Current Affairs

Daily Current Affairs – 11 August 2021

1.हाल ही में विश्व भर में स्वदेशी लोगों का अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया गया है?
A.7 अगस्त
B. 4अगस्त
C. 8अगस्त
D.9अगस्त

उत्तर — D.9अगस्त

  • 👉संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 09 अगस्त को विश्व भर के स्वदेशी लोगों का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
  • 👉यह दिन दुनिया की स्वदेशी आबादी के अधिकारों की रक्षा करने और उन उपलब्धियों और योगदानों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है
  • 👉2021 का थीम है “कोई छूटे ना: स्वदेशी लोग और एक नए सामाजिक अनुबंध का आह्वान
  • 👉इस दिन को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 1994 में मान्यता दी गई थी।
  • 👉 यह दिन 1982 में संयुक्त राष्ट्र में स्वदेशी आबादी पर कार्य समूह के उद्घाटन सत्र के दिन को चिह्नित करने की तिथि है।

2.दिल्ली की पहली ‘पशु डीएनए प्रयोगशाला’ कहाँ स्थापित की गई है ?
A. रोहिणी
B. आसपुर
C. फेरिका
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर — A.रोहिणी

  • 👉दिल्ली की पहली “पशु डीएनए प्रयोगशाला” रोहिणी में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में स्थापित की गई थी।
  • 👉जानवरों के नमूने परीक्षण के परिणाम के लिए जानवरों के डीएनए परीक्षण सुविधाओं के साथ दूसरे राज्यों में भेजे जाते थे।
  • 👉कई बार इस प्रक्रिया में जांच में देरी हो जाती है।पशु डीएनए लैब ने दो मशीनों की भी खरीद की है।

3.किस IIT ने कम लागत वाली जल शोधन और उपचार इकाई विकसित की है?
A. जोधपुर
B. लखनऊ
C. चेन्नई
D. कोलकता

उत्तर –A.जोधपुर

  • 👉भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), जोधपुर ने एक कम लागत वाली जल शोधन और उपचार इकाई विकसित की है।
  • 👉जल शोधन इकाई मेम्ब्रेन-असिस्टेड सोरप्शन-आधारित अल्ट्राफिल्ट्रेशन (UF) तकनीक का उपयोग करती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पानी शुद्ध है और कुशल उपयोग के लिए तैयार किया गया है।
  • 👉विकसित इकाई पोर्टेबल है और शुरू में राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों के पांच स्कूलों में स्थापित की गई है।

4.पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 1-1 करोड़ रूपये देने की घोषणा किस राज्य सरकार ने की है ?
A. पंजाब
B. केरल
C. गुजरात
D.गोवा

उत्तर –A.पंजाब

  • 👉पंजाब सरकार ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में ब्रॉन्ज मेडल पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
  • 👉पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भारत के ब्रॉन्ज मेडल के प्ले आफ में जर्मनी को 5-4 से हराने के बाद यह घोषणा की।
  • 👉 पंजाब के अलावा मध्य प्रदेश सरकार ने भी ऐसी ही घोषणा की है।

5.तीसरी ONGC हस्तशिल्प परियोजना ‘उज्ज्वल अबाहन’ किसने शुरू की है?
A. रामेश्वर तेली
B. राहु कुणार
C. जेस फेक
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.रामेश्वर तेली

  • 👉पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री रामेश्वर तेली ने तीसरी ONGC हस्तशिल्प परियोजना ‘उज्ज्वल आबाहन’ का शुभारंभ किया।
  • 👉यह हथखरगा हस्तशिल्प में असम के सौ से अधिक कारीगरों का समर्थन और प्रशिक्षण देगी।
  • 👉यह परियोजना सरकार के “आज़ादी का अमृत महोत्सव” के अनुपालन के अनुरूप है, जिसके तहत ONGC ने देश के पहले ​स्वदेशी हस्तशिल्प का समर्थन करने वाली दो परियोजनाएं शुरू की हैं।
  • 👉भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को मनाते हुए, पेट्रोलियम मंत्रालय के तहत सार्वजनिक उपक्रमों ने स्वतंत्रता के प्रत्येक वर्ष को मनाने के लिए 75 परियोजनाओं का समर्थन किया है।

6.किस राज्य में 60 भिखारियों को नौकरी दी गयी है ?
A. राजस्थान
B. उत्तर प्रदेश
C. गुजरात
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर — A.राजस्थान

  • 👉राजस्थान के जयपुर में विभिन्न क्षेत्रों के कम से कम 60 भिखारियों को राज्य सरकार द्वारा ‘vocational training for life with dignity’ योजना के तहत रोजगार प्रदान किया गया है।
  • 👉कौशल विकास के जरिए इन भिखारियों को रोजगार के लिए तैयार किया गया।इनके बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा भी दी है
  • 👉जयपुर में सड़क पर भीख मांगने वाले 60 लोगों को 1 साल की ट्रेनिग देने के बाद रोजगार दिया गया है।

7.हाल ही में लोकसभा में संविधान का कौन सा संशोधन बिल पेश किया गया है?
A. 121वां
B. 127वां
C. 128वां
D.122वां

उत्तर –B.127वां

  • 👉हाल ही में लोकसभा में संविधान का 127वां संशोधन बिल पेश किया गया है.
  • 👉इस संशोधन के लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद राज्य को ये अधिकार मिल जाएगा कि वो OBC की लिस्ट में अपनी मर्जी से जातियों की लिस्टिंग कर सकें.
  • 👉अब लोकसभा के बाद राज्यसभा में बिल पास होने के बाद इसे राष्ट्रपति से मंजूरी मिलनी बाकी है.

8.विश्व आदिवासी दिवस कब मनाया जाता है?
A. 6 अगस्त
B. 9 अगस्त
C. 10अगस्त
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.9 अगस्त

  • 👉विश्व आदिवासी दिवस पूरे विश्व भर में 9 अगस्त को मनाया जाता है
  • 👉विश्व आदिवासी दिवस को विश्व जनजातीय दिवस भी कहते हैं।
  • 👉आदिवासी दिवस 2021 की थीम है “किसी को पीछे नहीं छोड़ना: स्वदेशी लोग और एक नए सामाजिक अनुबंध का आहान”

9.छोटे एवं बड़े पर्दे के मशहूर कलाकार अनुपम श्याम का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
A. 60 वर्ष
B. 63 वर्ष
C. 66वर्ष
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.63 वर्ष

  • 👉छोटे एवं बड़े पर्दे के मशहूर कलाकार अनुपम श्याम का हाल ही में 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है.
  • 👉 वे पिछले साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे. अनुपम श्याम आईसीयू में थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.
  • 👉उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले अनुपम श्याम ने अपने करियर की शुरुआत साल 1993 में की थी.

10.टोक्यो ओलंपिक 2020 में किस देश ने पदक जीतने के मामले में पहला स्थान हासिल किया है?
A. अफ्रीका
B. चीन
C. संयुक्त राज्य अमेरिका
D. रूस

उत्तर –C.संयुक्त राज्य अमेरिका

  • 👉टोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक जीतने के मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका पहले स्थान पर रहा है,
  • 👉दूसरे स्थान पर चीन और तीसरे स्थान पर जापान देश रहा है
  • 👉इस में भारत का स्थान 48वां है।

11.”द ईयर दैट वाज़ नॉट – द डायरी ऑफ ए 14 – ईयर – ओल्ड” नामक पुस्तक किसने लिखी है?
A. रानी सोमपुरा
B. ब्रिशा जैन
C. आरु मीना
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.ब्रिशा जैन

  • 👉”द ईयर दैट वाज़ नॉट – द डायरी ऑफ ए 14 ईयर- ओल्ड” नामक पुस्तक कोलकाता की रहने वाली ब्रिशा जैन ने लिखी है।
  • 👉इस पुस्तक का विमोचन बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने किया है। ब्रिशा 14 वर्षीय लड़की है, जिन्होंने यह पुस्तक लिखी है
  • 👉यह पुस्तक कोविड-19 महामारी के ऊपर लिखी गई है इस पुस्तक में लॉकडाउन के दिनों को तथा ऑनलाइन स्कूली शिक्षा, महामारी से उत्पन्न भ्रम, वैक्सीन की दौड़, एक नया डिजिटल विभाजन तथा अन्य रूपों को इस पुस्तक में दर्शाया गया है।

12.हाल ही में किस राज्य सरकार ने वंदना कटारिया को ब्रांड अंबेसडर बनाया है?
A. उत्तराखंड
B. राजस्थान
C. गुजरात
D.केरल

उत्तर –A.उत्तराखंड

  • 👉उत्तराखंड सरकार ने वंदना को 25 लाख का इनाम दिया है. साथ ही, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान और महिला सशक्तीकरण अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है.
  • 👉उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड तीलू रौतेली से भी उन्हें सम्मानित करने का ऐलान किया गया.
  • यह अवॉर्ड महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए दिया जाता है.
  • 👉 25 लाख की राशि वंदना को उत्तराखंड सरकार देगी. एक निजी कॉलेज ने भी 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है.

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *