Current Affairs

Daily Current Affairs – 11 July  2021

Daily Current Affairs – 11 July  2021

1.किस संस्थान ने मुँह के कैंसर के जीनोमिक वेरिएंट का दुनिया का पहला डेटाबेस बनाया है?
A. कोशिकीय और आणविक अनुसंधान केंद्र परिषद
B. जेनेटिक इंजीनियर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र
C. DBT-बायोमेडिकल जीनोमिक्स राष्ट्रीय संस्थान
D.राजीव गांधी

उत्तर — C.DBT-बायोमेडिकल जीनोमिक्स राष्ट्रीय संस्थान

  • 👉भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वित्त पोषित एक स्वायत्त संस्थान DBT-बायोमेडिकल जीनोमिक्स राष्ट्रीय संस्थान (NIBMG), कल्याणी ने मुँह के कैंसर में जीनोमिक विविधताओं का एक डेटाबेस बनाया है।
  • 👉यह दुनिया में अपनी तरह का पहला है। NIBMG ने इस डेटाबेस को सार्वजनिक रूप से सुलभ बनाया है।
  • 👉यह मुँह कैंसर के जीनोमिक वेरिएंट का एक ब्राउज़ करने योग्य ऑनलाइन डेटाबेस है और एक मुफ़्त सुविधा है।

2.खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के नए अध्यक्ष कौन बने
A. सुंधाशु मित्तल
B. राज कुमार
C. गुरुनाथ
D. ईमान सिंग

उत्तर — A.सुंधाशु मित्तल

  • 👉सुंधाशु मित्तल को यहां भारतीय खो खो महासंघ (केकेएफआई) का फिर से अध्यक्ष जबकि महेंद्र सिंह त्यागी को महासचिव चुना गया।
  • 👉ककेएफआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में 2021 से 2025 के लिये सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया।

3.भारतीय रेलवे ने किस स्टेशन पर पहले स्वचालित सुरंग एक्वेरियम की शुरुआत की।
A. दिल्ली
B. बेंगलुरु
C. कोलकत्ता
D.चेन्नई

उत्तर –B.बेंगलुरु

  • 👉भारतीय रेलवे ने बेंगलुरु स्टेशन पर पहला स्वचालित सुरंग एक्वेरियम स्थापित किया है। एक्वेरियम में दुर्लभ प्रजाति की मछलियाँ और विदेशी समुद्री पौधे हैं।
  • 👉एक्वेरियम को इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कोऑपरेशन लिमिटेड (आईआरएसडीसी) ने एचएनआई एक्वेटिक किंगडम के सहयोग से विकसित किया है।
  • 👉एक्वेरियम अमेज़न नदी की अवधारणा पर आधारित है। इसमें 3डी सेल्फी क्षेत्र और 20 फीट का ग्लास परिधि है।
  • 👉बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन को क्रांतिवीर संगोली रायन्ना रेलवे स्टेशन के नाम से भी जाना जाता है।

4.किस राज्य के केंद्रीय विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने हाल ही में अंटार्कटिका में पौधों की एक नई प्रजाति की खोज की है?
A. तमिलनाडु
B. केरल
C.पंजाब
D.जम्मू कश्मीर

उत्तर –C.पंजाब

  • 👉पंजाब के केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUPB), भटिंडा के वनस्पतिविदों की एक टीम ने पूर्वी अंटार्कटिका से काई की एक नई देशी पौधों की प्रजाति की खोज की है.
  • 👉भारतीय अंटार्कटिक मिशन के तहत अब तक खोजी गई यह नई प्रजाति ‘ब्रायम भारतिएन्सिस’ पहली और एकमात्र पौधों की प्रजाति है.

5.राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस हाल हीं मे कब मनाया गया है
A. 9जुलाई
B. 7 जुलाई
C. 9 जुलाई
D.10 जुलाई

उत्तर –D.10 जुलाई

  • 👉राष्ट्रीय मत्स्य पालन विकास बोर्ड (National Fisheries Development Board – NFDB) के सहयोग से मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग द्वारा हर साल 10 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया जाता है
  • 👉इस आयोजन का उद्देश्य स्थायी स्टॉक और स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र को सुनिश्चित करने के लिए देश के मत्स्य संसाधनों के प्रबंधन के तरीके को बदलने पर ध्यान आकर्षित करना है.
  • 👉यह दिन मत्स्य किसानों, जलीय उद्यमियों, मछुआरों, हितधारकों और मत्स्य पालन में उनके योगदान के लिए मत्स्य पालन से जुड़े किसी अन्य व्यक्ति को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है.

6.भारत के किस राज्य से अमेरिका और दुबई को भौगोलिक संकेत प्रमाणित मदुरै चमेली के फूल का निर्यात किया गया है?
A. तमिलनाडु
B. पश्चिम बंगाल
C. गुजरात
D. राजस्थान

उत्तर –A.तमिलनाडु

  • 👉पारंपरिक फूल जैसे लिली, बटन गुलाब, चमंथी, और मैरीगोल्ड को तमिलनाडु से अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को निर्यात किया गया था।
  • 👉इन फूलों को अमेरिका, यूएई, सिंगापुर जैसे देशों में निर्यात किया जाता था।
  • 👉कुल निर्यात मूल्य में से 11.84 करोड़ रुपये मूल्य के फूल तमिलनाडु से मंगवाए गए थे।

7.हाल ही में 60 मीटर की गहराई वाले दुनिया के सबसे गहरे पूल का अनावरण कहा किया गया।
A. दुबई
B. पेरिस
C. रोम
D. नागासाह

उत्तर –A.दुबई

  • 👉हाल ही में 60 मीटर की गहराई वाले दुनिया के सबसे गहरे पूल का अनावरण किया गया।
  • 👉 यह पूल दुबई में स्थित दुनिया का सबसे गहरा डाइव पूल है।
  • 👉इसमें मनोरंजन की सुविधाओं के साथ इनडोर स्कूबा डाइविंग की प्रशिक्षण सुविधा है।

8.हाल ही में, किस भारतीय राज्य / केंद्र शासित प्रदेश ने ‘मुख्यमंत्री COVID-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना’ शुरू की?
A.दिल्ली
B. चंदिगढ़
C. निकोबार
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –A.दिल्ली

  • 👉दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने COVID-19 में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक सामाजिक सुरक्षा योजना ‘मुख्यमंत्री COVID-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना’ लांच की है।
  • 👉इस योजना के तहत, प्रत्येक परिवार को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि (ex gratia) दी जाएगी, जिसने कोविड-19 में एक सदस्य को खो दिया है और 2,500 रुपये प्रति माह अतिरिक्त दिया जाएगा
  • 👉 यदि मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति था। मुख्यमंत्री ने इस योजना के लिए एक पोर्टल भी लॉन्च किया।

9.हाल हि मे कोन को टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए जूरी के रूप में चुना गया।
A. रवि कुमार
B. पवन सिंह
C. रोहित शाह
D.इसमें से कोई नही
उत्तर –A.पवन सिंह

  • 👉भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के संयुक्त महासचिव पवन सिंह को टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए जूरी के रूप में चुना गया।
  • 👉टोक्यो ओलंपिक खेलों में कुल 26 जूरी सदस्य अंपायरिंग करेंगे। छह जापान के और बाकी दूसरे देशों के होंगे।
  • 👉पवन सिंह हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में प्रतियोगिता प्रबंधक ।
  • उन्होंने विभिन्न विश्व कपों में रिजल्ट टाइमिंग स्कोर (आरटीएस) जूरी के रूप में काम किया है।
  • 👉वह जूरी और जजों की श्रेणी में चयनित होने वाले पहले भारतीय हैं। टोक्यो ओलंपिक में 15 भारतीय निशानेबाज 20 पदक के लिए हिस्सा लेंगे।
  • 👉टोक्यो ओलंपिक का आदर्श वाक्य “यूनाइटेड बाय इमोशन” है।

10.हाल ही मेंअर्थशास्त्र के लिए हम्बोल्ट रिसर्च अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया है?
A. रानू फर्म
B. कौशिक बसु
C. कुमस्र कौर
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –B.कौशिक बसु

  • 👉भारतीय अर्थशास्त्री कौशिक बसु को अर्थशास्त्र के लिए हम्बोल्ट रिसर्च अवार्ड से सम्मानित किया गया है
  • 👉यह पुरस्कार जर्मनी के हैम्बर्ग में बुसेरियस लॉ स्कूल के प्रोफेसर डॉ हंस-बर्न्ड शेफ़र द्वारा प्रदान किया गया था.

11.किस देश ने दुनिया का सबसे ऊंचा रेत महल बनवाया है?
A. डेनमार्क
B. जापान
C. रूस
D.चीन

उत्तर –A.डेनमार्क

  • 👉डेनमार्कने दुनिया का सबसे ऊंचा रेत महल बनवाया है। इसने 21.16 मीटर का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। डेनमार्क का नया रेत महल 2019 में जर्मनी द्वारा निर्धारित 17.66 मीटर के पहले के रिकॉर्ड से 3.5 मीटर लंबा है।
  • 👉यह एक त्रिकोण के आकार में बनाया गया है ताकि ढहने से बचा जा सके जैसा कि कई अन्य भी बने हैं। रेत के महल के चारों ओर एक लकड़ी की संरचना बनाई गई है ताकि कलाकार रेत में अविश्वसनीय आकृतियों को उकेर सकें।
  • 👉यह ब्लोखस के छोटे से समुद्र तटीय गांव में एक सजाया हुआ स्मारक है। यह 4860 टन रेत से बना है और एक पिरामिड की याद दिलाता है।

12.हाल ही में किस राज्य की सरकार ने राज्य में विभिन्न आवास योजनाओं के तहत दो साल में 9 लाख घर बनाने का निर्णय लिया है?
A. पश्चिम बंगाल
B. मध्य प्रदेश
C. गुजरात
D.कर्नाटक

उत्तर –D.कर्नाटक

  • 👉कर्नाटक सरकार ने राज्य में विभिन्न आवास परियोजनाओं के तहत दो साल में नौ लाख घर बनाने का फैसला किया।
  • 👉राज्य में आवास योजनाओं पर मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।
  • 👉राज्य आवास परियोजनाओं के पांच लाख घर और केंद्रीय आवास परियोजनाओं के तहत चार लाख घर शामिल हैं।
  • 👉अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 1.75 लाख और अन्य को मकान निर्माण के लिए 1.20 लाख की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

Join Telegram Channel

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *