Current Affairs

Daily Current Affairs – 23 April 2021

Daily Current Affairs – 23

April 2021

1.) प्रत्येक वर्ष विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस कब मनाया गया हैं।
उत्तर — 21 अप्रैल

👉मानव विकास के विभिन्न पहलुओं में रचनात्मकता और नवाचार की महत्त्वपूर्ण भूमिका को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को ‘विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस’ का आयोजन किया जाता है।

👉इस दिवस का प्राथमिक उद्देश्य आम लोगों को नए विचारों का उपयोग करने, नए निर्णय लेने और रचनात्मक सोच के माध्यम से दुनिया को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाने के लिये प्रोत्साहित करना है।

👉वर्ष 2017 में प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को ‘विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस’ के रूप में मनाने के संबंध में प्रस्ताव पारित किया था ।

👉2018 में पहली बार इस दिवस का आयोजन किया गया था।

2.)हाल ही में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बीमा योजना को कितने साल बढ़ा दिया गया है?
उत्तर — 1 साल

👉सरकार ने हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए बीमा योजना को एक साल के लिए बढ़ा दिया है।

👉सरकार ने पिछले साल प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में पहली पंक्ति में खड़े हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए बीमा योजना लॉन्च की थी।

👉हल्थकेयर वर्कर्स के लिए लाई गई इंश्योरेंस स्कीम को एक साल के लिए आगे बढ़ाया जाता है।’ अर्थात अब यह बीमा योजना 20 अप्रैल से एक साल तक और लागू रहेगी।

👉पीएमजीकेपी के तहत 50 लाख रुपए का बीमा कवर मुहैया कराया जाता है।

3.)हाल ही में प्लास्टिक कचरे को महासागर में प्रवेश से रोकने के लिए भारत ने किस देश के साथ समझौता किया है?
उत्तर — जर्मनी

👉हाल ही में आयोजित एक वर्चुअल समारोह में, भारत और जर्मनी ने ‘समुद्री पर्यावरण में प्रवेश कर रहे प्लास्टिक कचरे की समस्‍या का सामना कर रहे शहरों’ के बारे में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

👉समुद्री पर्यावरण में प्‍लास्टिक को रोकने की व्‍यवस्‍था बढ़ाने के उद्देश्‍य से इस समझौते को किया गया है।

समुद्री कचरे के प्रभाव:

👉समुद्री कूड़ा पर्यावरण के लिए खतरा है और दुनिया भर में मत्स्य और पर्यटन उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

👉सभी प्लास्टिक का 15-20% नदियों के बहते पानी के रास्‍ते महासागरों में प्रवेश कर रहा है, जिनमें से 90% योगदान दुनिया की 10 सबसे प्रदूषित नदियां करती हैं। इनमें से दो नदियां गंगा और ब्रह्मपुत्र भारत में प्रवाहित होती हैं।

4.) हाल ही में पृथ्वी दिवस कब मनाया गया हैं।
उत्तर — 22 अप्रैल

👉इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी।

👉अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है।

👉पथ्वी दिवस की उत्पत्ति अमेरिका में हुई लेकिन 1990 तक दुनिया भर में मान्यता प्राप्त हो गई।

👉कई शहर पृथ्वी दिवस को पृथ्वी सप्ताह के रूप में पूरे सप्ताह के लिए मनाते हैं, आमतौर पर 16 अप्रैल से शुरू करके 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के दिन इसे समाप्त किया जाता है।

👉पथ्वी दिवस पहले हर साल दो बार 21 मार्च तथा 22 अप्रैल को मनाया जाता था लेकिन साल 1970 से यह दिवस 22 अप्रैल को ही मनाया जाना तय किया गया।

👉22 अप्रैल को मनाए जाने वाले पृथ्वी दिवस का पूरी दुनिया में सामाजिक एवं राजनैतिक महत्व है।

5.) हाल ही में किस राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की घोषणा की है?
उत्तर — झारखंड

👉झारखंड सरकार ने 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक कुछ छूट के साथ लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।

👉इस दौरान आवश्यक सेवाओं की अनुमति रहेगी। धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन भक्तों के जमावड़े की अनुमति नहीं रहेगी।

👉झारखंड सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक के लिए ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के नाम पर लॉकडाउन लगाने का निर्णय एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया।

👉एक सप्ताह के इस लॉकडाउन के दौरान कृषि, उद्योग एवं खनन क्षेत्रों को अपनी गतिविधियों के लिए छूट होगी।

 झारखंड के बारे में 
  • भारत का 28वाँ राज्य है।
  • झारखंड की राजधानी राँची हैं।
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं।
  • झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हैं
  • झारखंड का राज्य पक्षी कोयल हैं।
  • झारखंड के राज्य पशु भारतीय हाथी हैं।

6.)हाल ही में किस देश ने 2050 तक 80% ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को कम करने का लक्ष्य रखा हैं।
उत्तर — इजरायल

👉इजराइल के ऊर्जा मंत्रालय ने हाल ही में 2015 की तुलना में 2050 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 80% की कमी लाने के लिए एक राष्ट्रीय योजना की घोषणा की।

👉इस योजना का लक्ष्य 2025 तक सभी कोयला-आधारित बिजली संयंत्रों को बंद करना है।

👉इसका लक्ष्य 2050 तक बिजली क्षेत्र में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को 75% से 85% तक कम करना है।

👉इस योजना को नवीन तकनीकों के विकास, इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग, घरों में ऊर्जा के उपयोग में परिवर्तन और पावर ग्रिड में सुधार के माध्यम से लागू किया जायेगा।

👉यह योजना 2030 तक 47% मीथेन उत्सर्जन में कमी लाएगी और इसमें 2050 तक 92% की कमी होगी।

👉इस योजना को नवीन तकनीकों के विकास, इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग, घरों में ऊर्जा के उपयोग में परिवर्तन और पावर ग्रिड में सुधार के माध्यम से लागू किया जायेगा।

7.)हाल ही में किस देश ने एक आपराधिक गतिविधि के रूप में “इकोसाइड” एक बिल पारित किया है?
उत्तर — फ़्रांस

👉 फ़्रांस नेशनल असेंबली ने हाल ही में एक बिल पारित किया है जो आपराधिक गतिविधि के रूप में “इकोसाइड” बताता है।

👉इकोसाइड बिल के तहत, किसी भी डिफॉल्टर को 10 साल की जेल होगी और 5 मिलियन यूरो (यानी 5.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया जाएगा।

👉इकोसाइड बिल मुख्य रूप से उन बकाएदारों को दंडित करने के लिए पारित किया गया है जो जलवायु को खतरे में डालते हैं ।

👉जो प्रदूषण से संबंधित अपराध करते हैं। ऐसे लोगों को 3 साल की जेल और 3,00,000 यूरो का जुर्माना होगा।

 फ़्रांस 

👉फ़्रांस पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है ।

👉फ़्रांस की राजधानी पेरिस हैं।

👉फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं।

8.) हाल ही में गोवा के नए राज्यपाल के रूप में किसको नियुक्त किया है।
उत्तर — सुनील अरोरा

👉कद्र ने कथित तौर पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को गोवा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है।

👉केंद्र ने राजस्थान कैडर के 1980 बैच के आईIAS अधिकारी के रूप में “प्रशासनिक क्षमताओं की मान्यता” में CEC के रूप में सेवानिवृत्त हुए 65 वर्षीय अरोड़ा को नियुक्त करने की योजना बनाई है।

👉अरोड़ा 1 सितंबर, 2017 को चुनाव आयोग में शामिल होने से पहले सूचना और प्रसारण सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।

 गोवा के बारे में  

👉गोवा क्षेत्रफल के अनुसार से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के अनुसार चौथा सबसे छोटा राज्य है।

👉गोवा की राजधानी पणजी हैं।

👉गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत हैं।

👉गोवा 30 मई को अपना स्थापना दिवस मनाता है

👉गोवा का राज्य पशु गौर/कोंकणी में गवोरेडो हैं

9.) 2021 में आई कोरोना की दूसरी लहर से मुक्त होने वाला दुनिया का पहला देश कौनसा हैं।
उत्तर — इजरायल

👉इजरायल ने एक साल बाद घर से बाहर निकलने पर मास्‍क पहनने की अनिवार्यता को खत्‍म कर दिया है।

👉रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक 93 लाख की आबादी में इजरायल ने अब तक 50 लाख लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगा दी है।

👉इजरायल ने दिसंबर महीने में टीकाकरण अभियान शुरू किया था ।

 इजरायल के बारे में  

👉इज़राइल राष्ट्र दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है।

👉इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हैं।

👉इजरायल की राजधानी जेरूसलम हैं

👉इज़राइल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन हैं।

👉मद्रा इजरायली नई शेकेल हैं।

👉इजराइल के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री यूली इडेलस्‍टेइन हैं।

10.) हाल ही में शंखा घोष का निधन हुआ वे कौन थे?
उत्तर — कवि

👉पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध बंगाली कवि शंख घोष का उनके आवास पर निधन हो गया।

👉शखा घोष को रवींद्र नाथ टैगोर की साहित्यिक विरासत को आगे बढ़ाने वाला रचनाकार माना जाता है।

👉शखा घोष को 2011 में पूद्म भूषण से सम्मानित किया गया और 2016 में प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया।

👉अपनी पुस्तक ‘बाबरेर प्रार्थना’ के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।

👉घोष का जन्म छह फरवरी 1932 को चंद्रपुर में हुआ था जो अब बांग्लादेश में हैं।

👉घोष की स्नातक की पढ़ाई प्रेसीडेंसी काॅलेज, कोलकाता से बांग्ला भाषा में हुई।

👉 1954 में परास्नातक कोलकाता विश्वविद्यालय से। उन्होंने कई शिक्षण संस्थानों में अध्यापन कार्य किया, अंतत: 1992 में जाधवपुर विश्वविद्यालय से रिटायर हुए।

Download PDF –

Join Telegram Channel

 

Join WhatsApp Group

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *