Current Affairs

Daily Current Affairs – 16 April 2021

Daily Current Affairs – 16

April 2021

1.) हाल ही में विश्व चगास रोग दिवस कब मनाया गया है ?
उत्तर — 14 अप्रैल

👉विश्व चगास रोग दिवस 14 अप्रैल को विश्व भर में मनाया गया है।

👉उदेश्य — चोगा रोग (कीड़ो द्वारा होने वाले रोगों) और “चुप और खामोश बीमारी” के बारे में जागरूकता फैलाना है।

👉चगास रोग का इतिहास — इस बीमारी का नाम डॉ कार्लोस जस्टिनियानो रिबेरो चगास के नाम पर रखा गया है। उन्होंने 14 अप्रैल 1909 को ब्राजील में इस बीमारी के पहले रोगी का उपचार किया था।

2.)नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की पहली महिला महानिदेशक कौन बन गयीं हैं?
उत्तर — पूनम गुप्ता

👉पूनम गुप्ता पॉलिसी थिंक टैंक नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की नई महानिदेशक होंगी।

👉पनम गुप्ता वाशिंगटन डीसी में विश्व बैंक में प्रमुख अर्थशास्त्री हैं।

👉नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER)

मुख्यालय — नई दिल्ली
स्थापना — 1956
अध्यक्ष — नंदन नीलेकणी शासी
महानिदेशक — डॉ शेखर शाह

3.) IPL के इतिहास में 350 छक्का लगाने वाला पहला बल्लेबाज कौन बना ?
उत्तर — क्रिस गेल

👉आईपीएल के इतिहास में 350 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज क्रिस गेल (पंजाब) बन गए हैं।

👉दुसरे नंबर पर आरसीबी के एबी डिविलियर्स आते हैं।

👉तीसरे नंबर पर सीएसके के कप्तान एमएस धोनी हैं जिनके नाम 216 छक्के हैं।

4.)हाल ही में किसे ‘सर रिचर्ड हैडली पदक’ से सम्मानित किया गया है?
उत्तर — केन विलियम्सन

👉केन विलियम्सन को ‘सर रिचर्ड हैडली पदक से सम्मानित किया गया

👉केन विलियम्सन न्यूजीलैंड के कप्तान है

👉केन विलियम्सन को छह साल में चौथी बार प्रतिष्ठित सर रिचर्ड हैडली पदक के लिए चुना गया है।

👉केन विलियमसन साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर भी बने ।

5.)हाल ही में 6वीं ‘रायसीना संवाद’ का उद्घाटन किसने किया है?
उत्तर — नरेंद्र मोदी

👉प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 2021 “रायसीना संवाद” का उद्घाटन किया।

👉रायसीना संवाद 2021 वार्षिक संवाद का छठा संस्करण है।

👉13 अप्रैल से 16 अप्रैल, 2021 तक आयोजित किया गया था

👉रवांडा के राष्ट्रपति, पॉल कागमे और डेनमार्क के प्रधान मंत्री, मेट्टे फ्रेडरिकसेन मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन सत्र में शामिल हुए।

6.) हाल ही में ‘पुथंडू या तमिल नव वर्ष’ कब मनाया गया है ?
उत्तर — 14 अप्रैल

👉पथांडु को तमिल नव वर्ष के रूप में जाना जाता है. पुथांडु हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है।

👉पथांडु को दुनिया भर के तमिलों द्वारा धूम धाम से मनाया जाता है, इसे श्रीलंका में भी धूम धाम से मनाया जाता है।

👉तमिल समुदाय के लोगों का मानना है कि इस दिन भगवान ब्रह्मा ने ब्रह्मांड की रचना शुरू की थी।

7.) जलवायु परिवर्तन के लिए कानून लाने वाला पहला देश बन गया है?
उत्तर- न्यूजीलैंड।

👉न्यूजीलैंड वित्तीय क्षेत्र के लिए जलवायु परिवर्तन कानून लागू करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है.

👉 इस कानून के अंतर्गत बैंकों, बीमाकर्ताओं और निवेश प्रबंधकों को अपने व्यवसाय पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों की रिपोर्ट करने की आवश्यकता है।

👉न्यूजीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। ये दो बड़े द्वीपों से बना है। न्यूजीलैंड दक्षिण पश्चिमि प्रशांत महासागर में दो बड़े द्वीप और अन्य कई छोटे द्वीपों से बना एक देश है।

8.)विश्व मे सबसे तेज टीकाकरण करने वाला देश कोनसा बना है
उत्तर — भारत

👉भारत चीन को पीछ़े छोड़ते हुए विश्व मे टीकाकरण में आगे निकल गया है ।

👉भारत में अबतक 10 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

👉अमेरिका को टीके की 10 करोड़ खुराक देने में 89 दिन लगे और चीन को इस काम में 102 दिन लग गए।

👉दशभर में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी।

9.) हाल ही में किसने परमाणु संयंत्र के दूषित जल को समुद्र में बहाने की घोषणा की है?
उत्तर — जापान

👉जापान ने क्षतिग्रस्त फुकुशिमा नम्बर-1 परमाणु ऊर्जा संयंत्र से शोधित रेडियोएक्टिव जल समुद्र में छोड़ने का फैसला किया।

👉पड़ोसी देश , दक्षिण कोरिया, चीन समेत पर्यावरण समूहों जापान के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।

👉जापान की राजधानी टोक्यो है

👉जापान का धर्म बौद्ध है

👉जापान की मुद्रा येन हैं

10.) भारत ने एयर बबल समझौते में किस देश को शामिल किया गया हैं।
उत्तर — श्री लंका

👉भारत ने विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के संचालन के लिए श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय एयर बबल समझौता किया है।

👉दो देशों के बीच एयर बबल समझौते के तहत दोनों देश एक-दूसरे की सीमा में कुछ पाबंदियों/शर्तों के साथ विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का संचालन कर सकते हैं

👉 क्या है एयर बबल
इसे ट्रैवल बबल भी कहते हैं, जो केवल इंटरनेशनल उड़ानों के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द है. इसके तहत दो देश आपस में कुछ प्रतिबंधों और सख्ती के साथ नियमों को मानते हुए आवाजाही शुरू कर सकते हैं.

Download PDF –

 

Join Telegram Channel

 

Join WhatsApp Group

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *