Current Affairs

Daily Current Affairs – 19 July  2021

Daily Current Affairs – 19 July  2021

1.हाल ही में हरेला पर्व किस राज्य में मनाया गया है?
A. राजस्थान
B. उत्तराखंड
C. गुजरात
D. इसमें से कोई नही

उत्तर — B.उत्तराखंड

  • 👉हरेला पर्व के साथ ही सावन का महीना शुरू हो जाता है।
  • 👉 हरेला पर्व से 9 दिन पहले घर के मंदिर में कई प्रकार का अनाज टोकरी में बोया जाता है
  • 👉हरेला उत्तराखंड के परिवेश और खेती से जुड़ा पर्व है,

2.हाल ही में 14 वनडे शतक बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज कौन बने हैं?
A. विराट कोहली
B. बाबर आजम
C. डेविड वार्नर
D. इसमें से कोई नही

उत्तर — B.बाबर आजम

  • 👉वनडे करियर का 14वां शतक जड़ के वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह दुनिया के सबसे तेज 14 शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने हैं।
  • 👉आजम इंग्लैंड की धरती पर एकदिवसीय शतक बनाने वाले पाकिस्तान के दूसरे कप्तान भी बने।
  • 👉बल्लेबाज बाबर ने 81वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 158 रन की पारी खेली।

3.भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वसीम जाफर को किस राज्य की क्रिकेट टीम के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया गया है?
A. पंजाब
B. उत्तर प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. ओड़िसा

उत्तर –D.ओड़िसा

  • 👉भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वसीम जाफर को दो सत्रों के लिए ओडिशा क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
  • 👉जाफर ने भारत के लिए 31 टेस्ट खेले और 212 के उच्चतम स्कोर के साथ 1944 रन बनाए।
  • 👉ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन से मुख्य कोच की पेशकश स्वीकार करने से पहले, वे वर्ष 2020-21 के लिए उत्तराखंड रणजी ट्रॉफी टीम के मुख्य कोच भी थे।

4.हाल ही में कौशल भारत मिशन की कौन सी वर्षगांठ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन किया है?
A. दूसरा
B. पहला
C.पाँचवी
D.छठी

उत्तर — D.छठी

  • 👉विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौशल भारत मिशन की छठी वर्षगांठ को संबोधन किया है।
  • 👉इस संबोधन में प्रधानमंत्री ने नई पीढ़ी के युवाओं के कौशल विकास को राष्ट्रीय आवश्यकता और आत्मनिर्भर भारत के लिए एक बड़ी न्यूज़ बताया है।

5.भारतीय नौसेना ने निम्नलिखित में से किस देश से अपने पहले दो MH-60R मल्टी रोल हेलीकॉप्टर (MRH) को स्वीकार किया?
A. संयुक्त राज्य अमरीका
B. ब्रिटेन
C. रूस
D.चीन

उत्तर – A.संयुक्त राज्य अमरीका

  • 👉भारतीय नौसेना ने 16 जुलाई 2021 को सैन डिएगो के नेवल एयर स्टेशन नॉर्थ आइलैंड में आयोजित एक समारोह में अमेरिकी नौसेना से अपने पहले दो MH-60R मल्टी रोल हेलीकॉप्टर (MRH) को स्वीकार किया।
  • 👉लॉकहीड मार्टिन कॉरपोरेशन, यूएसए द्वारा निर्मित MH-60R हेलीकॉप्टर एक ऑल-वेदर हेलीकॉप्टर है जिसे कई मिशनों का समर्थन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • 👉उनके शामिल होने से भारतीय नौसेना की त्रि-आयामी क्षमताओं में वृद्धि होगी।

6.हाल ही में विश्व के सबसे बड़े तैरती सौर फार्म का अनावरण कहां हुआ है?
A. सिंगापुर
B. दुबई
C. कुवेद
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –A.सिंगापुर

  • 👉दुनिया में सबसे बड़ा फ्लोटिंग सौर फार्म सिंगापुर में बनाया जा रहा है.
  • 👉 देश ने इस ऊर्जा संयंत्र को समुद्र तटों और जलाशयों पर स्थापित करने का निर्णय लिया है.
  • 👉यह फ्लोटिंग सोलर फार्म लाइट में स्थापित किया जा रहा है

7.महाराष्ट्र सरकार ने नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2021 लॉन्च की।
A. केरल
B. महाराष्ट्र
C. पश्चिम बंगाल
D. जम्मू कश्मीर

उत्तर –B.महाराष्ट्र

  • 👉महाराष्ट्र सरकार ने नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2021 लॉन्च की है।
  • 👉नई नीति 2018 नीति का संशोधन है। इसे महाराष्ट्र को “भारत में बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों का सबसे बड़ा उत्पादक” बनाने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है।
  • 👉महाराष्ट्र सरकार का लक्ष्य 2025 तक अपने प्रमुख शहरों में नए पंजीकृत वाहनों के 10% को इलेक्ट्रिक बनाना है।

8.हाल ही में सुरेखा सीकरी का निधन हुआ है वे कौन थी?
A. अभिनेत्री
B. गायकर
C. पत्रकार
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –A.अभिनेत्री

  • 👉पॉपुलर शो बालिका वधू समेत कई बड़े शोज और फिल्मों का हिस्सा रहीं दिग्गज अदाकारा सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है
  • 👉एक्ट्रेस लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं. 2020 में सुरेखा सीकरी को दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक आया था.
  • 👉तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं है।

9.अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस हाल हीं मे कब मनाया गया है।
A. 13 जुलाई
B.12 जुलाई
C. 17जुलाई
D. 18जुलाई

उत्तर –C.17 जुलाई

  • 👉अन्तर्राष्ट्रीय न्याय दिवस को अंतर्राष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह हर साल 17 जुलाई को दुनिया भर में मनाया जाता है।
  • 👉यह 17 जुलाई 1998 को रोम संविधि संधि को अपनाने की वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।
  • 👉रोम संविधि संधि के तहत 2002 में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की स्थापना की गई थी।
  • 👉यह युद्ध अपराधों, मानवता के खिलाफ अपराधों और नरसंहार के पीड़ितों के लिए अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
  • 👉जन 2010 में, रोम संविधि की समीक्षा सम्मेलन में 17 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के रूप में अपनाया गया था।

10.हाल ही में किस सोशल मीडिया कंपनी ने अपने फ्लीट्स फीचर को बंद करने की घोषणा की है?
A. पिक
B. फिसबुक
C. टि्वटर
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –C.टि्वटर

  • 👉माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने अपने ‘फ्लीट्स’ फीचर के बंद करने का फैसला किया है।
  • 👉पिछले साल लॉन्च किया गया यह फीचर यूजर्स को तय वक्त के लिए मीडिया और ट्वीट्स शेयर करने का विकल्प देता था, जिसके बाद फ्लीट्स अपने आप गायब हो जाते थे।
  • 👉इंस्टाग्राम स्टोरीज की तरह काम करने वाला यह फीचर 24 घंटे के लिए कुछ पोस्ट करने का विकल्प देता था।

11.हाल ही में “बोनालू” उत्सव की शुरुआत किस राज्य में की गई है?
A. तेलंगाना
B. राजस्थान
C. गुजरात
D. केरल

उत्तर –A.तेलंगाना

  • 👉’बोनालु’ पारंपरिक लोक उत्सव है जो हर साल तेलुगु में आषाढ़म महीने (जून / जुलाई) में पड़ता है,
  • 👉 ये उत्सव हैदराबाद और सिकंदराबाद के जुड़वां शहरों और तेलंगाना राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में भी मनाया जाता है।

12.किस देश की कोर्ट ने टिकटॉक मोबाइल ऐप को फिर से निलंबित करने के निर्देश जारी किए
A. पाकिस्तान
B. श्री लंका
C. नेपाल
D. भूटान

उत्तर –A.पाकिस्तान

  • 👉पाकिस्तान की अदालत ने ‘टिकटॉक’ पर लगा प्रतिबंध वापस ले लिया है.
  • 👉इससे पहले नागरिकों द्वारा कोर्ट को टिकटॉक के खिलाफ देश में अनैतिकता फैलाने की शिकायत मिली थी

Join Telegram Channel

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *