Current Affairs

Daily Current Affairs – 24 September 2021

Daily Current Affairs – 24 September 2021

Today Current Affairs | Current Affairs India | Current Affairs in Hindi | Current Affairs 2020 | Today Current Affairs PDF| Current Affairs Questions |Current Affairs – Online Notes Store | Daily Current Affairs 2021


1.अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस हाल हीं मे कब मनाया गया है।
A.23 सितम्बर
B.22 सितम्बर
C.21 सितम्बर
D.20 सितम्बर

उत्तर –A.23 सितम्बर

  • 👉23 सितम्बर को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया जाता है.
  • 👉 विश्व में जो लोग सुन या बोल नहीं सकते, उनके हाथों, चेहरे और शरीर के हाव-भाव से बातचीत की भाषा को सांकेतिक भाषा यानी Sign Language कहा जाता है.
  • 👉पहली बार यह दिवस 2018 में मनाया गया था.

2.एयर मार्शल वीआर चौधरी किस भारतीय सेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है?
A. भारतीय जल सेना
B. भारतीय वायुसेना
C. भारतीय थल सेना
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B. भारतीय वायुसेना

  • 👉वायुसेना के उपप्रमुख एयर मार्शल वीआर चौधरी को हाल ही में केंद्र सरकार ने भारतीय वायुसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया है.
  • 👉वे 30 सितंबर को निवर्तमान वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया की सेवानिवृत्ति के बाद पदभार ग्रहण करेंगे.

3.इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन को किस राज्य के कला, संस्कृति व पर्यटन का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया गया है?
A.राजस्थान
B.उत्तराखंड
C. उत्तर प्रदेश
D. मध्य प्रदेश

उत्तर –B.उत्तराखंड

  • 👉उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन को राज्य के कला, संस्कृति व पर्यटन का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है.
  • 👉 पवनदीप इंडियन आइडल के इकलौते ऐसे प्रतिभागी थे जो विभिन्न तरह के वाद्य यंत्र बजाते थे.
  • उन्हें प्रतियोगिता की ट्राफी के अलावा 25 लाख रुपये का चेक और एक स्विफ्ट कार इनाम में मिली थी.

4.किन देशों की नौसेनाओं के मध्य द्विपक्षीय अभ्यास ‘समुद्र शक्ति’ का तीसरा संस्करण आयोजित हुआ?
A.जापान और रूस
B. अमेरिका और चीन
C.भारत और इंडोनेशिया
D. इंग्लैंड और केन्या

उत्तर –C.भारत और इंडोनेशिया

  • 👉भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘समुद्र शक्ति’ का तीसरा संस्करण सुंडा जलडमरूमध्य के क्षेत्र में आयोजित हुआ।
  • 👉इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री संचालन में आपसी समझ और अंतर-संचालन को बढ़ाना और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।
  • 👉यह अभ्यास सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करने और समुद्री सुरक्षा अभियानों से जुड़ी एक सामान्य समझ विकसित करने हेतु एक उपयुक्त मंच प्रदान करता है।

5.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा ‘शाइनिंग सिख यूथ ऑफ इंडिया’ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया है।
A. राजेश परमार
B. अमित शाह
C.राजनाथ सिंह
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C राजनाथ सिंह

  • 👉रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा ‘शाइनिंग सिख यूथ ऑफ इंडिया’ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया है।
  • 👉 इस पुस्तक के लेखक डॉ प्रभलीन सिंह हैं।
  • 👉 यह किताब सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती उत्सव का हिस्सा है।
  • 👉 पुस्तक में भारत में सिख युवाओं की 100 प्रेरणादायक और प्रेरक सफलता की कहानियां हैं।

6.‘अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस’ कब मनाया जाता है?
A.19 सितंबर
B.18 सितंबर
C.20 सितंबर
D. 21 सितंबर

उत्तर –B.18 सितंबर

  • 👉‘अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस’ मनाया गया।
  • 👉मुख्य विषय-‘समान मूल्य के कार्य के लिए समान वेतन
  • 👉 वर्ष 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में प्रगति की धीमी रफ्तार पर चिंता‚ व्यक्त करते हुए प्रतिवर्ष ‘18 सितंबर’ को इस दिवस को बनाए जाने की घोषणा की थी।

7.हाल ही में किस राज्य की दो महिलाओं को शिल्प के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान, ‘मदुर फ्लोर मैट’ के निर्माण के लिये राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार दिया गया?
A. तेलंगाना
B.पश्चिम बंगाल
C. राजस्थान
D. केरल

उत्तर –B.पश्चिम बंगाल

  • 👉हाल ही में पश्चिम बंगाल की दो महिलाओं को शिल्प के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान, ‘मदुर फ्लोर मैट’ के निर्माण के लिये राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार दिया गया.
  • 👉शिल्प गुरु पुरस्कार, राष्ट्रीय पुरस्कार और राष्ट्रीय उत्कृष्टता प्रमाणपत्र देश में हस्तशिल्प कारीगरों के लिये सर्वोच्च पुरस्कारों में से हैं.
    इन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है.
  • 👉 शिल्प गुरु पुरस्कार भारत में हस्तशिल्प पुनरुत्थान के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर वर्ष 2002 में स्थापित किया गया था.
  • 👉राष्ट्रीय पुरस्कार वर्ष 1965 में और राष्ट्रीय उत्कृष्टता प्रमाणपत्र वर्ष 1967 में स्थापित किया गया था.

8.हाल हीं में किस देश ने आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी है?
A. द.कोरिया
B. चीन
C.अफगानिस्तान
D. पाकिस्तान

उत्तर –C.अफगानिस्तान

  • 👉अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी है.
  • 👉आईपीएल बायोबबल में कोरोना वायरस की एंट्री के बाद इस लीग को स्थगित कर दिया गया था.
  • 👉इसके बाद बीसीसीआई ने इसे भारत से यूएई शिफ्ट कराने का फैसला लिया.

9.जल शक्ति मंत्रालय ने हाल ही में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के अंतर्गत किस अभियान की शुरुआत की है?
A. सुजलम अभियान
B. रुजल अभियान
C. रक्षा अभियान
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर — A.सुजलम अभियान

  • 👉जल शक्ति मंत्रालय ने हाल ही में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के अंतर्गत ‘सुजलम’ अभियान की शुरुआत की है.
  • 👉इस अभियान के द्वारा ग्रामीण स्तर पर अपशिष्ट जल प्रबंधन संबंधी गतिविधियों जैसे- दस लाख सोख-गड्ढों का निर्माण और अन्य ग्रेवाटर प्रबंधन गतिविधियों के माध्यम से अधिक-से-अधिक गाँवों को ओडीएफ प्लस गाँवों में परिवर्तित करने का प्रयास किया जाएगा.
  • 👉इस अभियान को आगामी 100 दिनों के लिये संचालित किया जाएगा

10. हाल हीं मे किस ने नॉर्वे ओपन 2021 मास्टर्स जीता।”
A. अमित ज्योति
B. राजा फ्रेती
C.जीएम डी गुकेश
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.जीएम डी गुकेश

  • 👉”जीएम डी गुकेश ने स्टवान्गर में नॉर्वे शतरंज ओपन 2021 जीता है। यह उनकी इस महीने की लगातार दूसरी जीत है।
  • 👉उन्होंने 8.5/10 स्कोर किया और अपराजित रहे। उन्होंने अपनी रेटिंग में 6.7 अंकों का सुधार किया।
  • 👉वह भारत के सबसे कम उम्र के और दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर हैं। इससे पहले, उन्होंने जून 2021 में जूलियस बेयर चैलेंजर्स शतरंज टूर, गेलफैंड चैलेंज जीता था।”

11.हाल हीं मे किस को फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया
A.पंकज त्रिपाठी
B. हिमेश जाट
C. रोहित शर्मा
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.पंकज त्रिपाठी

  • 👉पंकज त्रिपाठी को फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
  • 👉 वह दो साल के लिए फिनो पेमेंट्स बैंक के मार्केटिंग अभियानों का चेहरा होंगे।
  • 👉 पंकज त्रिपाठी फिनो के पहले ‘फिकर नॉट’ कैंपेन का चेहरा होंगे।

12.संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित द्वारा किस प्रधानमंत्री को “SDG Progress Award” से सम्मानित किया गया है?
A. रहमान सेत
B.शेख हसीना
C. आर्य सेबी
D. आबीरा गुफ़

उत्तर –B.शेख हसीना

  • 👉संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित द्वारा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को “SDG Progress Award” से सम्मानित किया गया है.
  • 👉यह अवार्ड उन्हें गरीबी को समाप्त करने, ग्रह की रक्षा के साथ-साथ सभी के लिए शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है.

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *