Current Affairs

Daily Current Affairs – 26 August 2021

today current affairs | current affairs india | current affairs in hindi | current affairs 2020 | today current affairs pdf | current affairs questions |current affairs – Online Notes Store | daily current affairs 2021


1. हाल हीं मे 23 अगस्त से 27 अगस्त तक कोनसा सप्ताह मनाया जा रहा है
A. जल सप्ताह
B. जंगल सप्ताह
C. विश्व जल सप्ताह
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर — C.विश्व जल सप्ताह

  • 👉विश्व जल सप्ताह 2021 में 23 अगस्त से 27 अगस्त तक मनाया जा रहा है
  • 👉विश्व जल सप्ताह वैश्विक जल मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय विकास से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय जल संस्थान द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है।
  • 👉विश्व जल सप्ताह 2021 की थीम “बिल्डिंग रिज़िल्यन्स फास्टर” है।

2.उत्तर प्रदेश सरकार ने राम मंदिर तक जाने वाले मार्ग का नाम किस पूर्व मुख्यमंत्री के नाम रखने की घोषणा की है?
A. राजनाथ सिंह
B. कल्याण सिंह
C. राज पुरोहित
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर — B.कल्याण सिंह

  • 👉उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पांच जिलों में सड़कों का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिह मार्ग करने का फैसला किया है।
  • 👉उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घोषणा की है कि अयोया में राम जन्मभूमि की ओर जाने वाली एक सड़क का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिह के नाम पर रखा जाएगा।
  • इसके अलावा लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा।

3. भारतीय अंडर 19 के किस खिलाडी को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया?
A. कमल रावत
B. यूरी कुमार
C. मयंक रावत
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.मयंक रावत

  • 👉भारतीय अंडर 19 खिलाडी मयंक रावत जांबाज खेल प्रदर्शन 57 रन (7 चक्के, 1 चोका, 24 गेंदे व् 2/21) की बदौलत निर्वाण स्पोर्ट्स क्लब गुरुग्रं में खेले गए एम.आर.कांगड़ा मेमोरियल किरकेट टूर्नामेंट के फाइनल खेल में एसीसी एकादश को चार विकेट से हराया और मंयक रावत को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया.

4.केंद्र सरकार ने 6 लाख करोड़ रूपए की किस योजना को लॉन्च किया है?
A. नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन योजना
B. स्टेट ऑफ संग पाइपलाइन योजना
C. राही पाइपलाइन योजना
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन योजना

  • 👉वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 6 लाख करोड़ रुपये की नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन (NMP) का ऐलान किया है.
  • 👉इसका मकसद इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट्स को मोनेटाइज करना है, जिसमें ऊर्जा से लेकर सड़क और रेलवे सेक्टर शामिल हैं
  • 👉NMP में वित्त वर्ष 2022 से 2025 के बीच चार साल की अवधि में केंद्र सरकार की संपत्तियों के जरिए 6 लाख करोड़ रुपये के कुल मोनेटाइजेशन का अनुमान लगाया गया है

5.दुनिया का पहला जीवाश्म मुक्त स्टील किस देश में निर्मित किया गया है?
A. अमेरिका
B. रूस
C. स्वीडन
D. जापान

उत्तर –C.स्वीडन

  • 👉स्वीडन में दुनिया का पहला जीवाश्म मुक्त स्टील निर्मित किया गया। स्वीडिश ग्रीन स्टील वेंचर HYBRIT, जिसने कोयले का उपयोग किए बिना उत्पादित स्टील की दुनिया की पहली ग्राहक डिलीवरी की थी।
  • 👉स्टील को हाइड्रोजन ब्रेक थ्रू आयरनमेकिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग करके बनाया गया था जो कोयले और कोक के बजाय 100% जीवाश्म मुक्त हाइड्रोजन का उपयोग करता है।

6.कोरोना के चलते किस राज्य सरकार ने जन्माष्टमी पर होने वाले दही हांडी कार्यक्रम को अनुमति देने से मना कर दिया है?
A. राजस्थान
B. महाराष्ट्र
C. केरल
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.महाराष्ट्र सरकार

  • 👉महाराष्ट्र में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी नहीं फूटेगी।
  • राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार ने राज्य के गोविंदा पथकों के प्रतनिधियों के साथ बैठक की और दही हांडी की इजाजत देने से इनकार कर दिया।
  • 👉महाराष्ट्र में जन्माष्टमी के त्योहार पर दही हांडी उत्सव का आयोजन होता है।
    माखन-मिश्री से भरी हांडी को ऊंचाई पर टांगा जाता है और युवा मानव पिरामिड बनाकर उसे तोड़ते हैं।

7.मेरा वतन मेरा चमन मुशायरा किस शहर में आयोजित होगा?
A. कोलकाता
B. लखनऊ
C. दिल्ली
D. जयपुर

उत्तर –C.दिल्ली

  • 👉केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा की भारत की आजादी के 75 वर्षो के अमृत महोत्सव के अनतर्गत 28 अगस्त को मेरा वतन मेरा चमन मुशायरा आयोजित किया जाएगा.

8.हाल ही में किस देश ने पहला घरेलू रूप से विकसित Covid-19 वैक्सीन मेडिजन लांच किया है ?
A. चिली
B. ताइवान
C. यमन
D. रुपेण

उत्तर –B.ताइवान

  • 👉ताइवान में विकसित कोरोना वैक्सीन की पहली डोज स्वयं राष्ट्रपति साइ इंग वेन ली।
  • 👉ताइवान में वैश्विक ड्रग कंपनियों से वैक्सीन की डिलीवरी में समय लग रहा था और टीकाकरण की प्रक्रिया भी धीमी हो गई थी।
    इसके कारण देश ने स्वयं कोरोना वैक्सीन विकसित कर ताइवान की समूची आबादी को डोज देने का फैसला किया है।
  • 👉मेडिजन वैक्सीन के लिए अब तक 7 लाख से अधिक लोकों ने रजिस्टर कराया है।
    इस वैक्सीन के दोनों डोज के बीच 28 दिनों का अंतराल होना जरूरी बताया गया है।

9.हाल ही में किस ने देश का पहला स्वदेशी मोटर चालित व्हीलचेयर वाहन तैयार किया है?
A. आईआईटी जम्मू
B. आईआईटी जोधपुर
C. आईआईटी मद्रास
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.आईआईटी मद्रास

  • 👉आईआईटी मद्रास ने देश का पहला स्वदेशी मोटर चालित व्हीलचेयर वाहन तैयार किया है।
  • 👉 नयोबोल्ट नामक व्हीलचेयर प्रति घंटा 25 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकता है।
  • 👉इसमें लिथियम आयन बैटरी का प्रयोग किया गया है।

10.हाल ही में किस राज्य सरकार ने खेल के क्षेत्र में व्यापक प्रतिभा खोज अभियान शुरू किया है?
A. मध्य प्रदेश
B. केरल
C. उत्तर प्रदेश
D. राजस्थान

उत्तर –A.मध्य प्रदेश

  • 👉मध्यप्रदेश में राज्य सरकार ने खेल के क्षेत्र में व्यापक प्रतिभा खोज अभियान चलाया है।
  • 👉राज्य सरकार ने राज्य की 18 खेल अकादमियों में नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की तलाश कर उन्हें प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है।
  • 👉प्रतिभा खोज के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अब तक 50 हजार से अधिक खिलाड़ी आवेदन कर चुके हैं।
  • 👉शारीरिक शक्ति एवं खेलों में दक्षता के आधार पर विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं से युक्त 18 अकादमियों में कोचिंग एवं प्रशिक्षण के माध्यम से होनहार खिलाड़ियों को तैयार किया जायेगा।

11. हाल ही मे कोनसा देश पीपीई किट का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता बन गया है।
A. चीन
B. भारत
C. भूटान
D. नेपाल

उत्तर –B.भारत

👉भारत अब पीपीई किट के निर्माण में दूसरा सबसे बड़ा देश है।

  • 👉कभी भारत व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की कमी का सामना कर रहा था, अब दुनिया में पीपीई किट का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है।
  • 👉देश में प्रतिदिन 5 लाख से अधिक व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) और 104 लाख से अधिक एन-95 मास्क का उत्पादन होता है।
  • 👉पीपीई उद्योग अब भारत में 7000 करोड़ रुपये का उद्योग बनता जा रहा है।
  • 👉पीपीई को सुरक्षात्मक गियर के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जो किसी भी जैविक एजेंट के संपर्क को कम करके श्रमिकों के स्वास्थ्य को सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है।
  • पीपीई उपकरण में शामिल हैं:

चश्मे
चेहरा शील्ड
मास्क (सर्जिकल/एन-95)
दस्ताने (सर्जिकल/परीक्षा)
कवरऑल/गाउन (एप्रन के साथ या बिना)
सर का कवच
जूतों का खोल

12.हाल ही में किस राज्य सरकार ने ONORC योजना के तहत लाभ शुरू किया है ?
A. जम्मू कश्मीर
B. तमिलनाडु
C. गोवा
D. असम

उत्तर — असम

  • 👉असम के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रंजीत कुमार दास ने राज्य में ‘एक देश एक राशन कार्ड (ओएनओआरसी) योजना शुरु की।
  • 👉इस योजना मे लाभ लेने वाले लेने वाले के लिए लाभार्थियों से अनुरोध किया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए वे अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक कराएं।
  • 👉राज्य में अभी तक सिर्फ 10.7 प्रतिशत लाभार्थियों ने अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक कराया है।

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *