Current Affairs

Daily Current Affairs –  05 August 2021

1.IMF ने गरीब देशों को कोविड से निपटने के लिए कितने अरब डॉलर की सहायता राशि की मंजूरी दे दी है?
A. 638
B. 650
C. 772
D.625

उत्तर –B. 650

  • 👉अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ( IMF) के सदस्य राष्ट्रों ने गरीब देशों को कोविड से निपटने के लिए 650 अरब डॉलर की सहायता राशि की मंजूरी दे दी है.
  • 👉यह वैश्विक आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा देने में मदद करेगा
  • 👉आईएमएफ ने सभी 190 सदस्यों को उनके कोटे के अनुपात में रिजर्व आवंटित किए जाते हैं.

2.किस मशहूर फिल्म समीक्षक का 74 वर्ष की उम्र में स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों के चलते निधन हो गया है?
A. राशिद ईरानी
B. ऋणी केग
C. फर्ट नम
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर — A.राशिद ईरानी

  • 👉मशहूर फिल्म समीक्षक राशीद ईरानी का निधन हो गया है
  • 👉 74 साल के राशीद ईरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से गुजर रहे थे.
  • 👉 राशिद ईरानी के निधन से फिल्म जगत में भी शोक की लहर है.

3.किसने राष्ट्रगान गाने और वेबसाइट RASHTRAGAAN.IN पर वीडियो अपलोड करने के लिए लोगों को आमंत्रित किया है?
A. नीति आयोग
B. केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय
C. जल मंत्रालय
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय

  • 👉केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने लोगों को राष्ट्रगान गाने और वेबसाइट www.RASHTRAGAAN.IN पर वीडियो अपलोड करने के लिए आमंत्रित करने के लिए एक अनूठा कार्यक्रम शुरू किया है।
  • 👉राष्ट्रगान का संकलन अगस्त 2021 में लाइव दिखाया जाएगा।
  • 👉यह कार्यक्रम ”आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत शुरू किया गया है, जिसे 2021 में देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू किया गया था।

4.देश का कौन-सा शहर कोविड-19 के खिलाफ 100 प्रतिशत टीकाकरण करने वाला प्रथम शहर बना है ?
A. कोलकता
B. भुवनेश्वर
C. जयपुर
D. इसमें से कोई नही

उत्तर — B.भुवनेश्वर

  • 👉ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर कोविड-19 के खिलाफ 100% टीकाकरण हासिल करने वाला देश का पहला शहर बन गया है.
  • 👉साथ ही भुवनेश्वर में लगभग 1 लाख प्रवासी कामगारों को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक दी गयी है.
  • 👉भुवनेश्वर में टीका लगाने वालों में 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लगभग 9 लाख लोग शामिल हैं.

5.नया उपन्यास ‘इन एन आइडियल वर्ल्ड’ किसने लिखा है?
A. रोहित खात
B. राज कुमार
C. कुणाल बसु
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –C.कुणाल बसु

  • 👉जाने-माने उपन्यासकार कुणाल बसु के नए उपन्यास ‘इन एन आइडियल वर्ल्ड‘ का 2022 में विमोचन होगा।
  • 👉उपन्यास पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की ‘वाइकिंग’ छाप के तहत जारी किया जाएगा।
  • 👉यह एक “शक्तिशाली और तेज़-तर्रार साहित्यिक उपन्यास” है
  • 👉जो वर्तमान समय के लिए प्रासंगिक विभिन्न विषयों – कॉलेज, राजनीति, परिवार, अपराध जांच और कट्टरता के बारे में है।

6.किस राज्य सरकार द्वारा वनों के संरक्षण के लिए नीति लाने का फैसला लिया गया है ?
A. गोवा
B. तमिलनाडु
C. गुजरात
D.राजस्थान

उत्तर — D.राजस्थान

  • 👉राजस्थान सरकार प्रदेश में वन संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जल्द ही नयी ‘वन नीति’ लागु होगी
  • 👉उदेश्य — प्रकृति का संतुलन बिगड़ने के कारण ग्लोबल वॉर्मिंग, बाढ़, सूखा, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है।
  • 👉योजना के तहत वन विभाग की ओर से आगामी पांच वर्षों में प्रदेश के सभी 1 करोड़ 26 लाख परिवारों को तुलसी, गिलोय, कालमेघ और अश्वगंधा के आठ-आठ औषधीय पौधे तीन बार निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

7. किस देश के क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पारस खड़का ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
A. ईरान
B. अफगानिस्तान
C. नेपाल
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –C.नेपाल

  • 👉नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पारस खड़का ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
  • 👉उन्होंने 2009 में राष्ट्रीय टीम के कप्तान के रूप में पदभार संभाला और नेपाली क्रिकेट को डिवीजन 5 से एकदिवसीय स्थिति तक ले गए।
  • 👉उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों में से एक, नेपाल को बांग्लादेश में आयोजित 2014 T20 विश्व कप में ले जाना है।

नेपाल

राजधानी – काठमांडू
मुद्रा – नेपाली रुपया
राष्ट्रपति – विद्या देवी भंडारी
प्रधानमंत्री – केपी शर्मा ओली

8. भारतीय मूल की किस अमेरिकी छात्रा को विश्व की सबसे होनहार छात्र का अवार्ड मिला है?
A. रविका
B. नताशा पेरी
C. रोनी
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.नताशा पेरी

  • 👉भारतीय मूल के 11 वर्षीय अमेरिकी छात्रा नताशा पेरी को अमेरिका के एक शीर्ष विश्वविद्यालय ने विश्व की सबसे होनहार छात्रा घोषित किया है।
  • 👉नताशा पेरी को यह अवार्ड टैलेंट सर्च टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है।
  • 👉इस अवार्ड टैलेंट सर्च में 84 देशों के लगभग 19000 बच्चे शामिल हुए थे। जिनमें नताशा पेरी ने जीत हासिल की।

9.नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने किस राज्य के शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय को ड्रोन के उपयोग की अनुमति दे दी है?
A. हरियाणा
B. राजस्थान
C. केरल
D. उत्तर प्रदेश

उत्तर –A.हरियाणा

  • 👉नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हाल ही में हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय को 1 वर्ष के लिए ड्रोन के उपयोग की अनुमति दे दी है.
  • 👉इस अनुमति के बाद ड्रोन के उपयोग से अमृत शहरों के विकास और हिसार, पंचकुला, अंबाला के शहरी इलाकों में संपत्ति कर के सर्वेक्षण के लिए डेटा अधिग्रहण, मैपिंग और वेब-आधारित जीआईएस प्लेटफॉर्म के कार्य किये जायेंगे.

10.हाल ही में ओडिशा के वन और पर्यावरण विभाग ने किस वन्य जीव का डीएनए प्रोफाइलिंग करने का निर्णय किया है?
A.तेंदुए
B. शेर
C. हिरण
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –A.तेंदुए

  • 👉हाल ही में ओडिशा के वन और पर्यावरण विभाग ने तेंदुए की डीएनए प्रोफाइलिंग करने का निर्णय किया है।
  • 👉 हिंदुओं की यह डीएनए प्रोफाइलिंग ओडीशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी के सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ हेल्थ के सहयोग से की जाएगी।
  • 👉इस प्रक्रिया को किए जाने का उद्देश्य वन्य जीव अपराधों, विशेष रूप से तेंदुए के अवैध शिकार के विरुद्ध लड़ाई में सहायक करना है।

11.किस पॉवर स्टेशन ने एक महीने में सबसे अधिक बिजली पैदा करने का रिकॉर्ड बनाया है?
A. राहु झाकरी हाइड्रो पॉवर स्टेशन
B. नापथा झाकरी हाइड्रो पॉवर स्टेशन
C.जाकरी हाइड्रो पॉवर स्टेशन
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.नापथा झाकरी हाइड्रो पॉवर स्टेशन

  • 👉सतलुज जल विद्युत निगम के नापथा झाकरी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने हाल ही में 1216.56 मिलियन यूनिट बिजली पैदा करके 212.10 मिलियन यूनिट के पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
  • 👉 साथ ही रामपुर हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने भी जुलाई महीने में 334.90 मिलियन यूनिट बिजली पैदा करके रिकॉर्ड बनाया है.

12.Bvlgari ने बॉलीवुड की किस अभिनेत्री को अपना वैश्विक ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया है?
A. रानी कुमारी
B. प्रियंका चोपड़ा
C. आशा राज
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.प्रियंका चोपड़ा

  • 👉बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को इतालवी लग्जरी ब्रांड Bvlgari ने अपना वैश्विक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
  • 👉प्रियंका चोपड़ा दुनिया भर में ब्रांड को बढ़ाने में रोमन हाई ज्वैलरी हाउस का समर्थन करेंगी।
  • 👉 Bvlgari ब्रांड अपने रत्न आभूषण, घड़ियां, सुगंध, सामान और चमड़े के सामान के लिए जाना जाता है।

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *