Current Affairs

Daily Current Affairs –  08 August 2021

1.हाल ही में TRIFED ने अपना 34वां स्थापना दिवस कब मनाया है?
A.6 अगस्त
B. 7अगस्त
C.5 अगस्त
D.7अगस्त

उत्तर — A.6 अगस्त

  • 👉ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया — (Tribal Co-operative Marketing Federation of India TRIFED)
  • 👉ट्राइफेड के बारे में
    ट्राइफेड की स्थापना 6 अगस्त 1987 को राष्ट्रीय स्तर की सहकारी संस्था के रूप में की गई थी
  • 👉मुख्य उद्देश्य आदिवासियों के सामाजिक-आर्थिक विकास का था।

2.हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. राजवीर कोटि
B. राजसुभग सिंह
C. रविश शत्रु
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर — B.राजसुभग सिंह

  • 👉हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनिल खाची नए राज्य चुनाव आयुक्त बन गए हैं।
  • 👉अनिल खाची ने जून 2023 में सेवानिवृत्‍त होना था।
  • 👉वर्तमान मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची के सरकारी सेवा से इस्तीफा देने के बाद जयराम सरकार ने रामसुभग सिंह की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए।

3.भारत के किस केंद्र शासित प्रदेश में मालदीव शैली के वाटर विला स्थापित किये जाने के घोषणा की गयी है?
A. दिल्ली
B. अंडमान और बिकोबार
C. लक्षद्वीप
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.लक्षद्वीप

  • 👉भारत के केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से जल्द ही मालदीव शैली के वाटर विला स्थापित किये जाने के घोषणा की गयी है.
  • 👉जिसे बनाने में 800 करोड़ रुपये की लागत आयेगी. यह भारत में अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट है.
  • 👉ये विला लक्षद्वीप में मिनिकॉय, सुहेली और कदमत द्वीपों में स्थापित किए जाएंगे.

4.हाल ही में किस राज्य सरकार ने नई दलित कल्याण योजना दलित बंधुओं शुरू की है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. गुजरात
C. उत्तर प्रदेश
D.तेलंगाना

उत्तर –D.तेलंगाना

  • 👉तेलंगाना सरकार ने यदाद्री भुवनगरी जिले में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव द्वारा गोद लिए गांव में दलित कल्याण योजना ‘ दलित बंधु’ को लागू करने के लिए आदेश जारी किए।
  • 👉इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी परिवार को 10 लाख रुपये मिलेंगे।

5.राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, 2019 में किस राज्य ने बेरोज़गारी के कारण सबसे अधिक आत्महत्या (553) दर्ज की?
A. कर्नाटक
B. जम्मू कश्मीर
C. पश्चिम बंगाल
D. तमिलनाडु

उत्तर –A.कर्नाटक

  • 👉राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, 2016 से 2019 तक बेरोज़गारी के कारण दर्ज आत्महत्या के मामलों में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है
  • 👉NCRB के रिकॉर्ड में कहा गया है कि 2019 में देश में बेरोज़गारी के कारण 2,851 लोगों की आत्महत्या से मौत हुई।
  • 👉कर्नाटक ने 2019 में बेरोज़गारी के कारण सबसे अधिक आत्महत्याएं (553) दर्ज की, इसके बाद महाराष्ट्र (452) और तमिलनाडु (251) में आत्महत्याएं दर्ज की गयी।

कर्नाटक
मुख्यमंत्री – बसवराज बोम्मई
राज्यपाल – थावरचंद गहलोत

6.दिल्ली सरकार ने हाल ही में विधायकों के वेतन में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?
A. 70%
B. 66%
C. 50%
D.80%

उत्तर — B.66%

  • 👉दिल्ली की कैबिनेट ने हाल ही में विधायकों के वेतन में 66 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
  • 👉यह बढ़ोतरी एक दशक के बाद विधायकों के मौजूदा मासिक वेतन और भत्तों को 54,000 रुपये से बढ़ाकर 90,000 रुपये करने के लिए की गयी है.

7.IBM किस शहर में एक सॉफ्टवेयर लैब स्थापित करेगा?
A. कोच्चि
B. रेणुर
C. हिमतपुर
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.कोच्चि

  • 👉IBM कोच्चि,केरल में एक सॉफ्टवेयर लैब स्थापित करेगा।
  • 👉यह राज्य के IT विकास में एक बड़ी छलांग का मार्ग प्रशस्त करेगा।
  • 👉IBM सॉफ्टवेयर लैब्स वैश्विक नवाचार केंद्रों का नेतृत्व कर रहे हैं जो अगली पीढ़ी के सॉफ्टवेयर पोर्टफोलियो और क्लाउड ऑफरिंग्स विकसित और वितरित करते हैं।
  • 👉वर्तमान में, IBM सॉफ्टवेयर लैब, भारत में बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई से संचालित होती है

8.हाल ही में किस राज्य सरकार ने पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों को एक एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है?
A. केरल
B. राजस्थान
C. पंजाब
D.गुजरात

उत्तर –C.पंजाब

  • 👉पंजाब सरकार ने घोषणा की कि वे तोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देंगे
  • 👉पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भारत के कांस्य पदक के प्ले आफ में जर्मनी को 5-4 से हराने के बाद यह घोषणा की.

9.हाल ही में भारत ने किस देश को उपहार में 30 एम्बुलेंस भेट की है?
A. बांग्लादेश
B. नेपाल
C. भूटान
D. श्री लंका

उत्तर –A.बांग्लादेश

  • 👉भारत द्वारा बांग्लादेश को उपहार में दी गयीं 30 एम्बुलेंस पेट्रापोल लैंड पोर्ट पर पहुंचीं।
  • 👉सीमा औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, वे बांग्लादेश में बेनापोल लैंड पोर्ट में प्रवेश करेंगी।
  • 👉ये सभी एम्बुलेंस, 26-27 मार्च 2021 को बांग्लादेश की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उपहार में दी गई 109 लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की पहली खेप है।
  • 👉ढाका में भारतीय उच्चायोग के अनुसार, बाकी एम्बुलेंस की सितंबर के अंत तक चरणों में आने की उम्मीद है।
  • 👉प्रत्येक एम्बुलेंस की भारतीय कीमत 18 लाख 17 हजार 200 रुपये, जो कि बांग्लादेशी मुद्रा में 20 लाख 20 हजार 200 टका है।

10.हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है?
A. मेजर ध्यानचंद पुरस्कार
B. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
C. ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

  • 👉भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर “मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार” किया जाएगा।
  • 👉 ध्यानचंद ने हॉकी में देश के लिए तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते थे।
  • 👉मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

11.केंद्रीय गृह मंत्री ने किस प्रदेश मे फोरेंसिक विज्ञान संस्थान की आधारशिला कहाँ रखी है?
A.मध्य प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. आंध्र प्रदेश
D. तमिलनाडु

उत्तर –B.उत्तर प्रदेश

  • 👉केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य फोरेंसिक विज्ञान संस्थान की आधारशिला रखी।
  • 👉संस्थान के बारे में:
  • यह गृह मंत्रालय के तहत काम करेगा। इसे गुजरात स्थित राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) से संबद्ध करने का प्रस्ताव है।
  • 👉इसकी अध्यक्षता एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी करेंगे। यह भारत में अनुसंधान और पुलिस के आधुनिकीकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा।

12.हाल ही में महाराष्ट्र का कौन सा जिला कोरोना वायरस परी जिला घोषित हुआ है?
A. भंडारा
B. रोनीपुर
C. प्रतिद्ब
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.भंडारा

  • 👉महाराष्ट्र का भंडारा जिला अब कोरोना से पूरी तरह से मुक्त हो गया है. भंडारा जिला 15 महीने बाद कोरोना फ्री हुआ है.

महाराष्ट्र

राज्यपाल — भगत सिंह कोश्यारी
मुख्यमंत्री — उद्धव ठाकरे
उपमुख्यमंत्री — अजित पंवार

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *