Current Affairs

Daily Current Affairs – 08 July  2021

Daily Current Affairs – 08 July  2021

1.हाल हीं मे किस मशहूर अभिनेता का निर्धन हो गया है।
A. जनिका फेम
B. मानीलला
C.दिलीप कुमार
D.इसमें से कोई नही

उत्तर — C.दिलीप कुमार

  • 👉मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का 98 वर्ष की आयु में लम्बे समय से चल रही बीमारी के कारण निधन हो गया।
  • 👉उनका जन्म 1922 में हुआ था। उनका मूल नाम मोहम्मद युसूफ खान था।
  • 👉1944 में फिल्म ज्वार भाटा से अपनी पहली शुरुआत की।
  • 👉उनकी कुछ हिट फिल्में मुगल-ए-आजम, नया दौर, बाबुल, दीदार, मधुमती, देवदास, गंगा जमुना, राम और श्याम, कर्मा हैं।
  • 👉 1991 में पद्म भूषण, 1994 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

2.किस राज्य में जनजातियों की आय और बांस आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने अनोखी परियोजना ‘बोल्ड’ शुरू की ?
A. राजस्थान
B. केरल
C. गुजरात
D.तमिलनाडु

उत्तर –A. राजस्थान

  • 👉खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने राजस्थान में मरुस्थलीकरण कम करने और आजीविका के अवसरों का विस्तार करने के उद्देश्य से एक परियोजना की शरूआत की,
  • 👉 प्रदेश में बांस की विशेष प्रजातियों के 5,000 पौधे रोपे गए.
  • 👉केवीआईसी अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने स्थानीय सांसद अरूज लाल मीणा और समेत दो हजार ग्रामीणों की मौजूदगी में राजस्थान में उदयपुर के निचला मांडवा गांव में ‘शुष्क भूमि पर बांस’ (बोल्ड) परियोजना का शुभारम्भ किया.
  • 👉यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भू-क्षरण रोकने और देश में मरुस्थलीकरण को रोकने के आह्वान से प्रेरित है.

3.किसने भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के नए दूत के रूप में कार्यभार संभाला है?
A. राजा शर्मा
B. अतुल केशप
C. अनुप कुमार
D.माही शाह

उत्तर –B.अतुल केशप

  • 👉अतुल केशप ने हाल ही में भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के नए दूत के रूप में कार्यभार संभाला है।
  • 👉वह भारत में अमेरिकी मिशन में चार्ज डी अफेयर्स के रूप में काम करेंगे। पूर्वी एशियाई ब्यूरो के लिए राज्य के मुख्य उप सहायक सचिव के रूप में और प्रशांत मामलों और श्रीलंका और मालदीव में अमेरिकी राजदूत के रूप में कार्य किया है।

4.7 वां हिन्द महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) समापन कहाँ हुआ ?
A. उत्तर कोरिया
B.जापान
C. इंग्लैंड
D.फ़्रांस

उत्तर –D. फ़्रांस

  • 👉हाल ही में ‘हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी’ (IONS) के 7वें संस्करण की मेज़बानी फ्रांँसीसी नौसेना द्वारा रीयूनियन द्वीप पर की गई थी।
  • 👉यह एक द्विवार्षिक आयोजन है, जिसकी कल्पना भारतीय नौसेना ने वर्ष 2008 में की थी।
  • 👉हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी’ (IONS) एक स्वैच्छिक और समावेशी पहल है, जो समुद्री सहयोग को बढ़ाने व क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिये हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय राज्यों की नौसेनाओं को एक साथ लाता है।

5.किस देश ने संघीय स्तर पर मृत्युदंड पर रोक लगा दी है?
A. अमेरिका
B. अफ्रीका
C. रूस
D.चीन

उत्तर –A अमेरिका

  • 👉अमेरिका के न्याय विभाग (DoJ) ने रणनीतियों और प्रक्रियाओं का सर्वेक्षण करते हुए संघीय क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है।
  • 👉अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने अपनी अभियान वेबसाइट पर चिह्नित किया कि वह संघीय स्तर पर मृत्युदंड की समाप्ति का कानून बनाएंगे और राज्यों को सूट का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
  • 👉मौत की सजा के खिलाफ नैतिक मामले के अलावा, डेटा से पता चलता है कि इसके आवेदन में, यह नस्लीय अल्पसंख्यकों विशेष रूप से अफ्रीकी अमेरिकियों के खिलाफ पक्षपाती है।
  • 👉डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में सरकार ने 13 लोगों को फांसी दी, यह उन्नीसवीं सदी के बाद से किसी भी राष्ट्रपति पद के लिए फांसी की सबसे अधिक संख्या है।

6.हाल ही में तीनों प्रारूपों में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर कौन बनी है?
A. रौशनी जात
B. मिताली राज
C. मोहिका श्रम
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –B.मिताली राज

  • 👉क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर मिताली राज बनी है।
  • 👉सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर मिताली राज बनी है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने यह इतिहास 3 जुलाई 2021 को रच दिया।
  • 👉यह उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स (10,273 रन) के नाम था। वनडे में उनके नाम पहले से ही सर्वाधिक रन हैं।
  • 👉भारत की वो पहली महिला क्रिकेटर हैं जो दस हजार से ज्यादा रन बना चुकी हैं।

7.किस राज्य सरकार ने ‘दलित अधिकारिता कार्यक्रम’ शुरू किया है?
A. गुजरात
B. राजस्थान
C. तेलंगाना
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.तेलंगाना

  • 👉सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री दलित-सशक्तिकरण-कार्यक्रम के तहत दलित लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता भेजने का निर्णय लिया गया है।
  • 👉तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, पहले चरण में 119 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक से चुने गए 100 परिवारों को सहायता दी जाएगी।

8.हाल ही में किस राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों को एक महीने का अनिवार्य अवकाश प्रदान करने का निर्णय लिया है?
A. माध्य प्रदेश
B. असम
C. राजस्थान
D. केरल

उत्तर — B.असम

  • 👉असम मंत्रिमंडल ने कांस्टेबल से लेकर उप निरीक्षक स्तर तक के पुलिसकर्मियों को हर साल अपने घर जाने के लिये एक महीने का अनिवार्य अवकाश प्रदान करने का निर्णय लिया।

9.हाल ही में जम्मू-कश्मीर ने किस 149 वर्ष पुरानी किस परम्परा को ख़तम किया है ?
A. दरबार मूव
B. गुरु जिस
C. फ्रूटा कोर
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.दरबार मूव

  • 👉जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 149 साल पुरानी इसी ‘दरबार मूव’ परंपरा को खत्म करने की घोषणा की थी,
  • 👉1 जुलाई को उन्‍होंने जम्मू और श्रीनगर में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आवासीय सुविधा की व्‍यवस्‍था को रद्द कर दिया।
  • 👉इससे 10 हजार कर्मचारियों को हर छह महीने पर स्‍थानांतरण से नहीं गुजरना होगा और प्रशासन को सालाना करीब 200 करोड़ रुपये की बचत होगी।

10.हाल ही में ‘के एन भट्टाचार्जी’ किस राज्य के नए लोकायुक्त बने हैं?
A. जम्मू कश्मीर
B. त्रिपुरा
C. उत्तराखंड
D.उत्तर प्रदेश

उत्तर — B.त्रिपुरा

  • 👉त्रिपुरा सरकार ने अनुभवी वकील केएन भट्टाचार्जी को राज्य का नया लोकायुक्त नियुक्त किया है।
  • 👉1 जुलाई से तीन साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है।
  • 👉लोकायुक्त त्रिपुरा लोकायुक्त अधिनियम, 2008 के तहत लोक सेवकों और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों से निपटेगा।

11.हाल ही में 5 जुलाई 2021 को paytm ने कौन-सी सेवा शुरू की है ?
A. फास्ट केश
B. केश बैंक
C. मिनी पोस्टपेड
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.मिनी पोस्टपेड

  • 👉डिजिटल पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर पेटीएम (PayTm) ने सोमवार को पोस्‍टपेड मिनी सर्विस को लॉन्च किया है.
  • 👉इसके जरिये ग्राहकों को 0 फीसदी ब्याज पर लोन मिलेगा. लोन चुकाने के लिए ग्राहकों को 30 दिन की मोहलत मिलेगी.

12.हाल ही में किस राज्य ने मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना शुरू की है?
A.केरल
B. हरियाणा
C. गोवा
D.हरियाणा

उत्तर –B. हरियाणा

  • 👉हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व पोर्टल लॉन्च किया.
  • 👉इस पोर्टल पर 20 साल से अधिक समय से किराया/ लीज / लाइसेंस फीस पर संपत्ति पर काबिज लोगों को उनका मालिकाना हक मिलेगा.
  • 👉इस योजना में शहरी स्थानीय निकायों, नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिकाओं की जमीनों के कब्जाधारियों को मालिकाना हक मिलेगा।

Join Telegram Channel

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

One Reply to “Daily Current Affairs – 08 July  2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *