Current Affairs

Daily Current Affairs – 08 October 2021

Daily Current Affairs – 08 October 2021

Today Current Affairs | Current Affairs India | Current Affairs in Hindi | Current Affairs 2020 | Today Current Affairs PDF| Current Affairs Questions |Current Affairs – Online Notes Store | Daily Current Affairs 2021


1.विश्व कपास दिवस कब मनाया जाता है?
A. 5 अक्टूबर
B. 3 अक्टूबर
C. 7 अक्टूबर
D. 4 अक्टूबर

उत्तर — C.7 अक्टूबर

  • 👉विश्व स्तर पर 7 अक्टूबर को विश्व में कपास दिवस के रूप में मनाया जाता है
  • 👉 इस अंतरराष्ट्रीय दिवस को मनाया जाने का उद्देश्य कपास के फायदे, गुण, उत्पादन, परिवर्तन, व्यापार और उद्योग से प्राप्त लाभ के बारे में बताया जाता है।

2.किस राज्य की जीआई टैग वाली मिठाई मिहिदाना की पहली खेप बहरीन निर्यात की गई।
A.राजस्थान
B.पश्चिम बंगाल
C. केरल
D. गुजरात

उत्तर –B.पश्चिम बंगाल

  • 👉”जीआई टैग वाली मिठाई मिहिदाना की पहली खेप पश्चिम बंगाल से बहरीन निर्यात की गई है।
  • 👉खेप का निर्यात एपीडा पंजीकृत मेसर्स डीएम एंटरप्राइजेज, कोलकाता द्वारा किया गया और अलजाजीरा समूह, बहरीन द्वारा आयात किया गया है।
  • 👉जनवरी 2021 में, जयनगर मोआ की एक खेप बहरीन साम्राज्य को निर्यात की गई थी।
  • 👉हाल के वर्षों में, एपीडा ने देश से कम ज्ञात, स्वदेशी और जीआई-टैग खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया है।”

3.हाल हीं मे किस ने महाबाहु ब्रह्मपुत्र नदी विरासत केंद्र का उद्घाटन किया
A.प्रधानमंत्री
B. रक्षा मंत्री
C.उपराष्ट्रपति
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.उपराष्ट्रपति

  • 👉उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने असम राज्य के गुवाहाटी में राज्यपाल जगदीश मुखी और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की उपस्थिति में महाबाहु ब्रह्मपुत्र नदी विरासत केंद्र का उद्घाटन किया।
  • 👉केंद्र मूल रूप से कामरूप के ब्रिटिश उपायुक्त के निवास के रूप में कार्य करता था।
  • 👉इसके निर्माण के लगभग 150 साल बाद, गुवाहाटी के प्रतिष्ठित डीसी बंगले को एक विरासत केंद्र के रूप में जनता के लिए खोल दिया गया।

4.हिंदी एवं गुजराती की 300 फिल्में और रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले किस कलाकार का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया?
A.अरविंद त्रिवेदी
B. राजेश वर्मा
C. विजय तेंदुलकर
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.अरविंद त्रिवेदी

  • 👉लोकप्रिय सीरियल रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है. वे 82 साल के थे.
  • 👉 अरविंद त्रिवेदी का जन्म 08 नवंबर 1938 में मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ था.
    उनका शुरुआती करियर गुजराती रंगमंच से शुरू हुआ.
    उनके भाई उपेंद्र त्रिवेदी गुजराती सिनेमा के चर्चित नाम रहे हैं और गुजराती फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं.
  • 👉हिदी के पॉपुलर शो रामायण से घर-घर पहचान बनाने वाले लंकेश यानी अरविंद त्रिवेदी ने लगभग 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में अभिनय किया था.

5.‘संविधान‚ संस्कृति और राष्ट्र’ नामक पुस्तक किसने लिखी है?
A.हरी कुमार
B. राजा सेति
C.एम.वेंकैया नायडू
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.एम.वेंकैया नायडू

  • 👉उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने पुस्तक ‘संविधान‚ संस्कृति और राष्ट्र’ का लोकार्पण किया।
  • 👉यह पुस्तक राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने लिखी है।
  • 👉इस पुस्तक में संविधान‚ संस्कृति और राष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर समय-समय पर लिखे उनके लेख संग्रहित है।
  • 👉इसमें भारतीय संविधान‚ उससे जुड़े बृहत्तर विषयों और वेद संस्कृति पर भी मिश्र जी का महत्वपूर्ण लेखन है।

6. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रबंध निदेशक के रूप में निम्न में से किसने कार्यभार संभाला है?
A. जय शंकर
B.बीसी पटनायक
C. सुनीता सेती
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.बीसी पटनायक

  • 👉बीसी पटनायक ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है.
  • 👉 उन्हें 5 जुलाई 2021 को भारत सरकार की अधिसूचना द्वारा प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था.
  • 👉एलआईसी के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, पटनायक बीमा लोकपाल परिषद, मुंबई के महासचिव थे.
  • वे मार्च 1986 में एलआईसी ऑफ इंडिया में प्रत्यक्ष भर्ती अधिकारी के रूप में शामिल हुए.

7.टी-20 क्रिकेट में 400 छक्के मारने वाले भारत के पहले खिलाड़ी एवं दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं?
A. विराट कोहली
B. ms धोनी
C. रोहित शर्मा
D. इसमे से कोई नहीं

उत्तर –C.रोहित शर्मा

  • 👉हिटमैन अब टी20 क्रिकेट में 400 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
  • 👉रोहित शर्मा ने अपने टी20 क्रिकेट करियर के 355वे मैच में ये उपलब्धि हासिल की और 400 छक्के पूरे किए। वहीं टी20 क्रिकेट में वो 400 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बने।
  • 👉टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं जिनके नाम पर अब तक कुल 1042 छक्के दर्ज हैं तो वहीं 758 छक्कों के साथ किरोन पोलार्ड दूसरे तो आंद्रे रसेल 510 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

8.किस राज्य सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय योगदान हेतु लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार’ प्रदान किया जाता है?
A. केरल
B. गुजरात
C.असम
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.असम

  • 👉असम सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय योगदान हेतु लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार’ प्रदान किया जाता है.
  • 👉 लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय योगदान के लिए असम सरकार का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है.
  • 👉गोपीनाथ बोरदोलोई एक स्वतंत्रता सेनानी, स्वतंत्रता के बाद असम के पहले मुख्यमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित थे. इस वर्ष का पुरस्कार उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू द्वारा प्रदान किया गया.

9. हाल ही मे किस ने ICMR का ड्रोन-आधारित वैक्सीन वितरण मॉडल ‘I-Drone’ लॉन्च किया
A.केंद्र
B. सरकार
C.निजी कम्पनी
D. इसमें से कोइ नहीं

उत्तर –A.केंद्र ने

  • 👉केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए ड्रोन आधारित वैक्सीन डिलीवरी मॉडल ‘आई-ड्रोन’ लॉन्च किया।
  • 👉 आई-ड्रोन को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा विकसित किया गया है।
  • 👉आई-ड्रोन का मतलब आईसीएमआर का ड्रोन रिस्पांस और नॉर्थ ईस्ट में आउटरीच है।

10.हाल ही में भारत के किस राज्य ने दालचीनी की संगठित खेती शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है?
A.हिमाचल प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. राजस्थान

उत्तर –A.हिमाचल प्रदेश

  • 👉हिमाचल प्रदेश राज्य हाल ही में दालचीनी के संगठित खेती शुरू करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है।
  • 👉हिमाचल प्रदेश राज्य के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ऊना जिले में पहला पौधा लगाया है।

11.‘विश्व समुद्री दिवस’ कब मनाया गया?
A.29 सितंबर
B.30 सितंबर
C. 28 सितंबर
D. 27 सितंबर

उत्तर –B.30 सितंबर 

  • 👉संपूर्ण विश्व में ‘विश्व समुद्री दिवस’ मनाया गया।
  • 👉यह दिवस प्रतिवर्ष सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन द्वारा निर्धारित तिथि पर मनाया जाता है।
  • 👉यह दिवस पहली बार 17 मार्च‚ 1978 को आईएमओ के पहले सम्मेलन को लागू करने के अवसर को चिह्नित करने के लिए मनाया गया था।

12.हाल ही में भारत कि महिला पहलवान अंशु मलिक ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में किस देश की महिला खिलाड़ी को हराकर फाइनल में जगह बना ली है?
A.यूक्रेन
B. जापान
C. केन्या
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.यूक्रेन

  • 👉भारत की महिला पहलवान अंशु मलिक ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है, उन्होंने 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मैच में अपनी जगह बना ली है।
  • 👉अंशु मलिक ने यूक्रेन की महिला खिलाड़ी को 11- 0 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया है।
Join WhatsApp Group
 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

One Reply to “Daily Current Affairs – 08 October 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *