Current Affairs

Daily Current Affairs – 20 August 2021

today current affairs | current affairs india | current affairs in hindi | current affairs 2020 | today current affairs pdf | current affairs questions |current affairs – Online Notes Store | daily current affairs 2021


1.राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवक अभियान किस राज्य सरकार ने शुरू किया है?
A. गुजरात
B. मध्य प्रदेश
C. उत्तर प्रदेश
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर — C.उत्तर प्रदेश

  • 👉उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य योद्धा पोर्टल लॉन्च करते हुए ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवक अभियान’ की शुरुआत की है।
  • 👉इसके तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत राज्य में 2 लाख स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा,
  • 👉 इस समिति के सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक किया जाएगा।

2.हाल ही में किस ने छात्र उद्यमिता कार्यक्रम 3.0 लॉन्च किया
A. अटल इनोवेशन मिशन
B. अटल इनोवेशन राज्य
C. अटल मिशन
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A. अटल इनोवेशन मिशन

  • 👉अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) ने डसॉल्ट सिस्टम्स फाउंडेशन के सहयोग से छात्र उद्यमिता कार्यक्रम (एसईपी 3.0) की तीसरी श्रृंखला शुरू की है।
  • 👉इसे अटल टिंकरिंग लैब्स (एटीएल) के युवा इनोवेटर्स के लिए लॉन्च किया गया है।
  • 👉एसईपी 3.0 ‘मेड इन 3डी-सीड द फ्यूचर एंटरप्रेन्योर्स प्रोग्राम’ की थीम पर आधारित है, जिसकी संकल्पना ला फोंडेशन डसॉल्ट सिस्टम्स (डसॉल्ट सिस्टम्स फाउंडेशन) द्वारा की गई है।
  • 👉छात्र उद्यमिता कार्यक्रम (एसईपी 3.0) के लिए कुल 51 टीमों का चयन किया गया है। टीमों का चयन एटीएल मैराथन के जरिए किया गया।
  • 👉इस कार्यक्रम के तहत, प्रत्येक स्कूल की एक टीम को 3डी प्रिंटिंग का उपयोग करके अपना स्वयं का स्टार्ट-अप, डिजाइन और प्रोटोटाइप बनाने, मार्केटिंग अभियान तैयार करने के लिए सीड फंडिंग आवंटित की जाएगी।
  • 👉डसॉल्ट सिस्टम्स फाउंडेशन के स्वयंसेवक छात्र नवोन्मेषकों को सलाहकार मदद प्रदान करेंगे।

3.किस राज्य सरकार ने ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना’ शुरू की है
A. छत्तीसगढ़
B. गुजरात
C. केरल
D. गोवा

उत्तर –A.छत्तीसगढ़

  • 👉छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना’ शुरू की.
  • 👉इस योजना के तहत 12 लाख भूमिहीन मजदूरों को 6000 रुपये प्रदान किए जाएंगे. इससे 12 लाख भूमिहीन परिवारों को लाभ होगा.
  • 👉छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 28 जुलाई को राज्य विधानमंडल में इस योजना की घोषणा की थी.

4.हाल ही में किस राज्य सरकार ने अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीम को संरक्षण देने की घोषणा की है?
A. ओडीशा
B. तमिलनाडु
C. आंध्रप्रदेश
D. महाराष्ट्र

उत्तर –A.ओडीशा

  • 👉ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अगले 10 साल के लिए टीम को स्पॉन्सर करने की घोषणा की है।
  • 👉ओडिशा सरकार साल 2018 से ही भारतीय हॉकी टीमों को स्पॉन्सर कर रही है.
  • 👉41 साल बाद पुरुष टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए पदक जीता है, वहीं महिला टीम ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई है.

5. हाल हीं में किसने भारत एडटेक नामक एक नई एड-टेक पहल शुरू की है?
A. भारत गिव
B. गिवइंडिया
C. जोयेश गिव
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.गिवइंडिया

  • 👉गिवइंडिया ने सत्त्व के सहयोग से भारत एडटेक नामक एक नई एड-टेक पहल शुरू की है।
  • 👉गिवइंडिया पार्टनर रिलेशनशिप और फंड एडमिनिस्ट्रेशन को मैनेज करेगा जबकि सत्व डिज़ाइन और प्रोग्राम मैनेजमेंट पार्टनर होगा।
  • 👉इस पहल का उद्देश्य पूरे भारत में स्कूल जाने वाले 10 लाख वंचित बच्चों के लिए शिक्षा तक ऑनलाइन पहुंच को सक्षम बनाना है।
  • 👉यह कार्यक्रम कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों के लिए बनाया गया है, जो 25,000 रुपये या उससे कम मासिक आय वाले परिवारों से संबंधित हैं।
  • 👉सर्वाधिक प्रयास लड़कियों और अन्य कमजोर समूहों को समान पहुंच प्रदान करने का होगा।
  • 👉भाषा, गणित और विज्ञान विषयों को कवर करने वाला कार्यक्रम दो चरणों में लागू किया जाएगा।

6.हाल ही में किस राज्य सरकार ने किसानों को फसल संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए ई-फसल सर्वेक्षण पहल शुरू की है?
A. महाराष्ट्र
B. पश्चिम।बंगाल
C. जम्मू कश्मीर
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.महाराष्ट्र

  • 👉 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ई-फसल सर्वेक्षण पहल शुरू की। यह पहल 15 अगस्त से प्रभावी हो जाएगी।
  • 👉यह परियोजना शुरूआती तौर पर महाराष्ट्र के 2 जिलों में शुरू की गई थी, जिसे टाटा ट्रस्ट के साथ राजस्व और कृषि विभागों द्वारा संयुक्त रूप से लागू किया गया है।
  • 👉ई-फसल सर्वेक्षण एप्प किसानों की कठिनाइयों को कम करने के लिए एक और पहल है क्योंकि यह उन्हें बिना किसी परेशानी के फसल संबंधी जानकारी प्रदान करेगा।

7. हाल हीं मे समुद्र के भीतर ज्वालामुखी विस्फोट ने किस देश में एक नया भूभाग बनाया है?
A. भारत
B. अमेरिका
C. जापान
D. श्री लंका

उत्तर –C.जापान

  • 👉समुद्र के भीतर ज्वालामुखी विस्फोट ने जापान में एक नया भूभाग बना दिया है।
  • 👉इससे जापानी द्वीपसमूह बनाने वाले 6,000 से अधिक द्वीपों को टोक्यो के दक्षिण में लगभग 1,200 किलोमीटर (745 मील) का एक नया अतिरिक्त भूभाग मिला है।
  • 👉यह द्वीप प्राकृतिक रूप से प्रशांत महासागर में बना है।
  • 👉नया द्वीप अर्धचंद्राकार है और इसका व्यास लगभग 1 किलोमीटर ​है।
  • 👉क्षेत्र में कुछ द्वीप 1904, 1914 और 1986 में इसी तरह बने थे लेकिन कटाव के कारण सभी गायब हो गए।

जापान
राजधानी – टोक्यो
मुद्रा – जापानी येन
प्रधानमंत्री – योशीहिदे सुगा
राष्ट्रीय खेल – सूमो कुश्ती

8.हाल ही में किसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने तालिबान और उसके समर्थन वाली सभी पोस्ट पर प्रतिबंध लगा दिया है?
A. व्हाट्सएप
B. फेसबुक
C. टिक टोक
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B. फेसबुक

  • 👉फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म पर तालिबान और उसका समर्थन करने वाले समाग्रियों को प्रतिबंधित कर दिया है.
  • 👉अब कोई भी यूजर तालिबान का समर्थन करने या आतंकियों के गुणगान करने वाले पोस्ट को शेयर नहीं कर पाएगा.
  • 👉 फेसबुक ने बताया कि वह तालिबान को आतंकी समूह मानता है, इसलिए उसपर प्रतिबंध लगाया गया है.

9.”द ड्रीम ऑफ रेवोल्यूशन: ए बायोग्राफी ऑफ जयप्रकाश नारायण” नमक पुस्तक किसने लिखी है?
A. विमल प्रसाद
B. सुजाता प्रसाद
C. राजीवसरी
D. A व B दोनों

उत्तर — D.A व B दोनों

  • 👉”द ड्रीम ऑफ रेवलुएशन: ए बायोग्राफी ऑफ जयप्रकाश नारायण” नामक पुस्तक को विमल प्रसाद और सुजाता प्रसाद ने लिखी है।
  • 👉 इस पुस्तक का अनावरण 23 अगस्त को किया जाएगा।
  • 👉इस पुस्तक का प्रकाशन पेंगुइन रेंडम हाउस द्वारा किया गया है। इस पुस्तक में जयप्रकाश नारायण के जीवन और विचारों का व्यापक अध्ययन है,
  • 👉जयप्रकाश नारायण भारत छोड़ो आंदोलन, सर्वोदय आंदोलन और इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ आंदोलनों में प्रमुख भूमिका निभाई।
  • 👉जयप्रकाश नारायण को 1999 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

10.किस राज्य सरकार ने गैर गो-मांस खाने वाले समुदाय के निवास वाले क्षेत्रों में मवेशी संरक्षण विधयक 2021 को विधानसभा में पारित किया है?
A. तमिलनाडु
B. राजस्थान
C. असम
D.गुजरात

उत्तर — C.असम

  • 👉असम विधानसभा ने राज्य में मवेशियों के वध, खपत और परिवहन को विनियमित करने के उद्देश्य से मवेशी संरक्षण विधेयक, 2021 पारित किया
  • 👉एक प्रवर समिति को कानून अग्रेषित करने से सरकार के इनकार के विरोध में विपक्षी दलों द्वारा किए गए वाकऑउट के बावजूद इसे पारित किया गया है

11.भारत में पहली बार किस राज्य में, एक दुर्लभ आर्किड प्रजाति पाई गई है?
A. गोवा
B. उत्तराखंड
C. गुजरात
D. जम्मू कश्मीर

उत्तर –B.उत्तराखंड

  • 👉भारत में पहली बार उत्तराखंड के चमोली जिले में, एक दुर्लभ आर्किड प्रजाति – Cephalanthera erecta var. oblanceolata — पाई गई है।
  • 👉Cephalanthera मुख्य रूप से यूरोप, उत्तरी अमेरिका और एशिया के कुछ हिस्सों में वितरित स्थलीय ऑर्किड के एक छोटे समूह का प्रतिनिधित्व करता है।
  • 👉अब तक भारत में इस जीनस की दो प्रजातियां पाई जाती हैं, जिसमें Cephalanthera damasonium और Cephalanthera longifolia शामिल हैं।
  • 👉भारतीय वनस्पतियों के नए परिवर्धन पर एक शोध पत्र नेलुम्बो में और BSI की छह-मासिक पत्रिका प्रकाशित किया गया है और भारत की आर्किड प्रजातियों को सूचीबद्ध करने वाले संस्करणों को जल्द ही अपडेट किया जाएगा।

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री – पुष्कर सिंह धामी
राज्यपाल – बेबी रानी मौर्य

12.किस देश के प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
A. अफगानिस्थान
B. मलेशिया
C. ओमान
D.ईरान

उत्तर –B.मलेशिया

  • 👉मलेशिया के प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
  • 👉मुहिद्दीन यासीन ने प्रधानमंत्री के तौर पर अपने 17 महीने के कार्यकाल के बाद इस्तीफा दिया है, जो कि मलेशिया के किसी भी प्रधानमंत्री का अब तक का सबसे छोटा कार्यकाल है.
  • 👉 दक्षिण-पूर्व एशियाई देश मलेशिया के राजा ने नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति तक मुहिद्दीन यासीन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया है.

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *