Current Affairs

Daily Current Affairs – 12 May  2021

Daily Current Affairs – 12 May  2021

1.) हाल ही में गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती कब मनाई गई है
उत्तर — 9 मई

👉गोपालकृष्ण गोखले का जन्म रत्‍‌नागिरी कोटलुक ग्राम में एक सामान्य परिवार में कृष्णराव के घर 9 मई 1866 को हुआ।

👉गोपाल कृष्ण गोखले भारत के एक स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक थे।

👉वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में सबसे प्रसिद्ध नरमपंथी थे।

👉1886 में वह फर्ग्यूसन कालेज में अंग्रेज़ी के प्राध्यापक के रूप में डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी में सम्मिलित हुए

2.) हाल ही में असम के 15 वें मुख्यमंत्री कौन बने ?
उत्तर — हिमंत बिस्वा सरमा

👉भाजपा नेता और पूर्वोत्तर प्रजातांत्रिक गठबंधन के संयोजक हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

👉उन्होंने असमी भाषा में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली

👉कोविड-19 के सख्त प्रोटोकॉल के बीच उनके साथ 13 और विधायकों ने शपथ ली।

👉असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन को 75 सीटें मिली हैं।

👉भाजपा को 60 सीटें मिली हैं असम गण परिषद (एजीपी) व यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) को क्रमश: नौ और छह सीटें मिली हैं।

3.) हाल ही में आयुर्वेदिक डॉक्टर्स ऑन कॉल सेवा किस राज्य में शुरू की है।
उत्तर — गुजरात

👉आयुर्वेद व्यासपीठ की गुजरात इकाई ने राज्य में कोविड रोगियों के लिए “आयुर्वेदिक डॉक्टर्स ऑन कॉल” (फोन कॉल पर आयुर्वेदिक डॉक्टर) सेवा शुरू की है।

👉इस सेवा के तहत, 170 आयुर्वेदिक डॉक्टर कोविड रोगियों को फोन पर निशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श देंगे।

👉इससे कोविड मरीजों को अपने घर पर रहते हुए कोविड से स्वस्थ होने में मदद मिलेगी।

4.)किस अभिनेता ने न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार जीता हैं।
उत्तर — अनुपम खेर

👉अनुपम खेर ने न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शार्ट फिल्म हैप्पी बर्थडे में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता हैं।

👉फिल्म ने फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार भी जीता।

👉अनुपम खेर हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। वह किरन खेर के पति हैं।

👉2004 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया

👉अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च 1955 को शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ था।

5.) हाल ही में आयुष्मान कार्डधारी परिवारों के लिए “मुख्यमंत्री कोविड उपचार” योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया ?
उत्तर — मध्यप्रदेश

👉इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना दिया गया है.

👉आयुष्मान कार्ड के जरिए गरीब कोरोना मरीजों का इलाज अब निजी अस्पतालों में भी हो सकेगा।

👉इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना का मुफ्त इलाज मिल सकेगा।

👉योजना से मेडिसिन विशेषज्ञता वाले 268 अस्पताल ही आयुष्मान योजना के अंतर्गत संबद्ध किए हैं

6.) हाल ही में किस देश मे स्थित माउंट सीनाबंग ज्वालामुखी में बड़ा विस्फोट हुआ हैं।
उत्तर — इंडोनेशिया

👉इंडोनेशिया के माउंट सिनबंग ज्‍वालामुखी में एक के बाद एक 13 विस्‍फोट हुए.

👉पहला बड़ा विस्‍फोट अगस्‍त 2020 में हुआ था

👉माउंट सिनबंग में हुए विस्‍फोट के बाद आसमान में कई किलोमीटर तक ऊपर धुएं और राख का गुबार छा गया था.

👉उत्‍तरी सुमात्रा प्रांत में स्थित माउंट सिनबंग करीब 2460 मीटर ऊंचा है.

👉यह 400 साल तक शांत रहने के बाद 2010 में सक्रिय हुआ था. 2013 में इसमें विस्‍फोट होने शुरू हुए थे.

👉इंडोनेशिया करीब 17000 द्वीपों से मिलकर बना है. इसमें कुल 130 सक्रिय ज्‍वालामुखी है

7.) G-20 पर्यटक मंत्रियों की बैठक किस देश मे हुई हैं ।
उत्तर — इटली

👉कद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इटली में आयोजित G20 पर्यटन मंत्रियों की बैठक में भाग लिया

👉उद्देश्य पर्यटन व्यवसाय, नौकरियों की रक्षा करने और नीतिगत दिशानिर्देशों को पूरा करने के लिए यात्रा और पर्यटन की स्थायी और लचीला रिकवरी का समर्थन करने के लिए पहल करना था।

👉भारत 2022 में इंडोनेशिया की G20 प्रेसिडेंसी के तहत आगे की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए अपना समर्थन और सहयोग जारी रखेगा।

8.) 2020 में दक्षिण अफ्रीका ने सबसे ज्यादा वाहनों का आयात किस देश से किया ?
उत्तर — भारत

👉दक्षिण अफ्रीका में वर्ष 2020 में लंबे समय तक कोविड-19 संकट के बावजूद सबसे ज्याद वाहन आयात भारत से किया गया।

👉यह रिपोर्ट दक्षिण अफ्रीका के वाहन बाजार के एक मंच आटोमोटिव इंडस्ट्री एक्सपोर्ट काउंसिल की ताजा आटोमोटिव एक्सपोर्ट मैन्यूअल ने जारी की है।

👉दनिया के कई वाहन निर्माताओं ने भारत को प्रवेश श्रेणी और छोटे वाहनों के विनिर्माण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया है।

👉दक्षिण अफ्रीका के बारे में

  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामाफोसा हैं ।
  • दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपतिगालेमा मोटलांथे हैं।
  • दक्षिण अफ्रीका की मुद्रा रेंड हैं।
  • दक्षिण अफ़्रीका में ग्यारह भाषाओं को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है।

9.)हाल ही में किस राज्य ने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आयुर्वेदिक टेलीमेडिसिन सेवा की सुविधा शुरू की है
उत्तर — हरियाणा

👉हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आयुर्वेदिक टेलीमेडिसिन सेवा की सुविधा शुरू की है।

👉राज्य का कोई भी इच्छुक व्यक्ति 1075 पर फोन कर आयुर्वेदिक डॉक्टरों से सलाह ले सकेगा।

👉कॉल सेंटर बनाया गया है, जहां आयुर्वेद के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम की ड्यूटी लगा दी गई है, जोकि सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक लोगों को सेवाएं देगी।

👉हरियाणा के बारे में

  • हरियाणा की राजधानी चण्डीगढ़ हैं।
  • हरियाणा का सबसे बड़ा शहर फरीदाबाद हैं।
  • हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य हैं।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (भाजपा) हैं।

10.) 11 मई को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर — राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

👉भारत में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस.हर साल 11 मई को साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को मनाने के लिए मनाया जाता है।

👉दश अपना 30वां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मना रहा है जो कि उपमहाद्वीप की तकनीकी प्रगति की याद दिलाता है।

👉इस वर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2021 का विषय “एक सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी – Science and Technology for a Sustainable Future” है।

👉इस दिन 1998 में जब भारत ने राजस्थान में पोखरणटेस्ट रेंज में शक्ति-I परमाणु मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया,

11.) हाल ही में तेलंगाना सरकार ने किस पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया हैं ?
उत्तर — ग्लाइफोसेट

👉तेलंगाना सरकार ने हाल ही में ग्लाइफोसेट पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

👉ग्लाइफोसेटएक विवादास्पद खरपतवार नाशक है जो आमतौर पर कपास के खेतों में खरपतवार को मारने के लिए उपयोग किया जाता है।

👉ग्लाइफोसेट को पौधे के पत्तों के माध्यम से अवशोषित किया जाता है।यह जड़ों द्वारा न्यूनतम अवशोषित होता है।

👉2015 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने श्रेणी 2 ए के तहत ग्लाइफोसेट को वर्गीकृत किया, जो कि, “मानव में संभवतः कैंसरकारक” है।

12.) दोस्त फॉर लाइफ मोबाइल ऍप किसने लांच किया है ?
उत्तर — CBSE

👉कलास 9 से 12 के छात्रों के लिए सालाना काउंसलिंग इस ऐप पर 10 मई, 2021 से शुरू हुई ।

👉सीबीएसई के Dost For Life ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. इसे किसी भी एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है.

👉Dost For Life ऐप पर क्लास 12 के बाद की पढ़ाई के लिए और मानसिक तौर पर मजबूत और सक्षम बनने के टिप्स मिलेंगे

13.) एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने किस वर्ष पहले क्वार्टर में “Doge-1 मिशन टू द मून” लॉन्च करने की घोषणा की है?
उत्तर — 2022

👉 मस्क की कंपनी स्पेस एक्स अगले साल यानी 2022 के पहले क्वार्टर में “DOGE -1 मिशन टू द मून” लॉन्च करेगी,

👉अगले साल स्टेलाइट Doge-1 मिशन टू द मून लॉन्च कर रहा है.

👉सपेसएक्स अगले साल स्टेलाइट” DOGE -1 मिशन टू द मून “लॉन्च कर रहा है। DOGE में भुगतान के लिए मिशन है। अंतरिक्ष में पहला क्रिप्टो – अंतरिक्ष में पहला मेम।

Download PDF Join Telegram Channel

 

Join WhatsApp Group  Daily Current Affairs –  May  2021 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *