Current Affairs

Daily Current Affairs – 21 April 2021

Daily Current Affairs – 21

April 2021

1.) हाल ही में विश्व लीवर दिवस कब मनाया गया है
उत्तर — 19 अप्रैल

👉विश्व लीवर दिवस शरीर में दूसरे सबसे बड़े अंग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष 19 अप्रैल को मनाया जाता है।

👉मस्तिष्क के अपवाद के साथ, लीवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे जटिल अंग है।

👉हेपेटाइटिस A, B, C, अल्कोहल और ड्रग्स के कारण लीवर की बीमारियां हो सकती हैं।

👉लीवर क्यों महत्वपूर्ण है?

● संक्रमण और बीमारी से लड़ता है

● ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है

● शरीर से टॉक्सिक सब्सटांस को निकालता है

● कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है

● रक्त को थक्का जमने में मदद करता है

● शरीर के कई आवश्यक प्रोटीन बनाता है

2.) हाल ही में किस देश ने भारत मे अपना पहला मेगा फुड पार्क प्रोजेक्ट शुरू किया है।
उत्तर — इटली ने

👉गुजरात के मेहसाणा जिले में फणीधर में इटली ने भारत में अपना पहला मेगा फूड पार्क प्रोजेक्ट शुरू किया है।

👉परियोजना का उद्देश्य दोनों देशों के कृषि और उद्योग के बीच तालमेल बनाना ।

👉यह पहली इतालवी-भारतीय खाद्य पार्क परियोजना है, जो खाद्य-प्रसंस्करण क्षेत्र में एक पहल है, जो भारत और इटली के बीच साझेदारी के स्तंभ के रूप में कार्य करती है।

👉इटली की राजधानी रोम हैं।

👉इटली की मुद्रा यूरो हैं।

👉इटली के राष्ट्रपति के सर्जियो मटारेला हैं

3.)कौन सा देश भारत को S-400 Triumf ‘SA-21 Growler’ की डिलीवरी करेगा?
उत्तर — रूस

👉रूस भारत को S-400 Triumf ‘SA-21 Growler’ एयर डिफेंस सिस्टम का पहला रेजिमेंटल सेट डिलीवर करने जा रहा है।

👉भारत और रूस ने S-400 ट्रायम्फ ‘SA-21Growler’ के लिए 5.43 बिलियन डॉलर का अनुबंध किया है

👉यह प्रणाली भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए है और वायु रक्षा (AD) को और बढ़ाने में मदद करेगी।

👉रूस की राजधानी मास्को हैं।

👉रूस के राष्ट्रीपति व्लादिमीर पुतिन हैं।

👉रूस की मुन्द्रा रूबल हैं

4.) इफको ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए किस जगह ऑक्सीजन प्लांट लगा रहा है जिसे अस्पतालों को मुफ्त सप्लाई किया जायेगा?
उत्तर — कलोल (गुजरात)

👉IFFCO गुजरात के कलोल स्थित अपने कारखाने में 200 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे की उत्पादन क्षमता वाला एक ऑक्सीजन प्लांट लगा रहा है।

👉IFFCO यह ऑक्सीजन अस्पतालों को म़ुफ्त में देगा।

👉इस कारखाने से तैयार होने वाले एक ऑक्सीजन सिलेंडर में 46.7 लीटर ऑक्सीजन होगी।

👉इफको ने चार ऑक्सीजन संयंत्रों पर लगभग 30 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

👉इफको या ‘इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड’ (IFFCO) विश्व का सबसे बड़ा उर्वरक सहकारिता संस्था है।

5.)अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?
उत्तर — वाल्टर मोंडले

👉वाल्टर मोंडेल ने 1977-1981 तक राष्ट्रपति जिमी कार्टर के अधीन उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

👉वहाइट हाउस में अपने कार्यकाल से पहले, मोंडले ने 1960 से 1964 तक अपने गृह राज्य मिनेसोटा में अटॉर्नी जनरल के रूप में कार्य किया था।

👉1964 से 1976 तक उस राज्य के अमेरिकी सीनेटर के रूप में कार्य किया।

👉20 साल की उम्र में, मोंडेल ह्यूबर्ट हम्फ्री के सफल सीनेट अभियान के लिए कांग्रेस के जिला प्रबंधक बन गए।

👉मोंडेल ने अपनी पत्नी, जोआन एडम्स मोंडेल से 1955 में शादी की। दंपति के तीन बच्चे थे: बेटे टेड और विलियम और बेटी एलेनोर।

6.)हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री ने अपनी भारत यात्रा को रद्द कर दिया ?
उत्तर — ब्रिटेन

👉ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत में कोरोना वायरस के हालात के मद्देनजर अगले सप्ताह होने वाली देश की अपनी यात्रा रद्द कर दी है।

👉ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 25 अप्रैल को भारत आने वाले थे।

👉इससे पहले 26 जनवरी को भी जॉनसन की यात्रा रद्द हो चुकी है।

👉ब्रिटेन की राजधानी लंदन हैं।

👉ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन हैं।

👉ब्रिटेन की मुद्रा पौंड स्टर्लिंग है।

7.)हाल ही में एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया किस देश के दौरे पर हैं?
उत्तर — फ़्रांस

👉एयर चीफ मार्शल भदौरिया अपनी यात्रा के दौरान फ्रांस के बोरडाक्स स्थित मेरीनैक एयर बेस पर पांच राफेल विमानों के बेड़े को हरी झंडी दिखाएंगे।

👉राफेल विमान की निर्माता कंपनी दासौ एविएशन की योजना अप्रैल के आखिर तक छह लड़ाकू विमान भारत भेजने की है।

👉भारत ने सितंबर 2016 में 36 राफेल विमानों की खरीद के लिए फ्रांस के साथ अंतर-सरकारी समझौता किया था। यह करार लगभग 58,000 करोड़ रुपये का था।

👉फ़्रांस, या फ्रांस पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है।

👉फ़्रांसकी राजधानी पेरिस है।

👉फ़्रांसके राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं।

👉फ़्रांस की मुद्रा यूरो हैं।

8.) किसने ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवन पर आधारित चार पुस्तकें जारी की हैं,
उत्तर — प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

👉पीएम मोदी मोदी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवन पर आधारित चार पुस्तकें जारी की हैं।

👉यह पुस्तके किशोर मकवाना ने लिखी हैं।

👉बाबा साहेब अंबेडकर का जन्म 1891 में आज (14 अप्रैल ) ही के दिन मध्य प्रदेश के महू में हुआ था।

👉साल 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था।

👉14 अप्रैल को उनका जन्म दिवस आंबेडकर जयन्ती के तौर पर भारत समेत दुनिया भर में मनाया जाता है।

👉साल 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था।

9.) किस लोकप्रिय एवं वरिष्ठ साहित्यकार (आधुनिक तुलसीदास के रूप में प्रसिद्ध) का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर — नरेंद्र कोहली

👉नरेंद्र कोहली कोरोना संक्रमण के चलते पिछले कुछ दिनों से वह गंभीर रूप से बीमार थे।

👉नरेंद्र कोहली पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हैं।

👉उपन्यास, व्यंग्य, नाटक, कहानी के अलावा संस्मरण, निबंध जैसी सभी विधाओं में लगभग सौ पुस्तकें लिखीं

👉नरेंद्र कोहली ने संपूर्ण रामकथा को उन्होंने चार खंडों में 1800 पन्नों के वृहद उपन्यास में पेश किया।

👉नरेंद्र कोहली का जन्म 6 जनवरी 1940 को सियालकोट , पाकिस्तान में हुआ था।

👉हिंदी साहित्‍य में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए उन्‍हें साल 2017 में पद्म अलंकरण से नवाजा गया था

10.) दुनिया की उड़ने वाली पहली हाइब्रिड कार को किस देश द्वारा उड़ान भरने की अनुमति दी गयी ?
उत्तर — अमेरिका

👉अमेरिका परिवहन विभाग के अंतर्गत आने वाले फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने टेराफुगिया ट्रांजिशन द्वारा तैयार हाइब्रिड ग्राउंड एयर व्हीकल को 160 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने की अनुमति दे दी है।

👉टराफुगिया द्वारा तैयार इस व्हीकल को उड़ाने की अनुमति अभी सिर्फ पायलटों और फ्लाइट स्कूलों को दी गई है।

👉टराफुगिया की इस कार में 100 हॉर्स पॉवर की ताकत है। इसमें 912 आईएस सपोर्ट फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है ।

👉ये कार दस हजार फुट की ऊंचाई तक 160 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से करीब 644 किमी. तक उड़ान भर सकती है।इसमें हाइब्रिड इलेक्ट्रिक मोटर है।

👉इस कार में एक साथ चार लोग बैठ सकते हैं। ये कार पूरी तरह कंप्यूटरीकृत है।

👉ये कार हवा में ट्रैफिक खराब मौसम और प्रतिबंधित एयरस्पेस से बचाव करने में सक्षम है।

 

Download PDF –

Join Telegram Channel

 

Join WhatsApp Group

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *