Current Affairs

संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations Organisation) (UNO)

UNO: संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations Organisation)

 

 

संयुक्त राष्ट्र संघ 24 अक्तूबर 1945 को अस्तित्व में आया। इस तरह 24 अक्तूबर को प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ है।

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2020 की ‘थीम’ क्या है?

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2020 की थीम – ‘द फ्यूचर वी वांट, द यूएन वी नीड: रिएफर्मिंग आवर कलेक्टिव कमिंटमेंट टू मल्टीलेटरिज्म’

 

दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुटता की जरूरत: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

 

UNO: संयुक्त राष्ट्र संघ 
(United Nations Organisation) के बनाने की प्रक्रिया 

 

प्रथम विश्वयुद्ध(1914- 18) के दौरान हुई जान माल की हानि को देखते हुए एक ऐसे संगठन की आवश्यकता महसूस हुई ऐसी घटनाओं को रोक सके

इसके लिए 10 जनवरी 1920 को राष्ट्र संघ(League of Nations) की स्थापना की गई। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य भविष्य में कोई युद्ध की स्थिति उत्पन्न णा हो इसके लिए महत्वपूर्ण कदम उठाकर विश्व में शांति व्यवस्था स्थापित करना था

लेकिन स्थापना के कुछ ही वर्षों बाद राष्ट्र संघ 1930 के दशक में दुनिया के युद्ध की तरफ़ बढ़ाव को रोकने में विफल रहा और 1946 में इसे भंग कर दिया गया.

द्वितीय विश्व युद्ध(1939-45) के बाद विश्व में अशांति का माहौल को समाप्त करने हेतु विश्व में शांति स्थापित करने के लिए एक संगठन का निर्माण किया गया। जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) का नाम दिया गया

10 जनवरी 1942 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डी. रूजवेल्ट द्वारा पहली बार UNO का नाम दिया गया

इसके निर्माण के लिए सर्वप्रथम सम्मेलन अगस्त 1944 को वाशिंगटन के ऑक्स भवन में आयोजित किया गया था, जो 2 महीने चला था।

संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO: United Nations Organisation) की स्थापना – 24 अप्रैल, 1945 को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में UNO का charter बनाया गया जिसमे 50 देश सम्मिलित हुए थे।

26 जून 1945 को charter पर 51 देशों ने हस्ताक्षर किये गये जिनमे मीटिंग में सम्मिलित देश 50 + पोलेंड जो मीटिंग में उपस्थित नही था

यूनाईटेड नेशन के संस्थापक सदस्य देशों की कुल संख्या 51 थीं। भारत UNO के संस्थापक सदस्यों में से एक है

संयुक्त राष्ट्र संघ का मूल आधार अंतर्राष्ट्रीय विधि पर टिका है जिसके अनुसार सभी राज्य समान सम्प्रभुता संपन्न हैं

 

UNO 
संयुक्त राष्ट्र संघ 
(United Nations Organisation)

 

  • स्थापना – 24 अक्टूबर 1945
  • मुख्यालय – मैंनहट्टन द्वीप,न्यायार्क(USA)
  • वर्तमान में सदस्य- 193
  • कार्यालयी भाषाएँ – अंग्रेजी, फ्रेंच, चीनी, अरबी, रुसी और स्पेनिश
  • कार्यकारी भाषाएं – अंग्रेजी और फ्रेंच
  • संयुक्त राष्ट्र (united nations) का ध्वज – पृष्ठ भूमि हल्की नीली और उस पर श्वेत रंग से राष्ट्र संघ का प्रतीक बना हुआ है।
  • ध्वज प्रतीक- दो जैतून का वक्राकार शाखाएं, जो ऊपर से खुली हैं और उनके बीच में विश्व का मानचित्र बना हुआ है।
  • इस ध्वज प्रतीक को 7 दिसम्बर 1946 को अनुमोदन हेतु भेजा गया था। जिसे 20 अक्टूबर 1947 में अपनाया गया।

 

संयुक्त राष्ट्र संघ एवं उनके प्रमुख अंग 
(United Nations Agencies)

कुल अंग – 6

वर्तमान में सक्रिय – 5

  1. संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly)
  2. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (UN Security Council)
  3. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् (Economic and Social Council)
  4. संयुक्त राष्ट्र सचिवालय (UN Secretariat)
  5. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice)
  6. संयुक्त राष्ट्र न्यास परिषद् (UN Trusteeship Council)

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा 
(United Nations General Assembly)
  • उपनाम – A. विश्व की लघुसंसद विश्व की संसद   C. UNO का हृदय  D. UNO की व्यवस्थापिका
  • मुख्यालय – न्यूयार्क
  • सदस्य देश – 193
  • 193वां – दक्षिण सूडान( जुलाई,2011 में) राजधानी – जुबा, 196 वां स्वतंत्र देश
  • 192वां – मोंटेनीग्रो (2006 में)
  • 191वां – पूर्वी तिमोर
  • 190वां – स्विटजरलैण्ड (2002 मे)

 

  • यह संयुक्त राष्ट्रसंघ का मुख्य विमर्शी व नीति निर्माण अंग है।
  • संयुक्त राष्ट्रसंघ के सभी सदस्य, महासभा के भी सदस्य हैं।
  • प्रत्येक के पास एक वोट का अधिकार है। अर्थात एक देश = एक मत
  • इसका गठन कुछ इस मान्यता पर आधारित है – “शब्दों से लड़ा जाने वाला युद्ध तलवारों से लड़े जाने वाले युद्ध से श्रेयस्कर है.”
  • महासभा की अध्यक्षता एक महासचिव द्वारा की जाती है, जो सदस्य देशों एवं 21 उप-अध्यक्षों के द्वारा चुने जाते हैं. इसमें सामान्य मुद्दों पर निर्णय लेने के लिएदो तिहाई बहुमत(2/3)  की जरुरत होती है.
  • बजट को स्वीकृति प्रदान करना।
  • संयुक्त राष्ट्र परिषद् की सिफारिश पर नए सदस्यों का प्रवेश।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रथम अधिवेशन या सत्र 10 जनवरी 1946 में लंदन के वेस्टमिंस्टर भवन में हुआ था।
  • महासभा की बैठकप्रतिवर्ष सितम्बर माह के तीसरे मंगलवार से दिसम्बर तक होती है. इसी बैठक में मेंबर्स में से विभिन्न अध्यक्ष और कई उपाध्यक्षों का निर्वाचन होता है. अनुच्छेद 18 के अनुसार महासभा में किसी भी देश के 5 से अधिक प्रतिनिधि नहीं होंगे
  • हल ही में संपन्न बैठक – 2019 – 20 – 74वां सत्र
  • 2020–21 – 75 वां सत्र होगा

 

महासभा की कार्य संचालक 6 समितियां –

  • निःशस्त्रीकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा समिति
  • आर्थिक एवं वित्तीय समिति
  • सामाजिक, मानवीय एवं सांस्कृतिक समिति
  • राजनीतिक एवं औपनिवेशक स्वतंत्रता समिति
  • प्रशासनिक एवं आय-व्यय सम्बन्धी समिति
  • विधि समिति

 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् 
(UN Security Council)
  • यह अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए उत्तरदायी है। इसे दुनिया की पुलिसमेंन के नाम से भी जाना जाता है
  • यह सेक्रेटरी जनरल की नियुक्ति एवं नए सदस्य के रूप में राष्ट्रों के लिए सिफारिश करती है।
  • सदस्यों की संख्या 15 –
  • 5 स्थायी सदस्य – चीन, जापान, रुस, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम
  • इनके पास “वीटो पावर ” अर्थात सुरक्षा परिषद् के किसी भी निर्णय को अस्वीकार करने का अधिकार है।
  • ये स्थायी सदस्य हैं

वर्ष 1963 में चार्टर संशोधन किया गया और अस्थायी सदस्यों की संख्या 6 से बढ़ाकर 10 कर दी गई. अस्थायी सदस्य विश्व के विभिन्न भागों से लिए जाते हैं जिसके अनुपात निम्नलिखित हैं –

  1. 5 सदस्य अफ्रीका, एशिया से
  2. 2 सदस्य लैटिन अमेरिका से
  3. 2 सदस्य पश्चिमी देशों से
  4. 1 सदस्य पूर्वी यूरोप से
  • 10 अस्थायी सदस्य –  दस सदस्य देशों का चुनाव महासभा में स्थायी सदस्यों द्वारा किया जाता है. चयनित सदस्य देशों का कार्यकाल 2 वर्षों का होता है।
  • हाल ही में 17 जून 2020 को भारत 8 वीं बार सुरक्षा परिषद् का सदस्य बना है।इस दिन भारत के अलावा आयरलेंड,नार्वे, केन्या तथा मैक्सिको भी सुरक्षा परिषद के सदस्य बने है
  • भारत इससे पहले कब कब सुरक्षा परिषद का सदस्य रहा है – 1950-51, 1967-68, 1972-73, 1977-78, 1984-85, 1991-92, 2011-12
  • सुरक्षा परिषद् की बैठक कभी भी बुलाई जा सकती है, जब कभी भी अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा संकट में हो।
  • सुरक्षा परिषद् का निर्णय, “संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के प्रस्ताव” (UN Security Council Resolution )के नाम से जाना जाता है।
  • चार्टर के अनुच्छेद 27 में मतदान का प्रावधान दिया गया है. सुरक्षा परिषद् में “दोहरे वीटो का प्रावधान” है. पहले वीटो का प्रयोग सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्य किसी मुद्दे को साधारण मामलों से अलग करने के लिए करते हैं. दूसरी बार वीटो का प्रयोग उस मुद्दे को रोकने के लिए किया जाता है।
आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् 
(Economic and Social Council)
  • इसके 54 सदस्य राष्ट्र हैं, जो महासभा द्वारा 3 वर्ष के लिए चयन किये जाते हैं।हर वर्ष 3 सदस्यों का चयन होता है
  • यह वैश्विक स्तर पर आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के लिए एक प्रमुख(अंग ) निकाय है।
  • यह विभिन्न संस्थाओं व राष्ट्रों के बीच, आर्थिक एवं सामाजिक सम्बन्धी सहयोग के लिए उत्तरदायी है।
  • इसकी एक वर्ष में 2 बैठक होती है – अप्रैल – न्यूयार्क जुलाई – जेनेवा
संयुक्त राष्ट्र सचिवालय
 (UN Secretariat)
  • यह संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रमुख प्रशासनिक अंग है।
  • इसका नेतृत्व महासचिव द्वारा होता है (महासचिव को दुनिया भर के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की जाती है।)
  • महासचिव की नियुक्ति महासभा द्वारा सुरक्षा परिषद् की सिफारिश पर की जाती है।
  • कार्य – सम्मेलनों का आयोजन, शांति प्रक्रिया का सञ्चालन, सर्वेक्षण तथा शोध का सञ्चालन आदि।
  • यह संयुक्त राष्ट्रसंघ के अंगों को आवश्यक -अवलोकन, सूचनाये तथा सुविधएं उपलब्ध करता है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिवों के नाम और कार्यकाल की सूची (1945-2020)

 

क्रम महासचिव का नाम कार्यकाल अवधि नागरिक
1st ग्लेडविन जेब 24 अक्टूबर 1945–01 फरबरी 1946 यूनाइटेड किंगडम
2nd ट्रीगवी ली 02 फरवरी 1946–10 नवम्बर 1952 नॉर्वे
3rd डैग हैमरस्क्जोंल्ड 10 अप्रैल 1953–18 सितंबर 1961 स्वीडन
4th यू. थांट 30 नवम्बर 1961 –31 दिसम्बर 1971 म्यांमार
5th कुर्त वॉल्डहाइम 01 जनवरी 1972 –31 दिसम्बर 1981 ऑस्ट्रिया
6th ज़ेवियर पेरिज डी कुईयार 01 जनवरी 1982–31 दिसम्बर 1991 पेरू
7th बुतरस घाली 01 जनवरी 1992–31 दिसम्बर 1996 मिस्र
8th कोफ़ी अन्नान 01 जनवरी 1997–31 दिसम्बर 2006 घाना
9th बान की मून 01 जनवरी 2007–31 दिसम्बर 2016 दक्षिण कोरिया
10th एंटोनियो गुटेरेस 01 जनवरी 2017–वर्तमान पुर्तगाल

 

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय 
(International Court of Justice)
  • यह संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य न्यायिक अंग है।
  • स्थापना – 3 अप्रैल 1946
  • मुख्यालय – हेग (नीदरलैंड)
  • महासभा द्वारा 15 न्यायधीशों जिनमे 1 अध्यक्ष, 1 उपाध्यक्ष तथा 13 सदस्य होते हैं, की नियुक्ति 9 वर्ष की अवधि के लिए की जाती है।
  • यह देशों के बीच के क़ानूनी विवादों को निपटाता है।
  • यह क़ानूनी मुद्दों पर सलाहकारी राय प्रदान करता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में गणपूर्ति हेतु न्यायधीश – 9

भारत और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय

  • पहले न्यायधीश – dr. नगेन्द्र सिंह (डूंगरपुर,राजस्थान)
  • 2nd – रघुनन्दन पाठक (WB)
  • 3rd – दलवीर भण्डारी (जोधपुर,राजस्थान) कार्यकाल – 2018 -27

 

UN-
 संयुक्त राष्ट्र न्यास परिषद् 
(Trusteeship Council)

 

  • (वर्तमान समयमें निष्क्रिय है )
  • इसका निर्माण न्यास प्रदेशों (trust territories) की देखरेख के लिए किया गया।
  • 1945 में इसकी स्थापना,औपनिवेशिक अधीन क्षेत्रों के प्रबंधन के लिए तथा स्वतंत्रता व स्वशासन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए की गयी।
  • यह 1994 (आखिरी राज्य-क्षेत्र की स्वतंत्रता तक ) के बाद से निष्क्रिय है।

 

UNO में बजट –

  • अमेरिका – 22%
  • जापान – 19.47%
  • ब्रिटेन – 8.66%
  • फ़्रांस – 6.03%
  • भारत – 0.341%

 

संयुक्त राष्ट्र संघ की सहयोगी संस्थाएं 

 

ILO - 
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन 
(International Labour Organization 
  • स्थापना – 11 अप्रैल 1919, वर्साय शांति संधि (versailles Peace Treaty) द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुई।
  • मुख्यालय – जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड।
  • Head – Gay Ryder, Joun Somovia
  • सदस्य – 187
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन को विश्व 1969 में शांति के लिए, बेहतर कार्य की खोज के लिए व न्याय के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • यह जेनेवा में प्रतिवर्ष जून में -अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक सभा का आयोजन करता है

 

(IAEA)
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी 
(International Atomic Energy Agency 
  • स्थापना – 29 July 1957
  • मुख्यालय – वियेना (Vienna )
  • Head – Refeal Grossi
  • यह संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा और सुरक्षा परिषद दोनों को रिपोर्ट करती है।

 

WHO- 
विश्व स्वास्थ्य संगठन
 (World Health Organization)
  • स्थापना – 7 अप्रैल 1948
  • मुख्यालय – जेनेवा, (स्विट्ज़रलैंड)
  • सदस्य – 194
  • WHO द्वारा जारी रिपोर्ट –
  1. विश्व स्वास्थय रिपोर्ट (world health report )
  2. वैश्विक स्वास्थ्य सर्वेक्षण(worldwide health survey )।
 (FAO)
खाद्य एवं कृषि संगठन
(Food and Agricultural Organization)
  • स्थापना – 16 अक्टूबर 1945
  • मुख्यालय – रोम (इटली)
  • संगठन का नेतृत्व, महानिदेशक द्वारा।
  • Head – Qu Dougyu
  • 197 सदस्य देश ( और साथ में यूरोपीय संघ,फरोए द्वीप व टोकेलाउ ) ।
  • संगठन का निर्देशन सदस्य राष्ट्र सभा (meeting )द्वारा करते हैं। सभा का आयोजन दो वर्ष में एक बार होता है।
  • इसके 6 विभाग हैं
  1. कृषि और उपभोक्ता संरक्षण,
  2. सामाजिक एवं आर्थिक विकास,
  3. मत्स्य पालन और कृषि,
  4. जलवायु,जैव विविधता, भूमि तथा जल विभाग,
  5. वानिकी,
  6. संयुक्त सेवाएं, तकनीकी व कार्यक्रम प्रबंधन।
  • कार्यक्रम तथा उपलब्धियाँ
  1. कोडेक्स अलीमेंटरियस (Codex Alimentarius)यह खाद्य कूट है (यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्य मानकों, अभ्यास के कोड, दिशा निर्देशों, भोजन से सम्बंधित अन्य सिफारिशों, खाद्य उत्पादन तथा खाद्य सुरक्षा आदि का समूह है),
  2. विश्व खाद्य शिखर सम्मलेन,
  3. टेली खाद्य कृषि -अंतर्राष्ट्रीय पौध संरक्षण सम्मलेन,
  4. भूख और कुपोषण के विरुद्ध समझौता।

 

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन 
  • (UN Educational, Scientific and Cultural Organization (UNESCO)
  • स्थापना – 16 नवम्बर 1945
  • 195 सदस्य देश तथा 8 सहयोगी देश
  • मुख्यालय -पेरिस ( फ्रांस )
  • HEAD – Audrey Azoulay
  • मुख्य लक्ष्य– शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति व संचार के माध्यम से देशों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देकर, शांति और सुरक्षा में योगदान देना। इसके साथ ही मानवाधिकार व न्याय के लिए सार्वभौमिक सम्मान को बढ़ाना।
  • परियोजनायें और कार्यक्रम
  1. विश्व विरासत मिशन (World Heritage Mission)
  2. साहित्य का शहर (City of Literature)
  3. मनुष्य व संरक्षित जैवमंडल (Man and Biosphere Reserve)
  • रिपोर्ट (Reports)-
  1. वैश्विक शिक्षा और माइनॉरिटी रिपोर्ट (Global Education and Minority report)
  2. संचार -व्यवस्था के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम (International Programme for Communication
  3. यूनेस्को की विज्ञान रिपोर्ट (UNESCO Science Report)
  4. विज्ञान प्रौद्योगिकी और लिंग (Science Technology and Gender)।

 

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
  • (United Nations Development Programme (UNDP)
  • स्थापना – 25 नवम्बर 1965,  महासभा (General Assembly ) द्वारा
  • मुख्यालय – न्यूयार्क
  • 177 सदस्य देश हैं।
  • यह संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में कार्यकारी बोर्ड है।
  • मानव विकास रिपोर्ट (Human Development Report ), यह रिपोर्ट मानव विकास के विश्लेषण के लिए मानव विकास रिपोर्ट ऑफिस द्वारा प्रकाशित की जाती है।
  • अन्य रिपोर्ट – क्षेत्रीय,राष्ट्रीय और स्थानीय मानव विकास रिपोर्ट(Regional, national and local human development report )।
  • यह “पोस्ट 2015 डेवलपमेंट एजेंडा ” के विकास में भी सम्मिलित है।
अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन
  • (International Civil Aviation Organization (ICAO) –
  • यह संगठन अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन, शिकागो सम्मलेन (1944 ) के बाद 1947 में अस्तित्व में आया।
  • मुख्यालय – मोंट्रियल, क्यूबैक, कनाडा।

 

कृषि विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोष 
  • (International Fund for Agricultural Development (IFAD)
  • मुख्यालय- रोम,इटली।
  • नेतृत्व अध्यक्ष द्वारा।
  • इसकी स्थापना 1974 के विश्व खाद्य सम्मलेन के बाद 1977 में एक वित्तीय संस्था के रूप में हुई।
  • यह संगठन संयुक्त राष्ट्र विकास समूह, का सदस्य है।

 

 संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन 

(United Nations Industrial Development Organization (UNIDO)

  • मुख्यालय – विएना, ऑस्ट्रिया।
  • रिपोर्ट – औद्योगिक विकास रिपोर्ट श्रृंखला (industrial development report series )।

 

(ITU)
अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ
(International Telecommunication Union 
  • स्थापना – 1865 में हुआ।
  • मुख्यालय- जिनेवा , स्विट्ज़रलैंड

 

विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन
  • (World Intellectual Property Organization (WIPO)
  • इस संगठन की स्थापना 1967 में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हुई।
  • इसका मुख्यालय – जिनेवा (Geneva ) , स्विट्ज़रलैंड (Switzerland ) में स्थित है।
  • इसका कार्य रचनात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करना और वैश्विक बौद्धिक संपत्ति का संरक्षण करना है।
  • यह संगठन निम्न कार्यों को प्रोत्साहन देता है – प्रौद्योगिकी के स्थानांतरण को सरल बनाना, सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देना।
  • दिसम्बर 2011 में पहली बौद्धिक संपत्ति रिपोर्ट (first intellectual property report ) प्रकाशित।
संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद
  • (United Nations Human Rights Council (UNHRC) 
  • इसकी स्थापना 2006 में हुई। इसके 47 देश सदस्य हैं।
  • यह एक अंतर -सरकारी निकाय है, जो दुनिया भर में मानवाधिकार संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उत्तरदायी है।
(WFP)
विश्व खाद्य कार्यक्रम 
(World Food Programme 
  • स्थापना 1963
  • मुख्यालय – रोम।
  • यह संयुक्त राष्ट्र संघ की खाद्य सहायता शाखा है।
  • यह भूख और गरीबी के उन्मूलन के लिए कार्य करती है। यह उन देशों की सहायता करती है जो अपनी खाद्य सम्बन्धी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में असमर्थ हैं।
  • लक्ष्य –
  1. आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने और बहाली का कार्य करना।
  2. कुपोषण और भूख का उन्मूलन।
  3. भूख का अंत (zero hunger )2030 तक।

संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) को वर्ष 2020 का नोबेल शान्ति पुरस्कार विजेता घोषित किया गया है

 

विश्व मौसम विभाग संगठन
  • (World Meteorological Organization (WMO)
  • स्थापना – 23 मार्च 1953
  • मुख्यालय- जिनेवा।
  • इस संगठन की स्थापना 1873 में विश्व मौसम विभाग संगठन, सम्मलेन के सत्यापन (समर्थन ) के बाद हुई।
  • प्रकाशन- हरित गृह गैस पत्रिका(Green House Gas Bulletin )।
(IMO)
अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन
(International Maritime Organization)
  • स्थापना – 17 मार्च 1948
  • मुख्यालय – लन्दन ,यूनाइटेड किंगडम
  • इसके 173 देश सदस्य हैं।
संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन(UNWTO)
  • स्थापना – 1 नवम्बर 1974
  • मुख्यालय – मेड्रिड ,स्पेन
  • सदस्य – 156 देश

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *