Current Affairs

Daily Current Affairs – 23 July  2021

Daily Current Affairs – 23 July  2021

1.हाल ही में विश्व शतरंज दिवस कब मनाया गया है ?
A. 20 जुलाई
B. 22 जुलाई
C.21 जुलाई
D.19जुलाई

उत्तर –A. 20 जुलाई

  • 👉यह दिवस वर्ष 1924 में पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) की स्थापना की तिथि को भी चिह्नित करता है।
  • 👉इस साल के शतरंज दिवस में FIDE की 97वीं वर्षगांठ है।
  • 👉पांचवीं शताब्दी में शतरंज का आविष्कार भारत में हुआ था और इसका नाम “चतुरंगा” रखा गया था।
  • 👉 शतरंज सबसे पुराने खेलों में से एक है और यह एक बहुत ही लोकप्रिय खेल है

2.पेरू के निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में किसकी घोषणा की गई है?
A. अल्बर्टो फुजीमोरी
B. पेड्रो कैस्टिलो
C. मार्टिन विज़कार्रा
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर — B.पेड्रो कैस्टिलो

  • 👉पेड्रो कैस्टिलो को पेरू के निर्वाचित राष्ट्रपति घोषित किया गया है।
  • 👉51 वर्षीय, पूर्व स्कूल शिक्षक और यूनियन नेता श्री कैस्टिलो को 50% से कुछ ही अधिक वोट मिले।
  • 👉वह अब 28 जुलाई 2021 को पेरू के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।
  • 👉पेरू के वर्तमान राष्ट्रपति फ्रांसिस्को सगस्ती हैं।
  • 👉पेरू दक्षिण अमेरिका का एक देश है जहाँ कुछ हिस्सों में अमेज़ॅन वर्षावन हैं।

3. ऑक्सफैम की “दि हंगर वायरस मल्टीप्लाइज” रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व में हर मिनट में कितने लोग भुखमरी के कारण मरते है?
A.20 लोग
B. 11 लोग
C. 17 लोग
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.11 लोग

  • 👉ऑक्सफैम की “दि हंगर वायरस मल्टीप्लाइज” रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व में हर मिनट में 11 लोग भुखमरी के कारण मरते है.
  • 👉जबकि पिछले वर्ष कोरोना काल में पूरे विश्व में अकाल जैसे हालात 7 का सामना करने वाले लोगों की संख्या 6 गुना बढ़ी है.
  • 👉 रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 के कारण विश्व में हर एक मिनट में करीब 7 लोगों की जान जाती है.

4.इस्राइल में दूतावास खोलने वाला कौन पहला खाड़ी देश बना?
A. संयुक्त अरब अमीरात
B. अमेरिका
C. रूस
D. चीन

उत्तर –A.संयुक्त अरब अमीरात

  • 👉संयुक्त अरब अमीरात (UAE) इस्राइल में दूतावास खोलने वाला पहली खाड़ी देश बना।
  • 👉युएई दूतावास तेल अवीव के शेयर बाजार में स्थित है।
    दूतावास के उद्घाटन समारोह में इस्राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्गोज भी शामिल थे।
  • 👉 खाड़ी के किसी भी देश का अब तक इस्राइल में कोई दूतावास नहीं था

5.हाल ही में केरल राज्य की पुलिस ने कौन-सी परियोजना लांच की है ?
A. पिंक प्रोटेक्शन परियोजना
B. येली परियोजना
C. मेसिक परियोजना
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.पिंक प्रोटेक्शन परियोजना

  • 👉महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल पुलिस ने ‘पिंक प्रोटेक्शन’ नामक एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की है.
  • 👉इस परियोजना का उद्देश्य सार्वजनिक और निजी स्थानों और साइबर दुनिया में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना है.

6.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र प्रायोजित योजना ‘राष्ट्रीय आयुष मिशन’ को जारी रखने की मंजूरी दी। इस मिशन की शुरुआत कब हुई थी?
A. 15 सितंबर‚ 2014
B. 15 सितंबर‚ 2016
C. 15 सितंबर‚ 2012
D.15 सितंबर‚ 2015

उत्तर –A.15 सितंबर‚ 2014

👉केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र प्रायोजित योजना ‘राष्ट्रीय आयुष मिशन’ (NAM) को जारी रखने को मंजूरी दी।

👉केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस मिशन को 1 अप्रैल‚ 2021 से 31 मार्च‚ 2026 तक 4607.30 करोड़ रुपये (केंद्रीय हिस्से के रूप में 3000 करोड़ रुपये और राज्य के हिस्से के रूप में 1607.30 करोड़ रुपये) के वित्तीय व्यय के साथ जारी रखने को मंजूरी दे दी।

7.हाल हीं मे किस देश मे 2032 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों और पैरालिंपिक की मेजबानी करेगा।
A. न्यूजीलैंड
B. रूस
C. ब्रिस्बेन
D. इंग्लैंड

उत्तर –C. ब्रिस्बेन

  • 👉अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने घोषणा की कि ऑस्ट्रेलियाई शहर ब्रिस्बेन 2032 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों और पैरालिंपिक की मेजबानी करेगा।
  • 👉2032 ओलंपिक खेलों का आयोजन ब्रिस्बेन और दक्षिणपूर्व क्वींसलैंड क्षेत्र में 37 स्थानों पर किया जाएगा।

8.पाई सन्निकटन दिवस हाल हीं में कब मनाया गया हैं।
A. 19 जुलाई
B.21 जुलाई
C. 22 जुलाई
D.20 जुलाई

उत्तर –C.22 जुलाई

  • 👉दुनिया भर में हर साल 22 जुलाई को पाई सन्निकटन दिवस मनाया जाता है।
  • 👉यह गणितीय स्थिरांक पाई को समर्पित है।
  • 👉यह 22 जुलाई को मनाया जाता है क्योंकि पाई का सन्निकटन मान 22/7 के बराबर होता है।

पाई

  • यह एक गणितीय स्थिरांक है। इसे ग्रीक अक्षर द्वारा दर्शाया जाता है।
  • इसे विलियम जोन्स ने 1706 में प्रस्तुत किया था
  • यह एक वृत्त की परिधि और उसके व्यास के बीच संबंध को दर्शाता है।
  • पाई को “गोलाकार स्थिरांक” के रूप में भी जाना जाता है।

9.ओडिशा क्रिकेट संघ ने राज्य के कितनें जिलों में क्रिकेट अकादमी स्थापित करने का निर्णय लिया है?
A. 29 जिलों
B. 30 जिलों
C.25 जिलों
D.12 जिलों

उत्तर –B.30 जिलों

  • 👉ओडिशा क्रिकेट संघ ने राज्य के सभी 30 जिलों में क्रिकेट अकादमी स्थापित करने का निर्णय लिया है।
  • 👉ओडिशा के खेल मंत्री तुषारकांति बेहरा ने पहले चरण में 15 सम्बंधित केंद्रों की आधारशिला रखी है।
  • 👉इन्हें OCA के डिस्ट्रिक्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम और क्रिकेट अकादमियों के तहत उनकी महत्वाकांक्षी विजन -2024 परियोजना के अनुसार विकसित किया जाएगा।

ओडिशा:

मुख्यमंत्री – नवीन पटनायक
राज्यपाल – गणेशी लाल

10.बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप का आयोजन किस देश में किया जाएगा?
A. भारत
B. श्री लंका
C. नेपाल
D. भूटान

उत्तर –A.भारत

  • 👉बेडमिन्टन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने जानकारी प्रदान की कि वर्ष 2026 में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप का आयोजन भारत में किया जाएगा।
  • 👉बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप बैडमिंटन का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है।
  • 👉भारत ने इससे पूर्व वर्ष 2009 में बीडएल्‍यूएफ विश्व चैंपियनशिप का आयोजन किया था।
  • 👉यह प्रतियोगिता पहली बार वर्ष 1977 में स्वीडन में आयोजित हुई थी।

11.उत्तर प्रदेश सरकार ने किस शहर में इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू किया।
A. लखनऊ
B.मथुरा
C. जटमपुर
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.लखनऊ

  • 👉उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ में इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू किया।
  • 👉बहुत जल्द राज्य के 14 शहरों में बसें चलेंगी।
  • 👉इन AC लग्जरी AC बसों में आरामदायक सीटें हैं और कई सुरक्षा विशेषताएं भी हैं जिनमें GPS ट्रैकिंग सिस्टम शामिल है।
  • 👉राज्य की राजधानी लखनऊ में इन बसों को चार्ज करने के लिए 5 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

12.इंग्लैंड ने किस वायरस के मामलों में वृद्धि की सूचना दी है, जो कोरोनवायरस के समान एक अत्यधिक संक्रामक वायरस है?
A. मंकीपॉक्स वायरस
B. नोरोवायरस
C. जिन वायरस
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.नोरोवायरस

  • 👉इग्लैंड ने नोरोवायरस के मामलों में वृद्धि की सूचना दी है, जो कोरोनवायरस के समान एक अत्यधिक संक्रामक वायरस है।
  • 👉नोरोवायरस अत्यधिक संक्रामक है और उल्टी और दस्त का कारण बनता है लेकिन आमतौर पर कुछ दिनों में समाप्त हो जाता है।
  • 👉यह संक्रमित व्यक्तियों या दूषित सतहों के संपर्क में आने से आसानी से फैलता है।
  • 👉एक व्यक्ति में आमतौर पर नोरोवायरस के संपर्क में आने के 12 से 48 घंटे बाद लक्षण दिखते हैं।

Join Telegram Channel

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

One Reply to “Daily Current Affairs – 23 July  2021

  1. This is very interesting, You are a very skilled blogger. I have joined your rss feed and look forward to seeking more of your magnificent post. Also, I have shared your web site in my social networks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *