दैनिक समसामयिकी 26 february 2021
🔹️1.) हाल ही में भारत के पंजाब राज्य सरकार ने “PSCADB मोबाइल एप” लांच किया है ?
👉पंजाबजाब स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक ने बैंक या ऋण से संबंधित सामान्य जानकारी का प्रसार करने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन -‘PSCADB’- लॉन्च किया।
इस एप्प के द्वारा
👉मोबाइल एप्लिकेशन ‘PSCADB’ आम लोगों के लिए बैंकिंग और ऋण प्रक्रियाओं को आसान करेगा।
👉यह एप्लिकेशन के माध्यम से शेयर / ऋण खातों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
🔰पंजाब के बारे में मुख्य बिंदु 🔰
राजधानी — चंडीगढ़
मुख्यमंत्री — अमरिन्दर सिंह
राज्यपाल — विजेन्द्र पाल सिंह बदनोर
कुल जिले– 22
लोकसभा — 13 सीटें
राज्यसभा –7 सीटें
🔹️2.) हाल ही में आंध्र प्रदेश सरकार ने महिला को 15000 रुपये प्रदान करने की घोषणा की है ?
👉जगन मोहन रेड्डी ने राज्य के 82 लाख बच्चों के लाभ के लिए लगभग 43 लाख माताओं के खातों में 15,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता देने वाली इस योजना की शुरुआत की.
👉आध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘अम्मा वोडी’ की शुरुआत की है.
👉इस योजना का उद्देश्य लाखों गरीब और जरूरतमंद माताओं को उनके बच्चों को शिक्षित करने के लिए सहायता प्रदान करना है.
🔹️3.)हाल ही में वर्जुअल मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 के दूसरे संस्करण का उद्घाटन नरेंद्र मोदी करेंगे ?
👉 प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मार्च से 4 मार्च, 2021 तक वर्चुअल मेरीटाइम इंडिया समिट 2021 का उद्घाटन करेंगे.
👉 ‘मैरीटाइम इंडिया समिट 2021’ भारत सरकार के केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्रालय की प्रमुख पहल है.
👉इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य भारत को वैश्विक समुद्री क्षेत्र में अग्रणी बनाना है
👉इस शिखर सम्मेलन में भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाहों, शिपिंग और समुद्री कंपनियों और निवेशकों के साथ बातचीत और सहयोग के लिए मंचों की मेजबानी भी की जाएगी।
🔹️4.) हाल ही में अयोध्या जिला प्रशासन को स्कोच गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है ?
👉अयोध्या, उत्तर प्रदेश का ऐसा जिला रहा है जिसमें शुरुआत के दिनों में लंबे समय तक कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया
👉सबसे पहला मामला जो मिला भी था वह हो छत्तीसगढ़ से आई हुई एक महिला से संबंधित था।
👉परे कोरोना संक्रमण काल के दौरान जिले में बेहतर व्यवस्था देने के लिए जिला अधिकारी अनुज कुमार झा को स्कॉच गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है.
🔰अयोध्या के बारे में जानकारी🔰
👉अयोध्या, भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले का एक नगर और जिले का मुख्यालय है।
👉सरयू नदी के तट पर बसा अयोध्या एक अति प्राचीन धार्मिक नगर है।
👉अयोध्या रामदूत हनुमान के आराध्य प्रभु श्रीराम का जन्म स्थान है
🔹️5.)हाल ही में भारत का पहला भारतीय खिलौना मेला 27 फरवरी 2021 से 2 मार्च 2021 तक आयोजित होगा ?
👉आत्मनिर्भर भारत के अन्तर्गत देश में पहला खिलौना मेला 27 फरवरी से दो मार्च तक छत्तीसगढ़ में वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जायेगा।
👉इसका उद्देश्य खिलौना निर्माण को बढ़ावा देना और वैश्विक बाजार में हिस्सेदारी बढाना है।
👉भारत खिलौना मेला -2021 की वेबसाइट है डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू इंडिया टॉय फेयर डॉट इन। इस वेबसाइट के जरिये बच्चों, माता पिता, शिक्षकों, प्रदर्शकों आदि को वर्चुअल रूप से मेले में भाग लेने के लिए पंजीकृत कराना होगा।
🔹️6.) भारत का सबसे बड़ा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण गुजरात राज्य में किया जाएगा ?
👉भारत का सबसे बड़ा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क गुजरात के अहमदाबाद में बनेगा, जो साणंद में ऑटोमोबाइल हब के निकट विरोचननगर में होगा।
👉50 हजार करोड़ रुपए की संभवित लागत से बनने वाले लॉजिस्टिक पार्क बनाने के लिए करार पर है
👉यह पार्क 25 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान करेगा
👉यह पार्क 6 महीने बाद इसका निर्माणकार्य शुरू कर दिया जाएगा और 2023 तकबइस पूरे प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा
🔹️7.) हाल ही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को मानव संसाधन में “सर्वश्रेष्ठ सेवा प्रदाता” से सम्मानित किया गया है ?
👉29वें ग्लोबल एचआरडी कांग्रेस पुरस्कारों में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को मानव संसाधन में “सर्वश्रेष्ठ सेवा प्रदाता” से सम्मानित किया गया है
🔰 महत्वपूर्ण तथ्य 🔰
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मुख्यालय — मुंबई.
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सीईओ — राजकिरण राय जी.
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना — 11 नवंबर 1919.
🔹️8.) हाल ही में एशिया प्रशांत क्षेत्र में दूसरा सबसे अधिक साइबर हमलों का सामना करने वाला देश भारत बना है ?
👉बीते साल एशिया प्रशांत में जापान के बाद भारत सबसे अधिक साइबर हमलों का शिकार हुआ है
Online Notes Store, [25.02.21 22:03] 👉एशिया-प्रशांत में भारत साइबर हमलों का शिकार बने देशों में दूसरे स्थान पर रहा।
👉2020 में एशिया में हुए कुल साइबर हमलों में से सात प्रतिशत भारतीय कंपनियों पर किए गए।
👉भारत में वित्तीय और बीमा क्षेत्र पर सबसे अधिक 60 प्रतिशत साइबर हमले हुए
🔹️9.) हाल ही में बिहार सरकार ने माइक्रो कटेंनमेंट जॉन बनाने का निर्णय लिया है ?
👉कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए माइक्रो कटेंनमेंट जोन बनाया जाएगा, जहां कहीं भी कोरोना संक्रमित मरीज सामने आएंगे वहां छोटे-छोटे स्तर पर कंटेनमेंट जोन बनाकर उस तरह को सील किया
👉नए संक्रमित के घर के आसपास माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के भी निर्देश दिए हैं।
👉 इसका कारण कोरोना वायरस के नए म्यूटेशन और होली पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से आने वाली बड़ी आबादी को भी माना जा रहा है।
🔹️10.) डेनिम ब्रांड ने दीपिका पादुकोण अभिनेत्री को अपना ग्लोबल ब्रांड अम्बेस्डर बनाया है ?
👉दीपिका पादुकोण को Levi’s का ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है.
👉भारत से इस ब्रांड का फेस बनने वालीं दीपिका पहली एक्ट्रेस हैं. दीपिका अब Levi’s की नई रेंड को फैंस से इंटरैक्ट कराएंगी.
👉भारत में 25 साल पहले आने के बाद इस ब्रांड पर कोविड के दौरान लगे लॉकडाउन का काफी असर पड़ा है.
👉भारत में इस ब्रांड में काफी गिरावट हुई है. अब दीपिका पादुकोण ब्रांड पर ग्रोथ पर काम कर करेगी