Current Affairs

Daily Current Affairs – 28 April 2021

Daily Current Affairs – 28

April 2021

1.)हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय चेरनोबिल आपदा स्मृति दिवस कब मनाया गया हैं।
उत्तर — 26 अप्रैल

👉हर साल 26 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 1986 के चेरनोबिल आपदा के परिणामों और परमाणु ऊर्जा के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय चेरनोबिल आपदा स्मृति दिवस मनाया जाता है।

👉संयुक्त राष्ट्र ने 26 अप्रैल, 2016 को इस दिन को घोषित किया था, जो 1986 की परमाणु आपदा की 30 वीं वर्षगांठ थी।

👉इस दिन 1986 में, एक रिएक्टर विनाशकारी परिणामों के साथ यूक्रेन में चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र में विस्फोट हो गया था।

2.) हाल ही में नीति घाटी में ग्लेशियर फटने की घटना दर्ज की गई हैं। यह घाटी भारत के किस राज्य में स्थित हैं।
उत्तर — उत्तराखंड

👉चमोली जिले के नीती घाटी के सुमना में बर्फबारी के बाद ग्लेशियर टूटने की घटना हुई है।

👉चमोली में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर स्थित सुमना-2 के पास भारी बर्फबारी के कारण ग्लेशियर टूटा है।

👉उत्तराखंड के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

  • उत्तराखंड की राजधानी देहरादून हैं।
  • उत्तराखंड के कुल ज़िले 13 हैं।
  • उत्तराखंड के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य हैं
  • उत्तराखंड की राजभाषा हिन्दी, संस्कृत हैं।

3.) हाल ही में किस राज्य सरकार ने 14 दिनों का सख्त covid कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है
उत्तर — कर्नाटक

👉कर्नाटक राज्य में कोविड कर्फ्यू आगामी 14 दिनों के लिए लागू होगा।

👉सबह 6-10 बजे तक आवश्यक सेवाओं की अनुमति रहेगी. 10 बजे के बाद दुकानें बंद हो जाएंगी।

👉सिर्फ निर्माण, विनिर्माण और कृषि क्षेत्रों को अनुमति है. पूरे राज्‍य में सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा।

👉कर्नाटक के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

  • कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु हैं
  • कर्नाटक की राजभाषा कन्नड़ हैं।
  • कर्नाटक का गठन1 नवम्बर 1956 को हुआ था।
  • कर्नाटक का राज्यपाल वजुभाई वाला हैं।
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदुरप्पा हैं।

4.) हाल ही में किस अंतरिक्ष एजेंसी ने शील्ड मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।
उत्तर — नासा

👉नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने अपने SPHEREx मिशन को लॉन्च करने के लिए स्पेस फ्लाइट कंपनी SpaceX का चयन किया है।

👉इस मिशन के माध्यम से, नासा का लक्ष्य ब्रह्मांड भर में लगभग 450 मिलियन गैलेक्सी के निकट अवरक्त स्पेक्ट्रा और हमारी मिल्की वे गैलेक्सी के अंदर 100 मिलियन सितारों को मापने के लिए एक आकाशीय सर्वेक्षण करना है।

👉इसे जून 2024 में कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग एयर फोर्स बेस में स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स 4E से स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट पर अंतरिक्ष में लॉन्च किया जाएगा।

नासा के बारे में 

  • नासा के कार्यवाहक प्रशासक: स्टीव जुर्स्की.
  • नासा का मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी. संयुक्त राज्य अमेरिका
  • नासा की स्थापना: 1 अक्टूबर 1958.

5.)भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंको के सीईओ एवं एमडी के कार्यकाल को कितने वर्ष तक सीमित करने की घोषणा की है?
उत्तर — 15 वर्ष

👉भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बैंक के एमडी और सीईओ (CEO) का कार्यकाल तय कर दिया है।

👉भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बारे में

भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल, 1935 को हुई।

रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय प्रारंभ में कोलकाता में स्थपित किया गया था जिसे 1937 में स्थायी रूप से मुंबई में स्थानांतरित किया गया।

6.) हाल ही में फेफड़ों में संक्रमण के कारण मोहन एम. शांतनगौदर का गुरुग्राम के मेदांता में निधन हो गया हैं वह कौन थे ?
उत्तर — सुप्रीम कोर्ट के जज

👉जस्टिस शांतनागौदर को 17 फरवरी, 2017 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

👉उनका कार्यकाल 5 मई 2023 तक का था।

👉मोहन एम शांतनागौदर के बारे में

  • शांतनागौदर का जन्म 5 मई 1958 को कर्नाटक में हुआ था और उन्होंने 5 सितंबर, 1980 को एक वकील के रूप में प्रैक्टिस शुरू की थी।
  • 12 मई, 2003 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और सितंबर 2004 में वे अदालत में स्थायी न्यायाधीश बन गए।
  • वह सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने से पहले 22 सितंबर, 2016 को केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने थे।

7.) दो इमारतों के बीच बना दुनिया का पहला स्विमिंग पुल ब्रिज ‘स्काई डक’ कहाँ खुला ?
उत्तर — लंदन

👉दो इमारतों के बीच बना दुनिया का पहला स्विमिंग पुल ब्रिज ‘स्काई डक’ लंदन में खुला ।

👉पल-थ्रू पुल, जो 1.2 मीटर गहरा है और 375 टन पानी रखेगा, को आर्किटेक्ट्स, इंजीनियरों और सलाहकारों की एक टीम द्वारा डिजाइन किया गया था।

👉पहली बार पारदर्शी “स्काई पूल”, जो लंदन के रिजी नाइन एल्म्स जिले में दो गगनचुंबी इमारतों में फैला है, अगले महीने खोलने के लिए तैयार है।

8.) 22वे राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आयोजन कहा होगा।
उत्तर — इग्लैंड में

👉22वे राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आयोजन इग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजन होगा।

👉चार साल में हाने वाले इन बहु- स्पर्धी खेल आयोजन में दूसरी बार क्रिकेट को शामिल किया जा रहा है।

👉भारतीय महिला क्रिकेट टीम उन छह टीमों में शामिल है जिसने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

👉इग्लैंड के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

  • भौगोलिक दृष्टि से इंग्लैंड को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है :
    (1) उत्तरी इंग्लैंड, (2) मध्य के देश (3) दक्षिण पूर्वी इंग्लैंड।
  • इग्लैंड की राजधानी लंदन हैं
  • इग्लैंड की मुद्रा पाउण्ड स्टर्लिंग हैं।

9.) किस देश के पर्यटन मंत्रालय ने भारतीय पर्यटकों के आने एवं रुकने पर रोक लगा दी है?
उत्तर — मालदीव

👉मालदीव के पर्यटन मंत्रालय ने अपने बसे हुए द्वीपों पर भारतीय पर्यटकों के रुकने पर रोक लगा दी है.

👉यह फैसला भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच हुआ है।

👉मालदीव के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारी

  • मालदीप की राजधानी माले हैं।
  • मालदीप के राष्ट्रपति सोलिह हैं।
  • मालदीप के उप-राष्ट्रपति अब्दुल्ला जिहाद हैं।
  • मालदीप की मुद्रा माल दीवी रुफिया हैं।

10.) दिल्ली कैपिटल्स के किस खिलाड़ी ने निजी कारणों से आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है?
उत्तर — रविचंद्रन अश्विन।

👉अश्विन ने अपने परिवार के साथ रहने का फैसला किया है जो फिलहाल कोविड-19 संक्रमण से पीड़ित है।

👉आईपीएल के 14वें सीजन से दो दिन के अंदर चार खिलाड़ी अपना नाम वापस ले चुके हैं।

👉नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों में एक भारत का खिलाड़ी है, जबकि तीन विदेशी हैं।

👉 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के दो खिलाड़ी केन रिचर्ड्सन और एडम जंपा ने भी टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।

👉राजस्थान रॉयल्स के एंड्रयू टॉय ने भी टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।

 

Download PDF –

Join Telegram Channel

 

Join WhatsApp Group

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *