Current Affairs

Daily Current Affairs – 29 April 2021

Daily Current Affairs – 29 April 2021

 

1.) किसने अपने कैरियल का 12वा बार्लीलोना ओपन खिताब जीत लिया है।
उत्तर — राफेल नडाल

👉राफेल नडाल ने 12 वा बार्लीलोना ओपन खिताब ओर वर्ष 2021 का पहला खिताब जीता।

👉राफेल नडाल ने फाइनल में स्टेफानोस त्सिटिपास को 6-4, 6-7 (6), 7-5 से हराया ।

👉यह मैच 3 घंटे, 38 मिनट तक चला, एटीपी का 2021 का सबसे लंबा मैच बन गया।

👉34 वर्षीय नडाल ने पाब्लो कार्रेनो बुस्टा, केई निशिकोरी, इल्या इवाश्का और कैमरन नॉरी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

2.) हाल ही में भारत के किस राज्य के झील में डॉल्फिन की आबादी दोगुनी हो गयी हैं।
उत्तर — ओडीसा राज्य में

👉ओडीसा तट पर भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील हैं।इस झील का नाम चिल्का झील हैं

👉चिल्का झील में डॉल्फिन की आबादी दोगुनी पाई गई है।

👉डॉल्फ़िन गणना के दौरान इसकी तीन प्रजातियों, इरावदी डॉल्फिन बॉटलनोज़ डॉल्फिन था हंपबैक डॉल्फिन की कुल संख्या 544 दर्ज की गई है, जबकि वर्ष 2019- 2020 में इनकी कुल संख्या 233 थी।

👉ओडीसा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

  • ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं।
  • ओडिसा के राज्यपाल गणेशी लाल हैं।
  • ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर है।

3.) किस देश के बच्चों के पाठ्यक्रम में महाभारत और रामायण को शामिल किया गया हैं।
उत्तर — सऊदी अरब

👉सऊदी अरब ने छात्रों के लिए अपने नए पाठ्यक्रम में रामायण और महाभारत को शामिल किया है।

👉सऊदी अरब में शिक्षा क्षेत्र के लिए प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने विज़न 2030 के तहत अन्य देशों के इतिहास और संस्कृति के अध्ययन को जरूरी बताया है।

👉सऊदी अरब के नए विजन 2030 और पाठ्यक्रम से एक ऐसा भविष्य बनाने में मदद मिलेगी।

4.) किस राज्य की पुलिस ने Covid-19 देखभाल केन्द्र स्थपित करने का निर्णय लिया है।
उत्तर — हरियाणा

👉हरियाणा पुलिस ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर फ्रंटलाइन योद्धा के रूप में डटे अपने कर्मियों के लिए पुलिस लाइनों में कोविड देखभाल केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है।

👉हर जिले में 10 से 25 आक्सीजन बेड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

👉हरियाणा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

  • हरियाणा की राजधानी चण्डीगढ़ हैं।
  • हरियाणा का सबसे बड़ा शहर फरीदाबाद हैं।
  • हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य हैं।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (भाजपा) हैं

5.) हाल ही में आईपीएल में 6 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज कौन बने हैं।
उत्तर — विराट कोहली

👉रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें मुकाबले में इतिहास रच दिया।

👉वह आईपीएल में इतिहास में सबसे पहले 6 हजार रन तक पहुंचने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

👉 35वीं गेंद पर चौका जड़ते हुए आईपीएल में 6 हजार रन पूरा करने का रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

👉विराट कोहली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

  • विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं।
  • 5 नवम्बर 1988 में विराट कोहली का जन्म हुआ।
  • विराट कोहली ने 2008 में 19 वर्ष से कम आयु वाले विश्व क्रिकेट विजेता दल के कप्तान भी रह चुके है।
  • इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी करते है।

6.) हाल ही में पाकिस्तान के किस खिलाड़ी ने टी20 में सबसे कम परियो में 2 हजार बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी कौन बने हैं।
उत्तर — बाबर आजम

👉पाकिस्तान के बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

👉वे सबसे कम पारियों में 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. उन्होंने तीसरे टी20 मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

👉बाबर आजम ने 52 पारी में 2 हजार बनाने का आंकड़ा छूआ. दूसरी ओर विराट कोहली ने 56 पारी में ऐसा किया था।

👉 टी20 में सबसे तेज एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के डेविड मलान के नाम है।

👉 बाबर आजम ने टी20 करियर में 176 मैच की 170 पारियों में 45 की औसत से 6252 रन बनाए हैं. 5 शतक और 50 अर्धशतक जड़े हैं।

7.) हाल ही में चीन ने अपने मार्स रोवर का नाम क्या रखा हैं।
उत्तर — जुरोंग

👉 चीन के मार्स रोवल को पारंपरिक अग्नि देवता के नाम पर जुरोंग नाम दिया गया है।

👉 चीन ने यह नाम इसलिए चुना गया है क्योंकि यह मंगल ग्रह के चीनी नाम हु जिग या फायर स्तर के साथ मिलता जुलता है।

👉वर्तमान में यह रोवर चीन के मार्स प्रोब तियानवेन -1 पर स्थित है।

👉चीन अपने तियानवेन -1 मार्स प्रोब की लैंडिंग लाल ग्रह पर पत्थर से बने मैदान में करने की योजना बना रहा है

8.) हाल ही में किस लेखक का निधन हो गया हैं।
उत्तर — पंडित राजन मिश्रा

👉 देश के माने जाने शास्त्रीय गायक पद्मा भूषण पंडित राजन मिश्रा का कोरोना से निधन हो गया है।

👉 दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

👉 पंडित राजन मिश्रा को 2007 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था ।

👉 पंडित राजन के बारे में

पंडित राजन मिश्रा बनारस घराने के प्रतिष्ठत शास्त्रीय गायक थे ।

पंडित राजन मिश्रा को पद्म भूषण , गधर्व नेशनल सम्मान, संगीत नाटक अकादमी सम्मान और नेशनल तानसेन सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

9.) हाल ही में अमिताभ घोष ने कौनसी नई पुस्तक लिखी हैं।
उत्तर — लिविंग माउंटेन

👉अमिताभ घोष ने लिविंग माउंटेन नई पुस्तक लिखी हैं।

👉अमिताभ घोष भारत के अंग्रेजी भाषा के साहित्यकार हैं।

👉इनके द्वारा रचित एक उपन्यास द शैडो लाइन्स के लिये उन्हें सन् 1989 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

👉इन्हे 54वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला।

10.) हाल ही में किस फ़िल्म ने ऑस्कर 2021 सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार जीता है।
उत्तर — नोमाडलैंड

👉दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार ऑस्कर अवार्ड्स 2021 की घोषणा की गई । 93वे अकादमी पुस्कारो में बेस्ट पिक्चर का अवार्ड्स नोमाडलैंड को मिला ।

👉यह सामारोह हॉलीवुड में दो स्थनों – डॉल्बी थिएटर औऱ अजिल्स के ऐतिहासिक यूनियन स्टेशन पर आयोजन किया गया ।

👉बेस्ट एक्टर का खिताब एंथनी हॉपकिन्स को ‘द फादर’ के लिए मिला है।

👉93वें अकादमी अवॉर्ड्स के दौरान भारतीय दिवंगत एक्टर्स इरफान खान और ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी गई।

 

Download PDF –

Join Telegram Channel

 

Join WhatsApp Group

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *