प्रमुख पुरस्कार

Oscars Award ऑस्कर पुरस्कार 2021

ऑस्कर पुरस्कार (Oscars Award) – 2021

अमेरिका की अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस (AMPAS) फिल्म व्यवसाय से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, कलाकारों, लेखक व तकनीशियनों को प्रतिवर्ष दिया जाने वाला प्रतिष्ठित पुरस्कार, अकेडमी पुरस्कार है। इसे ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है,

Join Telegram Channel

 

प्रतिवर्ष यह पुरस्कार फिल्म उद्योग में निर्देशकों, कलाकारों और लेखकों सहित पेशेवरों की उत्कृष्टता को पहचान देने के लिए प्रदान किया जाता है।

इस पुरस्कार का पहला पुरस्कार समारोह , 1927 व1928 में फिल्म उद्योग के फिल्म सीज़न के में निर्देशकों, कलाकारों और लेखकों बेजोड़ फ़िल्मी उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए  16 मई,1929 को हॉलीवुड में होटल रुज़वेल्ट में आयोजित किया गया था।

जिस औपचारिक समारोह में ऑस्कर के पुरस्कार दिए जाते हैं, मीडिया का सबसे पुराना पुरस्कार समारोह है तथा पुरस्कार विश्व के सबसे प्रमुख पुरस्कार समारोहों में से एक है और इसे हर वर्ष 200 से अधिक देशों में टीवी पर सजीव प्रसारित किया जाता है।

अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस (AMPAS) का विचार मूलतः मेट्रो-गोल्डविन-मायेर स्टूडियो के मालिक लुई बी मायेर द्वारा फिल्म उद्योग की छवि सुधारने और श्रम विवादों में मध्यस्थता करने के उद्देश्य से एक पेशेवर मानद संगठन के रूप में प्रस्तुत किया गया

Oscars 2021 : 93वें ऑस्कर पुरस्कार 2021 घोषणा।

हाल ही में लॉस एंजिल्स में 93 वां ऑस्कर पुरस्कार समारोह का आयोजन 25 अप्रैल 2021 को किया गया। इस पुरस्कार समारोह में 2021 ऑस्कर में 2020 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों और 2021 की शुरुआत की फिल्मों को आवर्ड दिया गया।

93वें ऑस्कर पुरस्कार 2021

  • अमेरिकी ड्रामा ‘Nomadland’ ने सबसे ज्यादा तीन पुरस्कार जीते।
  • क्लो झाओ (Chloe Zhao), जिन्होंने “नोमैडलैंड” का निर्देशन किया था, को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार किया गया, जिसके साथ वह इस खिताब को हासिल करने वाली एकमात्र दूसरी महिला और इस पुरस्कार को जीतने वाली पहली एशियाई महिला बन गई हैं।
  • भारतीय फिल्म हस्तियों इरफान खान और भानु अथैया को इस कार्यक्रम में प्रदर्शित “In Memoriam” में सम्मानित किया गया।

 

🏆 विजेताओं की पूरी सूची देखें :

  • Best Picture : Nomadland
  • Best Director : Chloe Zhao, Nomadland
  • Best Actress : Frances McDormand, Nomadland
  • Best Actor : Anthony Hopkins, The Father
  • Best Supporting Actress : Youn Yuh-jung, Minari
  • Best Supporting Actor : Daniel Kaluuya, Judas And The Black Messiah
  • Best Original Screenplay : Promising Young Woman
  • Best Adapted Screenplay : The Father
  • Best Animated Feature Film : Soul
  • Best International Feature Film : Another Round
  • Best Original Score : Soul
  • Best Original Song : Fight For You, Judas And The Black Messiah
  • Best Documentary Feature : My Octopus Teacher
  • Best Documentary Short : Colette
  • Best Live Action Short : Two Distant Strangers
  • Best Animated Short : If Anything Happens I Love You
  • Best Sound : Sound Of Metal
  • Best Production Design : Mank
  • Best Cinematography : Mank
  • Best Makeup And Hair : Ma Rainey’s Black Bottom
  • Best Costume Design : Ma Rainey’s Black Bottom
  • Best Film Editing : Sound Of Metal
  • Best Visual Effects : Tenet
  • Jean Hersholt Humanitarian Award : Tyler Perry
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *