Current Affairs Important Days

चर्चित दिवस : सितम्बर 2020 | Important Days: September 2020

चर्चित दिवस : सितम्बर 2020

 

चर्चित दिवस : सितम्बर 2020
तिथि महत्वपूर्ण दिवस (Important Days)
सितम्बर से 7 सितम्बर राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week)
सितम्बर विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day)
सितम्बर राष्ट्रीय  शिक्षक दिवस
सितम्बर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस
सितम्बर विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस
10 सितम्बर विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (WSPD)
14 सितम्बर विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस
14 सितम्बर हिंदी दिवस
15 सितम्बर इंजीनियर्स डे (भारत)-Engineer’s Day
15 सितम्बर अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र  दिवस (International Day of Democracy)
16 सितम्बर विश्व ओजोन दिवस (World Ozone Day)
19 सितम्बर International Talk Like a Pirate Day (इंटरनेशनल टॉक लाइक ए पाईरेट डे)
21 सितम्बर अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (UN)
21 सितम्बर विश्व अल्जाइमर दिवस (World Alzheimer’s Day)
22 सितम्बर रोज़ डे (Welfare of Cancer patients)
26 सितम्बर विश्व गर्भनिरोधक दिवस (World Contraception Day)
26 सितम्बर विश्व समुद्री दिवस (World Maritime Day)
27 सितम्बर विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day)
28 सितम्बर विश्व रेबीज दिवस (World Rabies Day)
29 सितम्बर विश्व हृदय दिवस (World Heart Day)
30 सितम्बर अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस (International Translation Day)

 

सितम्बर माह के महत्वपूर्ण दिवस 

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह – 1 सितंबर से 7 सितंबर तक मनाया जाता है।.

शूरुआत – 1982, केंद्र सरकार

शिक्षक दिवस  – भारत में शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है।

  • भारत में यह भूतपूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन 5 सितंबर को मनाया जाता है।
  • वर्ष 1994 में यूनेस्को के द्वारा विश्व शिक्षक दिवस घोषित होने के बाद 5 अक्टूबर को शिक्षक दिवस मनाया जाने लगा।
  • इस साल विश्व शिक्षक दिवस की थीम ‘टीचर्सः लीडिंग इन क्राइसिस, रीइमेजनिंग द फ्यूचर’ है।.

 अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (International Literacy Day) –साक्षरता के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (International Literacy Day) मनाया जाता है।

  • इसको मनाने का निर्णय 17 नवंबर 1965 को लिया गया था। साल 1966 में पहला विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया था और साल 2009-2010 को संयुक्त राष्ट्र साक्षरता दशक घोषित किया गया
  • इस दिन यूनेस्को पेरिस स्थित अपने मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार प्रदान करता है।

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2020 की थीम –  “विशेष रूप से शिक्षकों की भूमिका और शिक्षण शिक्षा की भूमिका पर“ साक्षरता शिक्षण और COVID-19 संकट से परे और उससे परे के संकट ।

 

विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस – पेशे के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भलाई और स्वास्थ्य में सुधार के लिए दुनिया भर के भौतिक चिकित्सकों के लिए एक अवसर प्रदान करने के लिए हर साल 8 सितंबर को विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस मनाया जाता है।.

International Day to Protect Education from Attack 9 सितंबर को विश्व स्तर पर International Day to Protect Education from Attack  अर्थात् शिक्षा को हमलों से बचाने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया। वर्ष 2020 में पहली बार शिक्षा को हमलों से बचाने का अंतर्राष्ट्रीय मनाया जा रहा है।

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस – दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे आत्महत्या के मामलों को रोकने के उद्देश्य से हर साल 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का आयोजन इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन (IASP) करती है। साल 2003 से आत्महत्या रोकथाम दिवस  की शुरुआत की गई।

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2020 की थीम ‘Working Together to Prevent Suicide’.’वॉकिंग टुगेदर टू प्रिवेंट सुसाइड’  है। अर्थात आत्महत्या के मामलों को रोकने के लिए मिलकर आगे आना और इसे रोकने के लिए काम करना।

 

विश्व प्राथमिक उपचार दिवस(World First Aid Day) 2020 – दुनिया भर में चोटों को रोकने और जीवन को बचाने में प्राथमिक चिकित्सा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने करने के लिए हर साल सितंबर के दूसरे शनिवार को विश्व प्राथमिक उपचार दिवस मनाया जाता है।

  •  इस वर्ष 12 सितंबर को विश्व प्राथमिक उपचार दिवस मनाया गया
  • विश्व प्राथमिक उपचार दिवस की शुरुआत वर्ष 2000 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट सोसाइटीज (IFRC) द्वारा की गई थी।

 

हिंदी दिवस – 14 सितंबर को मनाया जाता है।

  • 14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था।
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 (Article 343) के तहत देवनागरी लिपि (Devanagari Script) में लिखी गई हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया था।
  • पहला आधिकारिक हिन्दी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।
  • अंग्रेजी और मंडारिन के बाद हिंदी विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। भारत में लगभग 54.5 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं।

 

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस (International Day of Democracy) – 15 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया (International Day of Democracy) जाता है। वर्ष  2008 में पहला अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया।

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2020 की थीम –  ‘COVID-19- ए स्पॉटलाइट ऑन डेमोक्रेसी’ (COVID-19: A Spotlight on Democracy)

 

इंजीनियर्स डे – भारत में प्रत्येक वर्ष 15 सितम्बर को ‘अभियन्ता दिवस’ अथवा ‘इंजीनियर्स डे’ के रुप में मनाया जाता है।

  • इसी दिन भारत के महान इंजिनीयर और ‘भारत रत्न‘  मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म दिवस होता है।
  • जॉर्ज पंचम ने उन्हें ब्रिटिश इंडियन एम्पायर के नाइट कमांडर से भी नवाज़ा
  • डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या को मॉडर्न मैसूर स्टेट का पिता कहा जाता था.

 

विश्व ओजोन दिवस – विश्वभर के लोगों के बीच पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक अल्ट्रा वाइलट किरणों से बचाने तथा हमारे जीवन को संरक्षित रखने वाली ओजोन परत के विषय में जागरूक करने के लिए प्रत्येक साल 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है।

  • ओजोन परत समताप मंडल में स्थितगैस की एक नाजुक परत है।, जो पृथ्वी को सूर्य की किरणों के हानिकारक प्रभाव से बचाने का काम करती है। और इस प्रकार यह पृथ्वी पर जीवन को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाती है। ओजोन परत की खोज साल 1913 में फ्रांस के भौतिकविदों फैबरी चार्ल्स और हेनरी बुसोन ने की थी।
  • 1985 में दुनिया की सरकारों ने ओजोन परत की सुरक्षा के लिए वियना कन्वेंशन को अपनाया।
  • 19 दिसंबर 1994 को यूएन की जनरल असेंबली ने 16 सितंबर को ओजोन लेयर के बचाव के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने का फैसला किया।
  • पहला विश्व ओजोन दिवस 1995 में मनाया गया था।
  • विश्व ओजोन दिवस 2020 की थीम –  “Ozone for life: 35 years of ozone layer protection”. यह वियना कन्वेंशन के 35 वर्षों को चिन्हित करने के लिए है।

 

World Patient Safety Day  17 सितंबर को विश्व स्तर पर विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2020 का विषय – : Health Worker Safety: A Priority for Patient Safety.

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 2019 में पहली बार विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया था

 

World Bamboo Day : हर साल 18 सितंबर को विश्व स्तर पर वर्ल्ड बम्बू डे अथवा विश्व बांस दिवस के रूप में मनाया जाता है।

World Bamboo Day – 2020 के 11 वें संस्करण की थीम‘BAMBOO Now’

  • विश्व बाँस संगठन द्वारा 18 सितंबर को वर्ल्ड बम्बू डे को मनाए जाने की आधिकारिक घोषणा 2009 में बैंकाक में आयोजित 8 वीं वर्ल्ड बम्बू कांग्रेस में की गई थी।

विश्व जल दिवस – हर वर्ष लोगों के बीच जल का महत्व, आवश्यकता और संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये 22 मार्च को “विश्व जल दिवस” मनाया जाता है।

  • 1992 में रियो डि जेनेरियो में आयोजित पर्यावरण तथा विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCED) में विश्व जल दिवस की पहल की गई थीl 1993 में 22 मार्च को पहली बार ‘विश्व जल दिवस’ का आयोजन किया गयाl

विश्व जल निगरानी दिवस 2020  – विश्व जल निगरानी दिवस 2020 का विषय ‘Solve Water’

 

अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस (International Coastal Cleanup Day):सितंबर के तीसरे शनिवार को मनाया जाता है। वर्ष 2020 में इस दिन को 19 सितंबर को मनाया गया।

अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस 2020 की थीम“Achieving a trash-free Coastline”.

  •  पहला अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस 1986 में मनाया गया था।
  • 19 सितंबर 2020 को अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता-दिवस के अवसर पर पर्यावरण मंत्रालय ने पहली बार भारत के 8 समुद्र तटों गुजरात में शिवराजपुर, दमन और दीव में घोघला, कर्नाटक में कसरकोड और पादुबिद्री समुद्र तट, केरल में कप्पड़, आंध्र प्रदेश में रुशिकोंडा, ओडिशा का गोल्डन समुद्र तट और अंडमान तथा निकोबार में राधानगर समुद्र तट  को अंतर्राष्ट्रीय ब्लू फ्लैग के दर्जे में शामिल करने की सिफारिश की है।
  • ब्लू फ्लैग डेनमार्क की एक संस्था ‘फाउंडेशन फॉर एनवायरमेंटल एजुकेशन’ (FEE)’ किसी भी समुद्री तट यानी बीच को दिया जाने वाला खास तरीके का प्रमाण पत्र होता है। ब्लू फ्लैग समुद्र तटों को दुनिया का सबसे साफ समुद्र तट माना जाता है।

 

विश्व अल्जाइमर दिवस – प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को विश्व स्तर पर विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है।

विश्व अल्जाइमर दिवस 2020 का विषय – ‘Let’s talk about dementia’

  • यह अभियान 2012 में शुरू किया गया था।सितंबर 2020 में 9वां विश्व अल्जाइमर माह है।

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है।

  • 21 सितंबर 1982 में विभिन्न देशों के मध्य शांति बनाए रखने के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया।2001 तक इसे हर सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया जाता था। 2002 से यह दिवस 21 सितंबर को मनाया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2020 की थीम – “Shaping Peace Together”

विश्व राइनो दिवस – 22 सितंबर

  • यह दिन गैंडों की सभी पाँच मौजूदा प्रजातियों Black Rhino, White Rhino, Greater one-horned Rhino, Sumatran Rhino, Javan Rhinos के संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।[

 

विश्व समुद्री दिवस (World Maritime Day)  – विश्व समुद्री दिवस सितंबर माह के अंतिम गुरुवार को मनाया जाता है।

  • इस वर्ष 24 सितंबर 2020 को विश्व समुद्री दिवस (World Maritime Day)  मनाया गया
  • विश्व समुद्री दिवस 2020 की थीम – “सस्टेनेबल शिपिंग फॉर अ सस्टेनेबल प्लेनेट” है।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस (World Pharmacist Day) – 25 सितंबर

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस –  26 सितम्बर

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 2020 का विषय: Environmental health, a key public health intervention in disease pandemic prevention

  •  इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायर्नमेंटल हेल्थ ने 2011 में 26 सितंबर को विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाने की घोषणा की।

विश्व पर्यटन दिवस – 27 सितंबर

विश्व पर्यटन दिवस 2020 का विषय –  पर्यटन और ग्रामीण विकास

सूचना की सार्वभौमिक पहुंच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (सूचना दिवस) – 28 सितंबर

2020 की थीम– सूचना तक पहुँच – जीवन बचाना, विश्वास बनाना, उम्मीद लाना।

विश्व रैबीज दिवस – 28 सितंबर

विश्व रैबीज दिवस 2020 का विषय – ‘एंड रैबीज: सहयोग, टीकाकरण (End Rabies: Collaborate, Vaccinate)’

रेबीज की खोज फ्रांस के लुईस पाश्चर ने की थी

 

विश्व हृदय दिवस – 29 सितंबर

विश्व हृदय दिवस 2020 का विषय: ‘हृदय रोग को हराने के लिए हृदय का उपयोग करें।

शुरूआत – वर्ष 2000, विश्व हृदय परिसंघ द्वारा

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस – 30 सितंबर

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2020 का विषय – संकट में दुनिया के लिए शब्दों की तलाश करना।

अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस – 28 सितंबर

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *