1.किस कैबिनेट ने मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन संवर्धन नीति को मंजूरी दे दी है?
A. इंदौर कैबिनेट
B.दिल्ली कैबिनेट
C. भोपाल कैबिनेट
D. इसमें से कोई नहीं
उत्तर — B.दिल्ली कैबिनेट
- 👉मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन को बढ़ावा देने और प्राइवेट क्षेत्र को मेडिकल ऑक्सीजन के लिए उत्पादन संयंत्रों, टैंकरों और भंडारण सुविधाओं में निवेश करने के लिए प्रोत्साहन देने के लिए दिल्ली कैबिनेट ने अपनी नीति को मंजूरी दे दी है.
- 👉यह दिल्ली में ऑक्सीजन की उपलब्धता में सुधार करने में भी मदद करेगी.
2. भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद जर्मनी को हराकर टोक्यो ओलम्पिक में कौन सा पदक जीत लिया है?
A. रजत पदक
B.स्वर्ण पदक
C.कास्य पदक
D. इसमें से कोई नहीं
उत्तर — C.कास्य पदक
- 👉ओलंपिक 2020 में जर्मनी को 5-4 से हराकर भारतीय टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया.
- 👉भारत ने आखिरी बार 1980 में ओलंपिक का गोल्ड जीता था. इसके बाद हॉकी में कभी कोई पदक हासिल नहीं हुआ.
- 👉 1980 से पहले 1972 में भारत ने कांस्य पदक जीता था.
3.हाल हीं मे किस ने टोक्यो ओलंपिक में पुरुष एकल टेनिस में स्वर्ण पदक जीता।
A. रविज म्यूटर
B. अलेक्जेंडर ज्वेरेव
C. फरिकॉड जश
D. इसमें से कोई नहीं
उत्तर –B.अलेक्जेंडर ज्वेरेव
- 👉जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने टोक्यो ओलंपिक में पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने रूस के करेन खाचानोव को 6-3, 6-1 से हराया।
- 👉वह एकल ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले पहले जर्मन व्यक्ति बने। उन्होंने अभी तक कोई ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीता है।
- 👉ज्वेरेव का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले साल के यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचना था, जहां वह डोमिनिक थिएम से हार गए थे।
- 👉1992 के बार्सिलोना खेलों में जर्मनी ने टेनिस युगल में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था।
4.पंजाब के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के पद से किसने इस्तीफा दे दिया है?
A. कोटीम जेद्
B. रावूनाथ ककें
C. प्रशांत किशोर
D. इसमें से कोई नहीं
उत्तर –C.प्रशांत किशोर
- 👉चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पंजाब विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है.
- 👉प्रशांत किशोर इसी साल सीएम अमरिंदर के प्रधान सलाहकार के रूप में नियुक्त हुए थे.
- 👉प्रशांत किशोर ने 2017 के चुनावों से पहले अमरिंदर के साथ काम किया था। पार्टी ने 117 सदस्यों की विधानसभा में 77 सीटों के साथ शानदार बहुमत हासिल किया था।
5.कितनी भारतीय कंपनियों ने फॉर्च्यून 2021 ग्लोबल 500 लिस्ट में अपनी जगह बनाई।
A. तीसरा
B. चौथा
C. सात
D. पांच
उत्तर –C.सात
- 👉2021 फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची 2 अगस्त 2021 को जारी की गई है। सात भारतीय कंपनियों ने फॉर्च्यून 2021 ग्लोबल 500 सूची में अपनी जगह बनाई है।
- 👉मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 59 स्थानों की गिरावट के साथ अब 155वें स्थान पर आ गई है।
- 👉2021 की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में वॉलमार्ट 524 बिलियन डॉलर के राजस्व के साथ शीर्ष पर है। चीन का स्टेट ग्रिड दूसरे स्थान पर है जबकि अमेज़न को तीसरे स्थान पर रखा गया है।
- 👉भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी रैंक में सुधार किया और 205वें स्थान पर पहुंच गया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) को 212वें स्थान पर रखा गया है।
6.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से किस योजना का शुभारम्भ करेंगे?
A. कूटा कल्याण योजना
B. गरीब कल्याण योजना
C. कांति योजना
D. इसमें से कोई नहीं
उत्तर –B.गरीब कल्याण योजना
- 👉उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्न उत्सव का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे
- 👉प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गोरखपुर जिले की 1895 उचित दर दुकानों से 8,10,237 अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को अगस्त माह का पांच किलोग्राम खाद्यान्न निशुल्क बांटने की शुरुआत होगी।
7.टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने कितने किग्रा वर्ग में ब्रोंज मेडल जीता है?
A. 67किग्रा वर्ग
B. 98 किग्रा वर्ग
C.69 किग्रा वर्ग
D. 49 किग्रा वर्ग
उत्तर –C.69 किग्रा वर्ग
- 👉टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने 69 किग्रा वर्ग में ब्रोंज मेडल जीता है.
- 👉 सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व चैंपियन बॉक्सर बुसेनाज सुरमेनेली के हाथों हार का सामना करना पड़ा है.
- 👉लवलीना बोरगोहेन ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पूर्व चैंपियन निएन चिन चेन को 4-1 से हराकर यह उपलब्धि अपने नाम की है.
8.भूकंप की पूर्व चेतावनी देने वाला देश का पहला एप कहाँ लांच हुआ ?
A. जम्मू कश्मीर
B. पश्चिम बंगाल
C. उत्तराखण्ड
D. इसमें से कोई नही
उत्तर — C.उत्तराखण्ड
- 👉आईआईटी रुड़की ने ‘‘उत्तराखंड भूकम्प अलर्ट” नामक भूकम्प पूर्व चेतावनी (ईईडब्ल्यू) मोबाइल ऐप लांच किया।
- 👉एप्लिकेशन के दो वर्ज़न – एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध हैं।
- 👉मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह ऐप लांच किया।
- 👉इस प्रोग्राम की शुरुआत पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार ने बतौर पायलट परियोजना उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में की।
9. हाल हीं मे किस ने टोक्यो पैरालंपिक के लिए थीम गीत जारी किया।
A. नरेन्द मोदी
B. अनुराग ठाकुर
C. राजनाथ सिंह
D. इसमें से कोई नहीं
उत्तर –B.अनुराग ठाकुर
- 👉खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो पैरालंपिक के लिए थीम गीत जारी किया है।
- 👉थीम गीत “कर दे कमाल तू” को दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी संजीव सिंह ने लिखा और गाया है।
- 👉खेल मंत्री ने कहा कि इस साल अब तक का सबसे बड़ा 54 पैरा-एथलीटों का भारतीय दल टोक्यो पैरालिंपिक में नौ खेलों में भाग लेगा।
- 👉उन्होंने भारत की पैरालंपिक समिति और इसकी अध्यक्ष सुश्री दीपा मलिक को यह सुनिश्चित करने के लिए बधाई दी कि हमारे एथलीट अच्छी तरह से तैयार हैं और सर्वोत्तम सुविधाएं प्राप्त करते हैं।
- 👉टोक्यो पैरालंपिक 24 अगस्त 2021 से 5 सितंबर 2021 तक होने वाले हैं। वे 16वें ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेल हैं।
10.2024 तक बेरोजगारी ख़त्म करने के लिए किस राज्य सरकार ने ‘हर हित स्टोर’ योजना शुरू किया ?
A. गुजरात
B. राजस्थान
C.हरियाणा
D. इसमें से कोई नहीं
उत्तर –C. हरियाणा
- 👉हरियाणा में युवाओं को व्यापार के नए अवसर देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘‘हर हित स्टोर योजना’’ का शुभारंभ किया।
- 👉इसके तहत प्रदेश में 2000 रिटेल स्टोर खोले जाएंगे।
- 👉योजना के तहत हरियाणा सरकार युवा फ्रैंचाइजी के साथ-साथ सूक्ष्म एवं लघु उद्योग (एमएसएमई), सरकारी सहकारिता संस्थाओं, एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन), स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के व्यापार को बढ़ाने के लिए मंच प्रदान करेगी।
11.हाल ही में किसने आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक-2021 पारित कर दिया है?
A. लोकसभा
B. राज्यसभा
C. केंदीय विभाग
D. इसमें से कोई नहीं
उत्तर –A.लोकसभा
- 👉लोकसभा ने हाल ही में इकाइयों के निगमीकरण का विरोध करने के लिए सरकारी स्वामित्व वाली आयुध कारखानों के श्रमिकों को हड़ताल पर जाने से रोकने के लिए आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक-2021 पारित कर दिया है.
- 👉यह विधेयक आवश्यक रक्षा सेवाओं में लगे औद्योगिक प्रतिष्ठानों या इकाई में हड़ताल और तालाबंदी पर भी रोक लगाता है.
12.हाल ही में किस देश को दुनिया का सबसे बड़ा तारा नीलम समूह मिला है?
A. नेपाल
B. श्रीलंका
C. रूस
D. चीन
उत्तर –B.श्रीलंका
- 👉श्रीलंका के रत्नापुरा में दुनिया का सबसे बड़ा तारा नीलम समूह मिला है।
- 👉पत्थर का रंग हल्का नीला होता है।
- 👉यह मजदूरों को एक रत्न व्यापारी के घर में कुआं खोदते समय मिला था। रत्नापुर को देश की रत्न राजधानी के रूप में जाना जाता है।
- 👉नीलम समूह का वजन लगभग 510kgs या 2.5 मिलियन कैरेट होता है।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 100 मिलियन डॉलर तक है।
Day to Day Current Affairs 2021