Current Affairs

Daily Current Affairs – 19 August 2021

today current affairs | current affairs india | current affairs in hindi | current affairs 2020 | today current affairs pdf | current affairs questions |current affairs – Online Notes Store | daily current affairs 2021


1.भारत में किस वर्ष तक 6 लाख गांवों को इंटरनेट कनेक्टिविटी दिए जाने की घोषणा की गयी है?
A. 2028
B. 2026
C. 2024
D.2022

उत्तर –C. 2024

  • 👉केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भारत नेट कार्यक्रम के तहत भारत में वर्ष 2024 तक 6 लाख गांवों को इंटरनेट कनेक्टिविटी दिए जाने की घोषणा की है.
  • 👉वर्तमान में करीब 2.8 लाख गांवों में इंटरनेट की सुविधा दी जा चुकी है.

2.ग्रैमी पुरस्कार विजेता किस लोक गायिका एवं गीतकार का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है
A. नैंसी ग्रीफिथ
B. रोनो जैसी
C. यूरा खेत
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर — A.नैंसी ग्रीफिथ

  • 👉ग्रैमी पुरस्कार विजेता लोक गायिका एवं गीतकार नैंसी ग्रिफिथ का निधन हो गया है।
  • 👉टेक्सास से 68 वर्षीय ग्रिफिथ के ‘लव एट द फाइव एंड डाइम’ जैसे गीत बेहद लोकप्रिय हुए।
  • 👉वर्ष 1994 में ग्रिफिथ ने अपने गीत ‘अदर वॉयसेज, अदर रूम्स’ के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीता।
  • 👉2008 में ग्रिफिथ को ‘अमेरिकन म्युजिक एसोसिएशन’ से ‘लाइफटाम अचीवमेंट ट्रेलब्लेजर अवार्ड’ मिला।

3.भारत ने हाल ही में विश्व का कौन सा सबसे बड़ा जीन बैंक स्थापित किया है?
A. तीसरा
B. पहला
C. दूसरा
D. पाँचवा

उत्तर –C.दूसरा

  • 👉भारत ने राष्ट्रीय राजधानी में हाल ही में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा जीन बैंक स्थापित किया है.
  • 👉भारत के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पूसा परिसर में राष्ट्रीय पौध आनुवांशिक संसाधन ब्यूरो (NBPGR) में एक अत्याधुनिक बनाये गये राष्ट्रीय जीन बैंक का उद्घाटन किया है.

4.हाल हीं मे किस देश के राष्ट्रपति चुनाव में हाकैंडे हिचिलेमा ने जीत हासिल की।
A. ज़ाम्बिया
B. चिली
C. नेपाल
D. इसमे से कोई नही

उत्तर –A.ज़ाम्बिया

  • 👉ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति चुनाव में हाकैंडे हिचिलेमा ने जीत हासिल की। उन्होंने एडगर लुंगु को दस लाख से अधिक मतों से हराया।
  • 👉हिचिलेमा को 2,810,777 वोट मिले जबकि लुंगु को 1,814,201 वोट मिले। हिचिलेमा ज़ाम्बिया के सातवें राष्ट्रपति होंगे।
  • 👉यूनाइटेड पार्टी फॉर नेशनल डेवलपमेंट (यूपीएनडी) के बैनर तले हिचिलेमा को दस विपक्षी दलों का समर्थन प्राप्त है।
    जाम्बिया कोविड-19 महामारी के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

5.ब्रिटेन हाल हीं मे किस देश के लोगों के लिए पुनर्वास योजना शुरू करेगा।
A. ओमान
B. अफगानिस्तान
C. जापान
D. रूस

उत्तर –B.अफगानिस्तान

  • 👉यूनाइटेड किंगडम अफगानिस्तान के लोगों के लिए एक नई पुनर्वास योजना शुरू करेगा। इसे खासतौर पर अफगानिस्तान की महिलाओं और लड़कियों के लिए शुरू किया जाएगा।
  • 👉ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि अफगानिस्तान में मानवीय संकट को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को एक साथ आने की जरूरत है।
  • 👉अफगानिस्तान के लिए ब्रिटेन की पुनर्वास योजना सीरियाई शरणार्थियों के लिए शुरू किए गए कार्यक्रम के समान होगी।
  • 👉अफगानिस्तान मुद्दे पर चर्चा के लिए ब्रिटेन सात देशों के समूह की एक आभासी बैठक की मेजबानी करेगा।
  • 👉अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद मानवीय संकट खड़ा हो गया है।
    यह संकट अफगानिस्तान की 14 मिलियन महिलाओं और लड़कियों के लिए विशेष रूप से खतरनाक है।
  • 👉तालिबान महिलाओं के शैक्षिक, और राजनीतिक अधिकारों में विश्वास नहीं करता है।

6.टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक विजेता लवलीना को किस राज्य का डीएसपी नियुक्त किया गया
A. असम
B. गोवा
C. केरल
D. गुजरात

उत्तर — A.असम

  • 👉असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा खेलों की मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन को एक करोड़ रुपए दिए और राज्य पुलिस बल में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद की पेशकश की.

7.किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने 16 अगस्त 2021 को विधिवत स्थानांतरण दिवस मनाया?
A. 15अगस्त
B. 16 अगस्त
C. 17 अगस्त
D.19अगस्त

उत्तर –B.16 अगस्त

  • 👉16 अगस्त 2021 को, पुडुचेरी ने अपना डी ज्यूर ट्रांसफर डे मनाया। पुडुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष आर. सेल्वम ने पुडुचेरी के एक दूरदराज के गांव किज़ूर में बने एक स्मारक पर रंगीन फूलों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जहां 1962 में उसी दिन सत्ता का हस्तांतरण हुआ था।
  • 👉 पुडुचेरी के अनुसार , डी ज्यूर ट्रांसफर डे वह दिन है जिस दिन उन्होंने स्वतंत्रता प्राप्त की थी।
  • 👉16 अगस्त, 1962 को दोनों देशों के बीच अनुसमर्थन के दस्तावेजों के आदान-प्रदान के बाद भारतीय क्षेत्रों का पूर्ण समर्पण हुआ।

8. पूर्व भारतीय फुटबॉलर का हाल हीं में का निधन हो गया।
A. रेनिका कोर
B. राहु छोटी
C. चिन्मय चटर्जी
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.चिन्मय चटर्जी

  • 👉भारत के पूर्व फुटबॉलर चिन्मय चटर्जी का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • 👉वह 1978 के बैंकाक एशियाई खेलों में क्वार्टर फाइनल लीग में चौथे स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।
  • 👉वह मोहन बागान, मोहम्मडन स्पोर्टिंग और ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के लिए खेले थे। उन्होंने 1981 में मोहम्मडन स्पोर्टिंग की सीएफएल जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • 👉उन्होंने चार बार संतोष ट्रॉफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद, उन्हें पूर्वी बंगाल का सहायक कोच नियुक्त किया गया था।

9.तमिल स्टार एक्टर आनंद कन्नन का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
A. 87 वर्ष
B. 48 वर्ष
C. 68 वर्ष
D.50 वर्ष

उत्तर –B.48 वर्ष

  • 👉तमिल स्टार एक्टर आनंद कन्नन का हाल ही में कन्नन पित्त नली के कैंसर से 48 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है.
  • 👉वे लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे. आनंद 1990 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता थे. उन्होंने कई लोकप्रिय तमिल शो होस्ट किए है.

10.दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रीफबिऺश्ड जीन बैंक का उदकिसने किया है?
A. अर्जुन मालवीया
B. राजीव कोटि
C. नरेंद्र सिंह तोमर
D. इसमे से कोई नहीं

उत्तर –C.नरेंद्र सिंह तोमर

  • 👉केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, पूसा, नई दिल्ली में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीय जीन बैंक का उद्घाटन किया।
  • 👉 रीफबिऺश्ड स्टेट ऑफ द आर्ट नेशनल जीन बैंक शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में वर्षों तक बीजों की विरासत को सुरक्षित रखने के लिए जर्मप्लाज्म की सुविधा प्रदान करता है।

11.ऊर्जा मंत्रालय ने हितधारकों से टिप्पणियां प्राप्त करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा पर मसौदा नियमों को परिचालित किया है।
A. जल मंत्रालय
B. ऊर्जा मंत्रालय
C. रेल मंत्रालय
D. परिवहन मंत्रालय

उत्तर –B.ऊर्जा मंत्रालय

  • 👉ऊर्जा मंत्रालय ने हितधारकों से टिप्पणियां प्राप्त करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा पर मसौदा नियमों को परिचालित किया है।
  • 👉मंत्रालय ने “ड्राफ्ट इलेक्ट्रिसिटी (ग्रीन एनर्जी ओपन एक्सेस के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना) नियम, 2021 को परिचालित है।
  • 👉ये नियम अपशिष्ट से ऊर्जा संयंत्रों से ऊर्जा सहित हरित ऊर्जा की खरीद और खपत के लिए प्रस्तावित किये गए हैं।

12.भारत ने किस देश के नागरिकों के लिए E- वीजा की सुविधा शुरू की है?
A. ओमान
B. ईरान
C. अफगानिस्तान
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.अफगानिस्तान

  • 👉भारत में अफगानिस्तान की स्थिति को देखते हुए अफगान नागरिकों के लिए E- वीजा की एक नई कैटेगरी शुरू की है।
    👉 भारत में आने के लिए उनकी एप्लीकेशन को तेज करने के लिए सरकार ये सिस्टम लेकर आई है।
  • 👉रिपोर्ट के अनुसार वीजा केवल 6 महीने के लिए वैध होगा और सुरक्षा मंजूरी के बाद ही दिया जाएगा।

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *