Current Affairs

Daily Current Affairs –  07 August 2021

1.भारत के कौन से स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत ने हाल ही में अपना पहला समुद्र परीक्षण किया है?
A. तीसरा
B. पहले
C. पाँचवा
D. दूसरा

उत्तर –B. पहले

  • 👉भारत के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत ने हाल ही में अपना पहला समुद्र परीक्षण किया है. जो की सबसे बड़ा और जटिल युद्धपोत है.
  • 👉यह स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया, निर्मित और एकीकृत अत्याधुनिक विमानवाहक पोत है.
  • 👉इस विक्रांत विमानवाहक पोत का वजन 40,000 टन है.
  • 👉इसे 50 साल पहले 1971 के युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले जहाज का नाम दिया गया है.

2.हिंदी एवं डोगरी भाषा की किस प्रसिद्ध लेखिका एवं कवयित्री का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
A. पद्मा सचदेव
B. रामा कोट
C. रोशनिका
D. प्रियांशी कस्तस

उत्तर — A.पद्मा सचदेव

  • 👉हिंदी और डोगरी की वरिष्ठ लेखिका पद्मा सचदेव के निधन हो गया है.
  • 👉डोगरी लोक गीतों से प्रभावित होकर करीब 12 साल की उम्र से ही कविता लिखने वाली पद्मा साहित्य जगत के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों में भी बेहद पॉपुलर थीं.
  • 👉डोगरी की आधुनिक कवयित्री पद्मा सचदेव का कविता संग्रह ‘मेरे गीत’ को 1971 को 1971 में पुरस्कार मिला था.
  • 👉 उनकी किताब ‘चित चेते’ के लिए 2016 में 25वें सरस्वती पुरस्कार से सम्मानित की गई थीं.

3.भारत का ISRO दिसंबर 2021 में किस देश का उपग्रह लॉन्च करेगा
A. नेपाल
B. जापान
C. भूटान
D. श्री लंका

उत्तर — C.भूटान

  • 👉भारत का ISRO दिसंबर 2021 में एक भूटानी उपग्रह लॉन्च करेगा।
  • 👉उपग्रह का निर्माण चार भूटानी इंजीनियरों द्वारा किया जा रहा है, जिन्हें ISRO द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिसका पहला चरण पहले ही समाप्त हो चुका है।
  • 👉भारत और भूटान ने प्रधानमंत्री मोदी की अगस्त 2019 की भूटान यात्रा के दौरान थिम्पू में उद्घाटन किए जा रहे दक्षिण एशिया उपग्रह के लिए ग्राउंड अर्थ स्टेशन के साथ अंतरिक्ष सहयोग में भागीदारी की है।

भूटान:

राजधानी – थिम्फू
मुद्रा – भूटानी न्गुलट्रम, भारतीय रुपया
राष्ट्रीय खेल – तीरंदाज़ी

4.अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन (15739) बनाने वाले पहले खिलाड़ी कौन बन गए हैं?
A. बेन स्टोक्स
B. ओली बेफ
C. जो रूट
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –C.जो रूट

  • 👉इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने हाल ही में इतिहास रच दिया. भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में 22 रन बनाते ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक 15739* रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए.
  • 👉इस मामले में उन्होंने एलेस्टेयर कुक को पीछे छोड़ दिया. पहली पारी के 33वें ओवर में सिराज की गेंद पर चौके के साथ रूट ने यह उपलब्धि हासिल की.
  • 👉अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रूट के नाम 15739 रन से ज्यादा हो गए हैं.
  • 👉कुक ने इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15737 रन बनाए हैं. तीसरे व चौथे नंबर पर केविन पीटरसन (13779) और इयान बेल (13331) हैं.

5.भारत किस देश के साथ अभ्यास INDRA 2021 आयोजित करेगा?
A.रूस
B. श्री लंका
C. ईरान
D.केन्या

उत्तर –A.रूस

  • 👉भारत-रूस संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास इंद्र 2021, 4 अगस्त 2021 को रूस के प्रूडबॉय रेंज, वोल्गोग्राड में शुरू हुआ।
  • 👉अभ्यास INDRA 2021 भारतीय और रूसी सेनाओं के बीच अंतर-संचालन को बढ़ाएगा।

रूस:

राजधानी – मास्को
मुद्रा – रूसी रूबल।
राष्ट्रपति – व्लादिमीर पुतिन।
प्रधानमंत्री – मिखाइल मिशुस्तीन

6.हाल ही मे भारत सरकार ने देशभर में कितने खेलो इंडिया केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है?
A. 2000
B. 1000
C. 4000
D.3000

उत्तर –B.1000

  • 👉भारत सरकार ने देश भर में 1,000 खेलो इंडिया केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है।
  • 👉“राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, राज्य खेल अकादमियों को समर्थन” के तहत देश भर में 236 खेल अकादमियों को मान्यता दी जा रही है।
  • 👉खेलो इंडिया योजना के तहत, एथलीटों की पहचान की जाती है और उनका चयन किया जाता है और प्रति एथलीट प्रति वर्ष 6.28 लाख रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

7.श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कब से श्रद्धालु को राम मंदिर में आराध्य रामलला के दर्शन करने की अनुमति दे दी है?
A. दिसम्बर 2022
B. दिसम्बर 2023
C. दिसम्बर 2025
D.दिसम्बर 2026

उत्तर –B.दिसम्बर 2023

  • 👉श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने हाल ही में घोषणा की है की दिसम्बर 2023 से राम मंदिर में श्रद्धालु अपने आराध्य रामलला का दर्शन कर सकेंगे.
  • 👉 यह मंदिर 110 एकड़ में बनाया जा रहा है.
  • 👉पूरे राम मंदिर कॉम्प्लेक्स के निर्माण में 900 से 1000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा और यह प्रोजेक्ट 2025 तक पूरा होगा.

8.हाल ही में हिरोशिमा दिवस कब मनाया जाता है?
A. 1अगस्त
B. 9अगस्त
C. 6 अगस्त
D.4अगस्त

उत्तर — C.6 अगस्त

  • 👉6 अगस्त को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम की सालगिरह पर 6 अगस्त को हिरोशिमा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 👉6 अगस्त 1945 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर ‘लिटिल बॉय’ नामक एक परमाणु बम गिराया था
  • 👉 इस दिवस को परमाणु ऊर्जा और परमाणु हथियारों के खतरे के बारे में शांति को बढ़ावा देने और जागरूकता फैलाने के या याद किया जाता है।

9.हाल ही में 1 से 7 अगस्त तक कौन सा सप्ताह मनाया जाता है?
A. रविन सप्ताह
B. विश्व स्तनपान सप्ताह
C. राज्य स्तनपान सप्ताह
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.विश्व स्तनपान सप्ताह

  • 👉1 अगस्त से 7 अगस्त, 2021 तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है।
  • 👉विश्व स्तनपान सप्ताह एक वार्षिक उत्सव है जो हर साल 120 से अधिक देशों में आयोजित किया जाता है।
  • 👉विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, बच्चे के स्वास्थ्य और अस्तित्व को सुनिश्चित करने के लिए स्तनपान सबसे प्रभावी तरीका है।
  • 👉इस वर्ष, विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम ‘Protect Breastfeeding: A Shared Responsibility’ है।

10.हाल ही में किस राज्य ने राज्य ने इज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस के तहत SKOCH पुरस्कार जीता है?
A. जम्मू कश्मीर
B. पश्चिम बंगाल
C. तमिलनाडु
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.पश्चिम बंगाल

  • 👉बंगाल सरकार ने पांच जीते स्कॉच शासन की चार श्रेणियों में पुरस्कार 2021 (एक प्लेटिनम, एक स्वर्ण और तीन रजत पुरस्कार) एमएसएमई और कपड़ा विभाग ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया और शीर्ष दो सहित पांच में से चार पुरस्कार जीते।
  • 👉शिल्पा साथी नामक विभाग की सिंगल-विंडो प्रणाली को सर्वोच्च पुरस्कार श्रेणी, प्लैटिनम के लिए चुना गया था।
  • 👉 एक अन्य एमएसएमई परियोजना, शहरी क्षेत्रों के लिए ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से नामांकन के प्रमाण पत्र के स्वत: नवीनीकरण ने स्वर्ण पुरस्कार जीता।

11.उत्तराखंड सरकार द्वारा ‘वात्सल्य योजना’ के तहत लाभार्थी बच्चों को हर महीने कितने रुपये मिलेंगे?
A. 4000
B. 1000
C. 3000
D.2000

उत्तर –C.3000

  • 👉उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने COVID-19 या अन्य रोगों के कारण अभिभावक की मृत्यु से प्रभावित बच्चों के कल्याण के लिए ‘वात्सल्य योजना’ शुरू की है।
  • 👉इस योजना के तहत लाभार्थी बच्चों को हर महीने 3,000 रुपये मिलेंगे।
  • 👉सभी लाभार्थी बच्चों को वित्तीय सहायता के साथ-साथ उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

उत्तराखंड:

मुख्यमंत्री – पुष्कर सिंह धामी
राज्यपाल – बेबी रानी मौर्य

12.हाल ही में किस राज्य सरकार ने सरकारी स्कूल के छात्रों को व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में 7.5 % आरक्षण देने का निर्णय लिया है?
A. तमिलनाडु
B.केरल
C. गुजरात
D. गोवा

उत्तर — A.तमिलनाडु

  • 👉मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में तमिलनाडु सरकार के स्कूली छात्रों के लिए व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में 7.5% आरक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
  • 👉इसके बाद सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए इंजीनियरिंग, कृषि, पशुपालन, कानून और मत्स्य पालन सहित व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रमों में आरक्षण लागू किया जाएगा।
  • 👉 तमिलनाडु में पहले से ही सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए मेडिकल पाठ्यक्रमों में 7.5% आरक्षण है।

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Day to Day Current Affairs 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *