Current Affairs

Daily Current Affairs – 15 June 2021

Daily Current Affairs – 15 June 2021

1.हाल ही में विश्व रक्तदाता दिवस कब मनाया गया है।
A.13 जुन
B.15 जुन
C. 14 जुन
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर — C.14 जुन

  • 👉इसका उद्देश्य आधान के लिए सुरक्षित रक्त और रक्त उत्पादों की आवश्यकता और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणालियों में स्वैच्छिक, अवैतनिक रक्त दाताओं के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है
  • 👉हर साल 14 जून 1868 को लैंडस्टीनर (Landsteiner) की जयंती पर विश्व दाता दिवस व्यापक रूप से मनाया जाता है.
  • इस कार्यक्रम को पहली बार 14 जून 2004 को “विश्व स्वास्थ्य संगठन, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रेसेंट सोसाइटीज” द्वारा मनाया जाने के लिए शुरू किया गया था,
  • 👉2021 के लिए, विश्व रक्त दाता दिवस का नारा “Give blood and keep the world beating” होगा

2.हाल ही में प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर का निधन हो गया है। उनका क्या नाम है
A. जयशंकार
B. रविनाथ
C. राधा मोहन
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर — C.राधा मोहन

  • 👉हाल ही में प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर राधा मोहन का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • 👉कृषि क्षेत्र में उनके योगदान के लिये उन्हें वर्ष 2020 में उनकी बेटी साबरमती के साथ पद्मश्री से सम्मानित किया गया
  • 👉वर्ष 1990 में उन्होंने ‘संभव’ नामक एक सामाजिक संगठन की स्थापना की थी,
  • जिसका उद्देश्य किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती के बारे में शिक्षित करना है।
  • 👉वर्ष 1943 में ओडिशा के नयागढ़ ज़िले में जन्मे राधा मोहन ने अर्थशास्त्र में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की।

3.हाल ही में कॉफ़ी परिवार से एक नई पौधे की प्रजाति Argostemma quarantena किस राज्य में खोजी गयी है ?
A. उतराखंड
B. गुजरात
C. केरल
D. ओड़िसा

उत्तर — C.केरल

  • 👉केरल में सुंदर वागामोन पहाड़ियों में देखे गए कॉफी परिवार से संबंधित एक नई पौधों की प्रजाति देखी गई
  • 👉अर्गोस्टेम्मा क्वारंटेना एक बारहमासी जड़ी बूटी है जो 3-7 सेमी की ऊंचाई तक बढ़ती है और इसकी विशेषता सफेद फूलों से होती है।
  • 👉सूक्ष्म जलवायु परिवर्तनों के प्रति बहुत संवेदनशील, पौधे गीली चट्टानों में छायांकित, अविरल आवासों में पाए जाते है
  • 👉केरल राज्य के प्रमुख त्यौहार – थैयम त्यौहार, थिसुरपुरम त्यौहार, मकार्विलक्कु त्यौहार, ओणम त्यौहार

4.भारत के जैविक कृषि उत्पादों का निर्यात 2020-21 में कितनें प्रतिशत बढ़ा?
A. 35
B. 51
C. 41
D.67

उत्तर –B.51

  • 👉भारत के जैविक कृषि उत्पादों का निर्यात 2020-21 में 51 प्रतिशत बढ़ा।
  • 👉जविक उत्पादों का निर्यात पिछले वित्त वर्ष में 1,040 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जबकि 2020 में यह 689 मिलियन डॉलर था।
  • 👉पिछले वित्त वर्ष में कृषि निर्यात 17 प्रतिशत बढ़कर 41.25 अरब डॉलर हो गया।

5.हाल ही में ‘लवलीना बोर्गोहिन’ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली किस राज्य की पहली महिला हैं ?
A. जम्मूकश्मीर
B.पंजाप
C. तमिलनाडु
D.असम

उत्तर –D.असम

  • 👉असम की गौरव लवलीना बोरगोहेन टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली राज्य की पहली महिला मुक्केबाज बन गई हैं
  • 👉यवा एथलीट लवलीना 2020 टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं के 69 किग्रा वेल्टरवेट वर्ग में इसका मुकाबला करती नजर आएंगी।
  • 👉इस महीने की शुरुआत में लवलीना ने दुबई में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 69 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था।
  • असम राज्य की प्रमुख योजनायें – पर्यटन संजीवनी योजना, अरुनोडोई  योजना, धनवंतरी योजना

6.हाल ही में कौन सी कंपनी दुनिया की सबसे लंबी अंडर सी केबल का निर्माण कर रही है?
A. गूगल
B. वीवो
C.फेम
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर — A.गूगल

  • 👉 टेक कंपनी गूगल ने दुनिया की सबसे लंबी अंडरसी केबल का निर्माण करने की घोषणा की है,
  • 👉यह इंटरनेट कनेक्शन क्षमता को मज़बूत करने के लिये संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राज़ील, उरुग्वे और अर्जेंटीना को जोड़ेगी।
  • 👉गूगल के मुताबिक, ‘फर्मिना’ नामक यह केबल दुनिया की सबसे लंबी अंडरसी केबल होगी।
  • 👉इस अंडरसी केबल को अमेरिकी कंपनी ‘सबकॉम’ द्वारा डिज़ाइन एवं स्थापित किया जाएगा और यह वर्ष 2023 के अंत तक तैयार हो जाएगी।

7.हाल ही में किसने सिविल सेवाओं में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए मुफ्त कोचिंग छात्रवृत्ति की घोषणा की है ?
A. अक्षय कुमार
B. ऋतिक रिशन
C. सोनू सूद
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.सोनू सूद

  • 👉सिविल सेवा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सोनू सूद मुफ्त आईएएस कोचिंग छात्रवृत्ति 2021 शुरू की है।
  • 👉सूद चैरिटी फाउंडेशन ने संभवम लॉन्च करने के लिए डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन के साथ हाथ मिलाया है,

8.महाराष्ट्र सरकार ने किस वर्ष के (शहरी क्षेत्र) संरक्षण और वृक्ष संरक्षण अधिनियम में संशोधन करने का निर्णय लिया है
A. 1975
B. 1974
C. 1980
D.1966

उत्तर –A.1975

  • 👉राज्य सरकार ने महाराष्ट्र (शहरी क्षेत्र) वृक्ष संरक्षण और सुरक्षा अधिनियम, 1975 में संशोधन करने का निर्णय लिया है।
  • 👉संशोधन में विकास परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई की अनुमति के मामले में पेड़ की उम्र के बराबर पेड़ लगाने को अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव किया गया है।
  • 👉50 साल पुराने वर्ष को विरासत के रूप में वर्गीकृत करने और हर 5 वर्ष में पेड़ों की गणना का भी प्रस्ताव किया गया है

महाराष्ट्र

मुख्यमंत्री – उद्धव ठाकरे
राज्यपाल – भगत सिंह कोश्यारी
राजकीय पशु – भारतीय विशाल गिलहरी
राजकीय पक्षी – पीले पैरों वाला हरा कबूतर

9.हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्राण वायु देवता पेंशन योजना शुरू किया है?
A.ओड़िसा
B. पश्चिम बंगाल
C. हरियाणा
D. उत्तराखंड

उत्तर –C.हरियाणा

  • 👉प्रदेश में 75 साल से ऊपर के वृक्ष के रखरखाव के लिए अब 2500 रुपये वार्षिक पेंशन मिलेगी। यह पेंशन प्राण वायु देवता पेंशन योजना के तहत मिलेगी।
  • 👉‘प्राण वायु देवता पेंशन योजना’ के नाम से 75 वर्ष से अधिक पुराने वृक्षों के रख-रखाव, प्लेट, ग्रिल आदि लगाने के लिये प्रति वर्ष 2500 रुपये की ‘पेंशन राशि’ प्रदान की जाएगी।
  • 👉हरियाणा की 8 लाख हेक्टेयर भूमि के 10% पर ऑक्सी वन स्थापित किये जाएँगे।

10.पोलैंड रैंकिंग सीरीज़ में यूक्रेन की ख्रिस्टिना बेरेज़ा को हराकर 53 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण किसने जीता है?
A. विनेश फोगाट
B. अविनाश शर्मा
C. जयशंकर
D.इसमें से कोई नही

उत्तर –A.विनेश फोगाट

  • 👉पहलवान विनेश फोगाट ने 11 जून 2021 को वारसॉ में पोलैंड रैंकिंग सीरीज़ में यूक्रेन की ख्रिस्टिना बेरेज़ा पर 8-0 से जीत के साथ महिलाओं का 53 किग्रा फ्रीस्टाइल स्वर्ण जीता।
  • 👉पुरुषों के 61 किग्रा में रवि कुमार दहिया के रजत पदक द यह है।
  • विनेश इससे पहले इटली के रोम में माटियो पैलिकोन इवेंट में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

11.हाल ही में किस राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन के लिए 10870 करोड रुपए आवंटित किए हैं ?
A. राजस्थान
B. उत्तर प्रदेश
C. केरल
D. तेलंगाना

उत्तर –B.उत्तर प्रदेश

  • 👉जल जीवन मिशन के तहत केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिए 10, 870 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की है
  • 👉साल 2019-20 में उत्तर प्रदेश को अनुदान की यह राशि 1,206 करोड़ रुपए थी, जो 2020-21 में बढ़ा कर 2,571 करोड़ रुपए कर दी गई थी.
  • 👉उत्तर प्रदेश में 97 हजार गांवों में 2.63 करोड़ घर हैं, जिनमें से अब 30.04 लाख (11.3%) घरों में नल के पानी की आपूर्ति है.

12.अंतरराष्ट्रीय एल्बिनिज़्म जागरूकता दिवस कब मनाया गया है।
A. 11 जुन
B. 10 जुन
C. 12 जुन
D.13 जुन

उत्तर — D.13 जून

👉अन्तर्राष्ट्रीय एल्बिनिज़्म जागरूकता दिवस दुनिया भर में एल्बिनिज़्म से पीड़ित व्यक्तियों के मानवाधिकारों का जश्न मनाने के लिए 13 जून को प्रतिवर्ष मनाया जाता है.

👉इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय एल्बिनिज़्म जागरूकता दिवस का विषय “स्ट्रेंथ बियॉन्ड ऑल ऑड्स ” है.

👉4 मई, 2006 को पहली बार एल्बिनो दिवस मनाया था.

Join Telegram Channel Download PDF Join WhatsApp Group

 

 Daily Current Affairs –  May  2021 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *