Current Affairs

Daily Current Affairs – 21 June 2021

Daily Current Affairs – 21 June 2021

1.सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी डे हर वर्ष किस दिन मनाया जाता है?
A. 19 जून
B. 18 जून
C. 17 जून
D.20 जून

उत्तर –B. 18 जून

  • 👉सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी डे हर वर्ष 18 जून को मनाया जाता है।
  • 👉यह सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी की भूमिका पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर ज़ोर देता है गैस्ट्रोनॉमी को भोजन की कला कहा जाता है।
  • 👉संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 दिसंबर 2016 को अपना संकल्प अपनाया और 18 जून को सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी डे के रूप में नामित किया।

2. हाल हीं में किस देश में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा मिला ?
A. इंग्लंड
B. केन्या
C. बोत्सवाना
D.इसमें से कोई नही

उत्तर — C.बोत्सवाना

  • 👉दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा पाया गया है.
  • 👉यह हीरा 1 जून को मिला था जिसे बोत्सवाना के राष्ट्रपति मोकग्वेत्सी मासीसी को दिखाया गया था.
  • 👉यह हीरा 77 मिमी लंबा, 52 मिमी चौड़ा और 27 मिमी मोटा है. देबस्वाना के इतिहास में पाया जाने वाला रत्न के गुणों वाला यह सबसे बड़ा पत्थर है.
  • 👉दुनिया का सबसे बड़ा हीरा 1905 में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था जो 3,106 कैरेट का था.
  • इसके बाद दूसरा सबसे बड़ा हीरा 2015 में बोत्सवाना में ही पाया गया था। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा 1,109 कैरेट का था.

3.हाल ही में ‘ बैंक ऑफ़ अमेरिका की एक रिपोर्ट के अनुसार ऑटोमेशान के कारण कंपनियाँ कितनी नौकरियों में कटौती करेंगी ?
A. 10 लाख
B. 60 लाख
C. 20 लाख
D. 30 लाख

उत्तर –D.30 लाख

  • 👉कोरोना काल में जहां देश ने माइग्रेंट लेबर या निचले तबके के स्तर पर रोजगार का बुरा हाल देखा।
  • 👉संभावना है कि कोरोना काल के बाद देश को रोजगार के स्तर पर ऐसा एक और बुरा दौर देखना पड़े।
  • 👉ऑफ अमेरिका ने अपनी एक रिपोर्ट में अनुमान जताया है कि 2022 तक देश के आईटी सेक्टर में 30 लाख लोगों की नौकरी छिन सकती है।

4.ग्लोबल पीस इंडेक्स 2021 में भारत का रैंक क्या है?
A. 135वां
B. 133वां
C. 138वां
D.इसमें से कोई नही

उत्तर –A.135वा

  • 👉भारत दुनिया का 135वां सबसे शांतिपूर्ण देश और दक्षिण एशिया क्षेत्र में 5वां देश बन गया है।
  • 👉गलोबल पीस इंडेक्स 2021 ने बांग्लादेश को 2020 के 98 वें स्थान की तुलना में 91 वें स्थान पर रखा, जिससे यह दक्षिण एशिया का तीसरा सबसे शांतिपूर्ण देश बन गया, जो भूटान और नेपाल के बाद है।
  • 👉विश्व स्तर पर, आइसलैंड शांति सूचकांक में शीर्ष पर था, उसके बाद न्यूजीलैंड, डेनमार्क और पुर्तगाल का स्थान है।
  • 👉अफगानिस्तान को दक्षिण एशियाई क्षेत्र में सबसे कम शांतिपूर्ण देश के रूप में स्थान दिया गया है।

5.जनजातीय मामलों के मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा विकसीत ‘ आदि प्रशिक्षण ‘ पोर्टल को किसने लांच किया है ?
A. अरुण शर्मा
B. विशाल कटारा
C. अर्जुन मुंडा
D.इसमें से कोई नही

उत्तर –C.अर्जुन मुंडा

  • 👉इस पोर्टल का उद्देश्य देश भर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की व्यापक जानकारी प्रदान करना है।
  • 👉प्रशिक्षण पोर्टल सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करके दूरस्थ क्षेत्र तक पहुंचने की एक पहल है ताकि आदिवासी समुदायों को उनके अधिकारों और लाभों तक पहुंच प्राप्त हो सके।
  • 👉यह प्रशिक्षण संस्थानों, संगठनों, विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों को एक साथ लाने का एक प्रयास है।

6.भारत के किस प्रसिद्ध एथलीट का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
A. रामशिग
B. मनोहर
C. मिल्खा सिंह
D.इसमें से कोई नही
उत्तर –C.मिल्खा सिंह

  • 👉चार बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा ने 1958 राष्ट्रमंडल खेलों में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था।
  • 👉 मिल्खा सिंह ने 1956 और 1964 ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • 👉मदान पर शानदार प्रदर्शन के लिए साल 1959 में पद्मश्री से नवाजा गया था।

7.टेस्ट डेब्यू में किस भारतीय महिला क्रिकेटर ने 96 रन बनाकर सर्वोच्च रिकॉर्ड तोड़ा है?
A. मिताली राज
B.हरमनप्रीत कौर
C. स्मृति मंधाना
D.शेफाली वर्मा

उत्तर –D.शेफाली वर्मा

  • 👉सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा ने टेस्ट डेब्यू में किसी भारतीय महिला क्रिकेटर द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
  • 👉शफाली ने 17 जून 2021 को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू पर 96 रन बनाए।
  • 👉उन्होंने चंद्रकांता कौल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू में 75 रन बनाए थे।
  • 👉वे टेस्ट डेब्यू में छक्का लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर भी बनीं।

8.आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन ने वनडे से संन्यास की घोषणा की
A. आयरलैंड
B. इटली
C. नेपाल
D.इसमें से कोई नही

उत्तर –A.आयरलैंड

  • 👉आयरलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी केविन ओ’ब्रायन ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास की घोषणा की है.
  • 👉50 ओवर के प्रारूप में 153 कैप जीते, 3,000 से अधिक रन बनाए और अपनी जीवंत मध्यम गति के साथ प्रारूप में 114 विकेट लिए.
  • 👉आयरलैंड ने 2011 के संस्करण के दौरान बैंगलोर में इंग्लैंड को तीन विकेट से हराया था. उनका 50 गेंदों में बना शतक विश्व कप के इतिहास में सबसे तेजी से बना शतक है,

9.हाल ही में एक 15 मीटर लंबा कॉफ़ी का पेड पाइटोस्ट्रीया लालजी किस प्रदेश में खोजा गया है ?
A. पश्चिम बंगाल
B. अंडमान द्वीप समूह
C. जम्मू कश्मीर
D.इसमें से कोई नही

उत्तर –B.अंडमान द्वीप समूह

  • 👉भारत और फिलीपींस के शोधकर्ताओं की एक टीम ने हाल ही में अंडमान द्वीप समूह से कॉफी परिवार के जीनस से संबंधित 15 मीटर ऊंचे पेड़ की खोज की है।
  • 👉 नई प्रजाति, पायरोस्ट्रिया लालजी, भारत में जीनस पायरोस्ट्रिया का पहला रिकॉर्ड भी है।
  • 👉पेड़ की विशेषता ट्रंक पर एक सफेद कोटिंग के साथ एक लंबे तने और आयताकार-मोटे पत्ते हैं।

10. हाल हीं मे किस ने एक लाख से अधिक “कोविड योद्धाओं” को प्रशिक्षित करने के लिए एक क्रैश कोर्स शुरू किया है,
A. अरुण जेटली
B. राजनाथ सिंह
C. नरेंद्र मोदी
D.इसमें से कोई नही

उत्तर –C.नरेंद्र मोदी

  • 👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लाख से अधिक “कोविड योद्धाओं” को प्रशिक्षित करने के लिए एक क्रैश कोर्स शुरू किया है,
  • 👉यह कार्यक्रम 26 राज्यों में फैले 111 प्रशिक्षण केंद्रों से चलाया जाएगा.

11.संस्कृति मंत्रालय व पतन परिवहन और जल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर किस राज्य में विकसित किया जाएगा ?
A. राजस्थान
B. गुजरात
C. केरल
D.इसमें से कोई नही

उत्तर –B.गुजरात (लोथल)

  • 👉संस्कृति मंत्रालय जहाजरानी और बंदरगाह मंत्रालय (एमओएसपीडब्ल्यू) के सहयोग से गुजरात के लोथल में देश के 5,000 साल के समुद्री इतिहास को समर्पित एक संग्रहालय स्थापित होगा।
  • 👉दोनों मंत्रालयों ने गुजरात के लोथल में ‘राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर के विकास में सहयोग के लिए’ के सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

12.हाल ही में किस IT ने BRICS नेटवर्क विश्वविद्यालय सम्मेलन की मेजबानी की है ?
A. IIT चेन्नई
B.IIT कोलकाता
C. IIT जयपुर
D.IIT बॉम्बे

उत्तर –D.IIT बॉम्बे

  • 👉16 जून 2021 को IIT बॉम्बे में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विषय पर BRICS नेटवर्क विश्वविद्यालयों के तीन दिवसीय आभासी सम्मेलन का उद्घाटन किया गया।
  • 👉 यह सम्मेलन उन कार्यक्रमों का हिस्सा है जिनकी मेज़बानी भारत 2021 में 13वें BRICS शिखर सम्मेलन की शिक्षा धारा के तहत कर रहा है।
  • 👉मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने IIT बॉम्बे में BRICS नेटवर्क विश्वविद्यालयों के विश्व सम्मेलन को संबोधित किया।
Join Telegram Channel Download PDF Join WhatsApp Group

 

 Daily Current Affairs –  May  2021 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *