Current Affairs

Daily Current Affairs – 30 May  2021

Daily Current Affairs – 30 May  2021

 

1.)भारत रत्न से सम्मानित प्रोफ़ेसर सीएनआर राव को किस अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
अ. अंतर्राष्ट्रीय एनी अवार्ड 2020
ब.अंतर्राष्ट्रीय सेन अवार्ड 2020
स. अंतर्राष्ट्रीय रॉड्स अवार्ड 2020
द. इनमे से कोई नही

उत्तर — ( अ ) अंतर्राष्ट्रीय एनी अवार्ड 2020

  • 👉भारतरत्न प्रोफेसर सीएनआर राव को अक्षय ऊर्जा स्रोतों और अक्षय भंडारण के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए अंतरराष्ट्रीय एनी अवार्ड 2020 से नवाजा गया है।
  • 👉यह पुरस्कार उन्हें 14 अक्टूबर, 2021 को रोम में आयोजित एक आधिकारिक समारोह में प्रदान किया जाएगा।
  • 👉इटरनेशनल ईएनआई अवार्ड को एनर्जी रिसर्च का नोबेल पुरस्कार माना जाता है.
  • धातु ऑक्साइड, कार्बन नैनोट्यूब और अन्य सामग्रियों और द्वि-आयामी प्रणालियों पर उनके काम के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

2.) हाल ही में किस राज्य में कल्याणकारी परियोजनाओं की घोषणा की है।
अ. राजस्थान
ब. गुजरात
स. पश्चिम बंगाल
द. इसमे से कोई नही

उत्तर — ( स ) पश्चिम बंगाल

  • 👉पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल्याणकारी परियोजनाओं की घोषणा की है।
  • 👉मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय की अध्यक्षता वाली समितियों द्वारा लक्ष्मी भंडार परियोजना, छात्र क्रेडिट कार्ड पहल और राशन होम डिलीवरी योजना को लागू किया जाएगा।
  • 👉लक्ष्मी भंडार परियोजना के तहत गरीब परिवारों को सरकार की ओर से 500 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा।

3.)हाल ही में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सेवा ई-स्वास्थ्य सहायता और टेली परामर्श ओ पी डी पोर्टल किसने लॉन्च किया है ?
अ. नरेंद्र मोदी
ब. राजनाथ सिंह
स. ममता बनर्जी
द. इसमे से कोई नही

उत्तर — ( ब ) राजनाथ सिंह

  • 👉रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘सर्विसेज ई-हेल्थ असिस्टेंस एंड टेली-कंसल्टेशन (सेहत) ओपीडी पोर्टल’ लॉन्च किया.
  • 👉यह पोर्टल सशस्‍त्र बलों को टेली मेडिसन सेवायें प्रदान करने में
    मदद करेगा.
  • इस ओपीडी के जरिए थलसेना, नौसेना और वायुसेना तथा पूर्व सैन्‍यकर्मी सशस्‍त्र बलों के विशेषज्ञ डॉक्‍टरों से फोन पर परामर्श ले सकेंगे.
  • 👉दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी और देश के कई अन्य हिस्सों में कोविड अस्पताल और ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किए हैं.

4.) हाल ही में किस देश की संसद ने पोर्ट सिटी इकोनामिक कमीशन बिल पारित किया है ?
अ. श्रीलंका
ब. पाकिस्तान
स. पाकिस्तान
द. नेपाल

उत्तर — ( अ ) श्रीलंका

  • 👉श्रीलंका की संसद ने पोर्ट सिटी इकोनॉमिक कमीशन बिल पारित कर दिया है।
  • 👉बिल आधिकारिक तौर पर समुद्र से प्राप्त 269 हेक्टेयर भूमि की घोषणा करता है और कोलंबो शहर में सेवा-उन्मुख उद्योगों के लिए देश के पहले विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) के रूप में संलग्न है।
  • 👉कानून के तहत, SEZ को संचालित करने के लिए राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त एक आयोग की स्थापना की जाएगी।

5.) हाल ही में कौन सा राज्य एफडीआई इक्विटी प्रवाह के 37 प्रतिशत हिस्से के साथ प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का शीर्ष प्राप्तकर्ता है?
अ. गुजरात
ब. केरल
स. तमिलनाडु
द. इसमे से कोई नही

उत्तर — ( अ ) गुजरात

  • 👉गुजरात को बीते वित्त वर्ष 2020-21 में देश में सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) मिला है।
  • 👉गुजरात देश में सबसे ज्यादा एफडीआई हासिल करने वाला राज्य रहा है।
  • 👉देश में बीते वित्त वर्ष में आए कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में गुजरात का हिस्सा 37 प्रतिशत का रहा है।
  • 👉गुजरात लगातार चौथे साल सबसे ज्यादा एफडीआई पाने वाला राज्य रहा है।

6.)हाल ही में चीन के किस प्रसिद्ध वैज्ञानिक का निधन हुआ है ?
अ. युआन लोंगपिंग
ब. रविंश सेन
स. बेंदी डीड
द. इसमे से कोई नही

उत्तर — युआन लोंगपिंग

  • 👉चीन के प्रख्यात वैज्ञानिक युआन लोंगपिंग का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • 👉लोंगपिंग को चीन में ‘हाइब्रिड चावल के पिता’ के नाम से जाना जाता है।
  • 👉युआन का वर्ष 1930 में बीजिंग में जन्म हुआ था। उन्होंने वर्ष 1973 में उच्च उत्पादन वाले धान की संकर प्रजाति विकसित की थी।
  • 👉जिसकी बाद में बड़े पैमाने पर चीन में खेती की गई और स्थायी रूप से चावल का उत्पादन बढ़ा।

7.)हाल ही में किसे प्रतिष्ठित ‘ONV पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है?
अ.वैरामुथु
ब. निरत फेक
स. सुर्द टेर्ड
द. इसमे से कोई नही

उत्तर — ( स ) वैरामुथु

  • 👉तमिल कवि और गीतकार वैरामुथु को 26 मई 2021 को प्रतिष्ठित ONV पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 👉ONV पुरस्कार दिवंगत कवि ONV कुरुप की स्मृति में देश भर के साहित्यकारों, कवियों और गीतकारों को दिया जाता है।
  • 👉पहली बार किसी गैर-केरल सेलेब्रिटी को प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है ।
  • 👉इस पुरस्कार में 3 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और पट्टिका शामिल है।

8.)किस राज्य सरकार ने राज्य में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू किया है?
अ. उत्तर प्रदेश
ब. राजस्थान
स. तेलंगाना
द. गुजरात

उत्तर — ( अ ) उत्तर प्रदेश

  • 👉उत्तर प्रदेश सरकार ने 27 मई 2021 को राज्य में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA)लागू कर दिया है।
  • 👉यह अधिनियम अगले 6 महीनों के लिए लागू किया जाएगा।

👉उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री – योगी आदित्यनाथ
राज्यपाल – आनंदीबेन पटेल

9.)हाल ही में किस राज्य सरकार ने संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए बोडोलैंड कल्याण विभाग बनाया है ?

अ. पश्चिम बंगाल
ब. गुजरात
स. राजस्थान
द. असम

उत्तर — ( द ) असम

  • 👉असम की भाजपा सरकार ने पश्चिमी असम में आदिवासी बहुल बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) के चहुंमुखी और तेज विकास के लिए एक नए बोडोलैंड विभाग का गठन किया।
  • 👉असम कैबिनेट की बैठक में बीटीआर के चौतरफा और त्वरित विकास के लिए अलग बोडोलैंड विभाग का गठन किया है, जिसमें कोकराझार, चिरांग, बक्सा और उदलगुरी के चार जिले शामिल हैं।
  • 👉नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के चार गुटों के कुल 1,615 कैडरों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

10.)एमनेस्टी इंटरनेशनल डे हर साल कब मनाया जाता है,
अ. 22
ब. 29
स. 28
द. 23

उत्तर — ( स ) 28 मई

  • 👉 इस दिन 1961 में लंदन में इस गैर-सरकारी संगठन की स्थापना की गई थी.
  • 👉एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना 28 मई 1961 को लंदन में वकील पीटर बेनेन्सन द्वारा ब्रिटिश अखबार द ऑब्जर्वर में “द फॉरगॉटन प्रिजनर्स “लेख के प्रकाशन के बाद की गई थी.
  • 👉एमनेस्टी इंटरनेशनल एक गैर-सरकारी संगठन है
  • 👉सगठन ने “यातना के खिलाफ मानव गरिमा की रक्षा” और 1978 में मानवाधिकार के क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार के लिए 1977 का नोबेल शांति पुरस्कार जीता है.
Join Telegram Channel

 

Download PDF Join WhatsApp Group

 

 Daily Current Affairs –  May  2021 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *