Current Affairs

Daily Current Affairs – 11 June 2021

Daily Current Affairs – 11 June 2021

1.किस राज्य के मुख्यमंत्री ने राज्य की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है?
A. उत्तर प्रदेश
B. आंध्रप्रदेश
C. केरल
D. इसमें से कोई नही

उत्तर — ( A ) उत्तर प्रदेश

  • 👉उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8 जून 2021 को राज्य में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
  • 👉राज्य में 1.89 लाख आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिनमें करीब चार लाख कार्यकर्ता उपलब्ध हैं।
  • 👉मख्यमंत्री ने उन बच्चों के लिए “मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना” भी शुरू की है जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड के कारण हुई है, साथ ही वे बच्चे जो गैर-कोविड रोगों से पीड़ित हैं।

उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री – योगी आदित्यनाथ
राज्यपाल – आनंदीबेन पटेल

2.हाल हीं मे दुनिया का पहला ‘कृत्रिम सूर्य’ किस देश द्वारा बनाया गया है?
A. चीन
B. जापान
C. भारत
D. अमेरिका

उत्तर — ( A) चीन

  • 👉चीन के आर्टिफिशियल सूरज में लगे न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर ने शुरू होते ही विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।
  • 👉इस रिएक्टर ने 100 सेकेंड तक 12 करोड़ डिग्री सेल्सियस का तापमान पैदा किया है।
  • 👉इस रिएक्टर से इतनी ज्यादा ऊर्जा पैदा की गई है कि इसे ‘आर्टिफिशल सूरज’ कहा जा रहा है।
  • 👉इस आधुनिक रिएक्टर को पहली बार पिछले साल 2020 में स्टार्ट किया गया था। तब इस रिएक्टर ने 100 सेकेंड के लिए 10 करोड़ डिग्री सेंटीग्रेड का तापमान पैदा किया था।

3.हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किस जिले में 80 एकड़ ‘ऑक्सी-वन (Oxi-van)’ (एक जंगल) बनाने की घोषणा की
A. कुरुक्षेत्र
B. अम्बाला
C. करनाल
D.गुड़गांव

उत्तर –( C ) करनाल

  • 👉हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल जिले में 80 एकड़ ‘ऑक्सी-वन (Oxi-van)’ (एक जंगल) बनाने की घोषणा की
  • 👉5 जून, 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इसकी घोषणा की गई थी।
  • 👉ऑक्सी-वन में 10 प्रकार के वन शामिल होंगे.
  • 👉इस अवसर पर वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए और संवर्धन, संरक्षण, वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करते हुए हरियाणा सरकार ने चार महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कीं:

हरियाणा
हरियाणा की राजधानी — चंडीगढ़
हरियाणा के राज्यपाल — सत्यदेव नारायण आर्य
हरियाणा के मुख्यमंत्री — मनोहर लाल खट्टर

4.हाल ही में भारत परमाणु हमला करने में सक्षम एकमात्र पनडुब्बी आईएनएस (INS) चक्र को किस देश को वापस कर रहा।
A. चीन
B. अमेरिका
C. रूस
D.इंग्लैड

उत्तर — ( C )रूस

  • 👉भारतीय नौसेना की परमाणु हमला करने में सक्षम एकमात्र पनडुब्बी ‘आईएनएस चक्र’ रूस लौटा दी गयी है.
  • 👉अकुला श्रेणी के पोत आईएनएस चक्र को 2012 में पट्टे पर रूस से लिया गया था
  • 👉परमाणु क्षमता से संपन्न पहली पनडुब्बी का नाम भी चक्र था. यह पनडुब्बी तत्कालीन सोवियत संघ से 1988 में तीन साल के पट्टे पर ली गयी थी
  • 👉भारत ने 2019 में 10 साल के लिए भारतीय नौसेना को परमाणु क्षमता से लैस पनडुब्बी के लिए रूस के साथ तीन अरब डॉलर का समझाता किया था.
  • इस समझौते के तहत रूस 2025 तक भारतीय नौसेना को अकुला श्रेणी की पनडुब्बी चक्र-तीन सौंपेगा.

5.हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस योजना के तहत 80 करोड़ गरीब लोगों को दिवाली तक मुफ्त राशन देने के घोषणा की है?
A. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना
B. प्रधानमंत्री जन – धन योजना
C. प्रधानमंत्री गरीब विकास योजना
D. आत्मनिर्भर भारत योजना

उत्तर — (A) प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

  • 👉राज्यों के साथ टीकाकरण का 25 फीसदी काम अब केंद्र संभालेगा, आने वाले दो हफ्ते में इसे लागू कर दिया जाएगा।
  • 👉आने वाले दो सप्ताह में राज्य और केंद्र दोनों नए दिशानिर्देशों के अनुसार काम करेंगे।
  • 👉21 जून से 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए मुफ्त वैक्सीन

6.हाल ही में किस राज्य सरकार ने स्ट्रीट वेंडर्स को ₹2000 सब्सिडी देने की घोषणा की है?
A.केरल
B. गुजरात
C. कर्नाटक
D. मध्यप्रदेश

उत्तर — ( C ) कर्नाटक

  • 👉कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने राज्य सरकार द्वारा घोषित राहत पैकेज के तहत पंजीकृत स्ट्रीट वेंडरों को सब्सिडी के रूप में 2,000 रुपये जारी किए,
  • 👉2,16,439 लाभार्थियों में से 38.33 करोड़ रुपये 1,91,684 लाभार्थियों को हस्तांतरित किए गए हैं,
  • 👉मजदूरों, किसानों, शिक्षकों, आशा कार्यकर्ताओं, पुजारियों और अन्य लोगों के लिए 1,700 करोड़ रुपये से अधिक के राहत पैकेज की घोषणा की गई है।

7.एनीमिया मुक्त भारत सूचकांक में कौनसा राज्य पहले स्थान पर रहा है।
A. मध्य प्रदेश
B. उतराखंड
C. जम्मूकश्मीर
D. तेलंगाना

उत्तर — ( A) मध्ये प्रदेश

  • 👉मध्य प्रदेश 64.1 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर है
  • 👉ओडिशा 59.3 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है।
  • 👉तीन साल की छोटी अवधि में मृदा-संचारित कृमि की व्यापकता 29% से घटकर 0.3% हो गई थी.

👉एनीमिया के बारे में:

  • लिंग, आयु और भूगोल के बावजूद देश भर में उच्च प्रसार के साथ एनीमिया एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दा बना हुआ है.
  • भारत आज एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता के रूप में एनीमिया वाले देशों में से एक है.

8.हाल ही में आरबीआई ने विश्व वीर आहूजा को किस बैंक का एमडी एंड सीईओ नियुक्त किया है ?
A. RBL बैंक।
B. BOB
C. एक्सिस बैंक
D. इसमें से कोई नही

उत्तर — ( A) RBL बैंक।

  • 👉 रिजर्व बैंक ने 30 जून, 2021 से एक वर्ष की अवधि के लिए विश्ववीर आहूजा को RBL बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्ति करने की मंजूरी दे दी है।
  • 👉 30 जून 2010 से आरबीएल बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ हैं।
  • 👉 RBL बैंक से पहले, आहूजा बैंक ऑफ अमेरिका, भारत के प्रबंध निदेशक और सीईओ थे।

RBI

राज्यपाल – शक्तिकांत दास
मुख्यालय – मुंबई
स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता

9.हाल ही में किस बिमारी को ठीक करने के लिए IIT, हैदराबाद के शोधकर्ताओं ने Amphotericin B की नैनो – फाइबर आधारित गोलियां विकसित की हैं ?
A. काला अजार
B. मलेरिया
C. कैंसर
D. इसमें से कोई नही

उत्तर — (A) काला अजार

  • 👉भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), हैदराबाद के शोधकर्ताओं ने Amphotericin B की नैनो-फाइबर आधारित गोलियां विकसित की हैं, जिन्हें AmB कहा जाता है।
  • 👉काला अजार को ठीक करने के लिए एम्फोटेरिसिन बी की नैनोफाइबर गोलियां बनाने का यह पहला प्रयास था।
  • 👉काला-अजार उपचार का उपयोग वर्तमान में म्यूकोर्मिकोसिस के उपचार के रूप में किया जा रहा है, इसका उपयोग COVID उपचार के बाद फंगल संक्रमण के इलाज के लिए किया जा सकता है।

10.यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल के 23वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसने जीता है?
A. रोहेना गेरा
B.विवेक गोम्बर
C.तिलोत्तमा शोम
D.गीतांजलि कुलकर्णी

उत्तर –( C) तिलोत्तमा शोम

  • 👉अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने UK एशियन फिल्म फेस्टिवल के 23वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है।
  • 👉उन्होंने गौतम घोष द्वारा निर्देशित फिल्म राहगीर: द वेफेयरर्स के लिए पुरस्कार जीता है।
  • 👉तिलोत्तमा के अलावा फिल्म निर्माता गौतम घोष ने भी सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता है।

11.किस देश की सैना ने अपने बेड़े में स्वदेश निर्मित तीन उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ALH MK-III शामिल किए.
A. भूटान
B. नेपाल
C. श्री लंका
D. भारतीय नौसेना

उत्तर — ( D) भारतीय नौसेना

  • 👉विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना स्टेशन डेगा में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा बनाए गए इन हेलीकॉप्टरों का उपयोग समुद्री टोही और तटीय सुरक्षा के लिए किया जाएगा।
  • 👉य हेलीकॉप्टर आधुनिक निगरानी रडार और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल उपकरणों से लैस हैं
  • 👉रात में भी खोज और बचाव कार्य करने में सक्षम बनाता है.
  • 👉गभीर रूप से बीमार रोगियों को एयरलिफ्ट करने के लिए हटाने योग्य चिकित्सा गहन देखभाल इकाई से भी सुसज्जित किया गया है

12.हाल ही में किस देश ने अपना मौसम उपग्रह फेंगयून 4बी लांच किया है?
A. चीन
B. जापान
C. दक्षिण कोरिया
D. ईरान

उत्तर — ( A ) चीन

  • 👉चीन ने नयी पीढ़ी के मौसम संबंधी उपग्रह को उसकी निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया।
  • 👉इस उपग्रह का इस्तेमाल मौसम विश्लेषण, पर्यावरण और आपदा निगरानी के क्षेत्र में किया जाएगा।
  • 👉सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि उपग्रह ‘फेंगयुन-4बी’ (एफवाई-4बी) को सिचुआन प्रांत में शिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-3बी रॉकेट की मदद से प्रक्षेपित किया गया।
  • 👉यह उपग्रह एशिया, मध्य प्रशांत महासागर क्षेत्र तथा हिंद महासागर क्षेत्र पर नजर रखने में सक्षम है।
Join Telegram Channel Download PDF Join WhatsApp Group

 

 Daily Current Affairs –  May  2021 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *