Current Affairs

Daily Current Affairs – 29 June 2021

Daily Current Affairs – 29 June 2021

1.संयुक्त राष्ट्र सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस कब मनाया गया ?
A.27 जून
B. 25 जून
C. 21 जून
D.28 जून

उत्तर — A.27 जून

  • 👉संयुक्त राष्ट्र सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस , 2017 से स्थानीय और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में एमएसएमई के काम और सतत विकास में उनके योगदान का जश्न मनाने के लिए 27 जून को आयोजित किया जाता है.
  • 👉जश्न मनाने के लिए 27 जून को आयोजित किया जाता है. यह दिन सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन में इन उद्योगों के योगदान को भी मान्यता देता है.

2.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में किस शहर में जेन गार्डेन तथा काइजेन एकेडमी का उद्घाटन किया है?
A. अहमदाबाद
B. मुंबई
C. जयपुर
D. लखनऊ

उत्तर — B.अहमदाबाद

  • 👉भारत और जापान के रिश्ते को और मजबूती देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जेन गार्डन और काइजेन अकादमी का उद्घाटन किया.
  • दोनों का निर्माण गुजरात के अहमदाबाद में हुआ है.
  • 👉गुजरात में ‘मिनी जापान’ बनाना चाहते हैं तो इसका मुख्य भाव यह है कि जब भी जापान के लोग वहां आएं तो उन्हें वैसी ही गर्मजोशी, अपनापन मिले जैसा उनको जापान में मिलता है.

3.फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने किस देश को अपनी ग्रे लिस्ट में बरकरार रखा है?
A. भारत
B. श्री लंका
C. पाकिस्तान
D. इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.पाकिस्तान

  • 👉फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में बरकरार रखा है।
  • 👉FATF ने देश में मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग को रोकने के लिए पाकिस्तान के लिए उपायों की एक सूची की सिफारिश की है।

पाकिस्तान –

राजधानी – इस्लामाबाद
मुद्रा – पाकिस्तानी रुपया
राष्ट्रीय खेल – फील्ड हॉकी

4.सुशीला देवी ने कॉन्टिनेंटल कोटे से टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है, वह किस खेल से जुड़ी हैं?
A. क्रिकेट
B.टेनिस
C. जुडो
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.जुडो

  • 👉भारतीय जुडोका, सुशीला देवी ने कॉन्टिनेंटल कोटे से टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई किया है।
  • 👉48 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने वाली सुशीला के 989 अंक हैं, जिससे वे एशियाई सूची में सातवें स्थान पर आती हैं।
  • 👉महाद्वीपीय कोटा, क्षेत्र में जुडोका की रैंकिंग के आधार पर आवंटित किया जाता है।
  • 👉90 किग्रा में, अवतार सिंह 2016 के रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले अकेले भारतीय जुडोका थे।

5.किसने नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के लिए वेबसाइट लॉन्च की?
A. थावरचंद गहलोत
B. नरेन्द्र फैम
C. विजय कुमार
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.थावरचंद गहलोत

  • 👉सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने 26 जून 2021 को नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के लिए वेबसाइट लॉन्च की।
  • 👉NMBA या ड्रग्स-फ्री इंडिया अभियान को 15 अगस्त 2020 को शुरू किया गया था।

6.हाल ही में किस राज्य में मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना शुरू की गई है ?
A. केरल
B. नई दिल्ली
C. राजस्थान
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.नई दिल्ली

  • 👉दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री कोविड 19 परिवार आर्थिक सहायता योजना लागू करने की घोषणा की है।
  • 👉यह योजना राजधानी में कोरोना के कारण मृत्यु होने पर आश्रित को 2500 रूपए प्रति माह आर्थिक सहायता देने से संबंधित है
  • 👉अगर किसी व्यक्ति के बेटे की मृत्यु कोरोना के कारण हो गई है तो माता या पिता को 2500 रूपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है।

7.कौन आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए हैं?
A. कुरु तय
B. कुमार फर्म
C. साजन प्रकाश
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.साजन प्रकाश

  • 👉साजन प्रकाश, आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए हैं।
  • 👉साजन ने रोम में सेटे कोली ट्रॉफी में पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई में 1 मिनट 56.38 सेकेंड के समय में यह उपलब्धि हासिल की।
  • 👉क्वालिफिकेशन  कट ऑफ 1 मिनट 56.48 सेकेंड था।
  • 👉टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होगा और खेल 8 अगस्त 2021 तक चलेगा।

8.किस राज्य में सिल्वर लाइन परियोजना की शुरुआत की
A. राजस्थान
B. गुजरात
C. केरल
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.केरल

  • 👉हाल ही में केरल कैबिनेट ने सिल्वर लाइन प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू करने के लिए हरी झंडी दिखाई है
  • 👉यह एक सेमी हाई स्पीड रेलवे प्रोजेक्ट है यह राज्य के उत्तरी छोर कासरगोड को राज्य के दक्षिणी छोर तिरुअनंतपुरम से जोड़ता है।
  • 👉इस परियोजना का उद्देश्य राज्य के उत्तरी एवं दक्षिणी स्थित छोर के बीच यात्रा के समय को कम करना है।
  • 👉वर्तमान में यह दूरी रेलवे से तय करने में 12 घंटे का समय लगता है।
  • 👉 2025 तक इस सिल्वर प्रोजेक्ट परियोजना के पूरा हो जाने पर दक्षिणी और उत्तरी छोर के बीच की दूरी तय करने में 200 किलोमीटर प्रति घंटा की चाल से 4 घंटे से भी कम समय लगेगा।

9.फिनलैंड में कुओर्टेन खेलों में कांस्य पदक जीता?
A. नीरज चोपड़ा
B. आशीष फेम
C. जय सेन
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –A.नीरज चोपड़ा

  • 👉भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 26 जून 2021 को फिनलैंड में कुओर्टेन खेलों में कांस्य पदक जीता।
  • 👉नीरज चोपड़ा ने 86.79 मीटर की दूरी पर भाला फेंका।
  • 👉चोपड़ा का यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

10.किस देश के वैज्ञानिकों ने कोरोनावायरस फैमिली के सभी खतरनाक वायरस से लड़ने के लिए वैक्सीन बना ली है? Nb
A. नेपाल
B. अमेरिका
C. भूटान
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –B.अमेरिका

  • 👉अमेरिका के वैज्ञानिकों ने कोरोना के हर वेरिएंट से लड़ने के लिए एक नई सुपर वैक्सीन तैयार कर ली है
  • 👉यह कोविड-19 के हर वेरिएंट का मुकाबला करने में सक्षम है
  • 👉कोरोना वायरस को अभी तक दो महामारियों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। 2003 में सार्स और 2019-20 से कोविड-19 वैश्विक महामारी।

11.किस राज्य ने दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिक्षा ई-सम्मेलन का उद्घाटन किया?
A. गुजरात
B. राजस्थान
C. आंध्र प्रदेश
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C. आंध्र प्रदेश

  • 👉आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने 26 जून 2021 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिक्षा ई-सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • 👉यह ‘जीवन में उत्कृष्टता के लिए समग्र शिक्षा’ विषय पर आयोजित किया गया था।
  • 👉इसका आयोजन प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा किया गया था।
  • 👉सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनसुइया उइके ने भी भाग लिया।

आंध्र प्रदेश –

मुख्यमंत्री – वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी
राज्यपाल – विश्वभूषण हरिचंदन

12.किसे हॉकी इंडिया द्वारा 2021 के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित किया गया है?
A. सी. ज़ी. अभी
B. यू.आर. विजय
C. पी. आर. श्रीजेश
D.इसमें से कोई नहीं

उत्तर –C.पी. आर. श्रीजेश

  • 👉भारत के अनुभवी गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश और पूर्व महिला टीम खिलाड़ी दीपिका को हॉकी इंडिया द्वारा 2021 के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
  • 👉टोक्यो ओलंपिक में जाने वाली भारतीय पुरुष टीम के उप-कप्तान हरमनप्रीत सिंह और महिला टीम की सदस्य वंदना कटारिया को अर्जुन पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है।
  • 👉आर. पी. सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

Join Telegram Channel

 

Download PDF

Join WhatsApp Group

 Daily Current Affairs – May 2021 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *