Current Affairs

Daily Current Affairs – 29 May  2021

Daily Current Affairs – 29 May  2021

1.)हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लिंग आधारित हिंसा से पीड़ित भारतीय महिलाओं की मदद के लिए कितने देशों में वन स्टॉप केंद्र स्थापित किया जायेगा ?
अ. 8
ब. 9
स. 10
द. 5
उत्तर — ( ब ) 9

  • 👉महिला और बाल विकास मंत्रालय लिंग आधारित हिंसा से पीड़ित भारतीय महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिये 10 देशों में वन स्टॉप सेंटर स्थापित करेगा।
  • 👉इनमे बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब के जेद्दा और रियाद, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा तथा सिंगापुर शामिल है
  • 👉यह सभी ज़िलों में लगभग 700 मौजूदा OSC के अलावा देश में 300 OSC भी स्थापित करेगा।
  • 👉यह महिलाओं के खिलाफ हिंसा की समस्या के समाधान के लिये एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इसे अप्रैल 2015 में लॉन्च किया गया था।
  • 👉विशेष रूप से उन महिलाओं के लिये जो अपनी जाति, पंथ, नस्ल, वर्ग, शिक्षा की स्थिति, उम्र, संस्कृति या वैवाहिक स्थिति के बावजूद यौन, शारीरिक, मनोवैज्ञानिक, भावनात्मक और आर्थिक शोषण का सामना करती हैं।

2.)हाल ही में रेलवे द्वारा किस पहलवान को निलंबित किया गया है ?
अ.सुशील कुमार
ब. रंश शर्मा
स. रोहित पुरोहित
द. इनमे से कोई नही
उत्तर — ( अ ) सुशील कुमार

  • 👉पहलवान सागर धनखड़ की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए पहलवान सुशील कुमार को अब रेलवे ने निलंबित कर दिया है.
  • 👉ओलंपिक में पदक जीतने के बाद सुशील कुमार को रेलवे ने नौकरी दी थी. सुशील कुमार को पहले ही दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है ।
  • 👉दो बार के ओलंपिक मैडल विजेता हैं सुशील कुमार
  • 👉दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, सुशील कुमार ने 18 दिनों तक पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा की यात्रा की थी.
  • 👉मई को छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के दो समूह आपस में भिड़ गए, मारपीट में 23 वर्षीय पहलवान धनखड़ की मौत हो गई.

3.)हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने लक्ष्मी भंडार परियोजना शुरू करने की घोषणा की है?
अ. राजस्थान
ब. गुजरात
स.पश्चिम बंगाल
द. केरल
उत्तर — ( स ) पश्चिम बंगाल

  • 👉पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल्याणकारी परियोजनाओं की घोषणा की है।
  • 👉मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय की अध्यक्षता वाली समितियों द्वारा लक्ष्मी भंडार परियोजना, छात्र क्रेडिट कार्ड पहल और राशन होम डिलीवरी योजना को लागू किया जाएगा।
  • 👉लक्ष्मी भंडार परियोजना के तहत गरीब परिवारों को सरकार की ओर से 500 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा।

4.)हाल ही में कौन टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पैरा शटलर बन गई हैं?
अ. पारुल परमार और पलक कोहली
ब. सरुन्ध और मणिक्ष
स. मोनिका ओर शूरी
द. इनमे से कोई नही
उत्तर — ( अ ) पारुल परमार और पलक कोहली

  • 👉पलक कोहली और पारुल परमार की महिला जोड़ी टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय पैरा शटलर बन गई
  • 👉BWF रैंकिंग में शीर्ष छह जोड़ियों ने क्वालीफाई किया है।

5.)हाल ही मे ‘केरल विधानसभा‘ का नया अध्यक्ष किसे चुना गया है?
अ.एमबी राजेश
ब. रोहित कुमार
स. मोहित कुमार
द. इसमे से कोई नही
उत्तर –( अ) एमबी राजेश

  • 👉सत्तारूढ़ माकपा के विधायक एमबी राजेश को केरल के 15वीं
    विधानसभा का नया अध्यक्ष चुना गया। श्रीरामकृष्णन की जगह लेंगे।
  • 👉थरीथाला से कांग्रेस के दो बार के विधायक वीटी बलराम को मात देकर पहली बार विधायक बने 50 वर्षीय राजेश अपने पहले कार्यकाल में राज्य विधानसभा के शीर्ष पद पर काबिज होने वाले तीसरे विधायक हैं।
  • 👉राज्य विधानसभा में राजेश का यह पहला कार्यकाल है, लेकिन इससे पहले वह 10 साल तक संसद के सदस्य रह चुके हैं।
  • 👉नए अध्यक्ष के चयन के लिए हुए मतदान के दौरान 140 सदस्यीय विधानसभा में 96 के मुकाबले 136 वोट हासिल कर उन्होंने जीत दर्ज की।

6.)भारत में अब तक कोविड-19 का टीकाकरण का आंकड़ा कितने करोड़ के पार पहुंचा है ?
अ. 20 करोड़
ब. 40करोड़
स. 10 करोड़
द. 40 करोड़
उत्तर — ( अ ) 20 करोड़

  • 👉राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान का विस्तार टीके की 20 करोड़ खुराक के पार पहुंचा
  • 👉60 साल से ऊपर आयु की 42 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 टीके की कम से कम पहली खुराक मिल चुकी है
  • 👉20 करोड़ लोगों को कोरोना टीकाकरण कवरेज को पार करने वाला भारत अमेरिका के बाद दूसरा देश बन गया.
  • 👉60 साल से ऊपर की आयु के 42 फीसदी आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है.

7.) वायु सेना में फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर बनने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी ?
अ. अभिनीति
ब. नीलम शर्मा
स.अश्रिता ओलेट्टी
द. इसमे से कोई नही
उत्तर — ( स ) अश्रिता ओलेट्टी

  • 👉कर्नाटक के चामराजनगर जिले में कोल्लेगला की अश्रिता ओलेट्टी वायु सेना में पहली महिला फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर बन गई हैं.
  • 👉अश्रिता वी ओलेट्टी ने देश के प्रतिष्ठित वायु सेना पायलट स्कूल से स्तानक किया है.
  • 👉अश्रिता ओलेट्टी
  • स्क्वाड्रन लीडर आश्रिता वी ओलेटी मुख्य रूप से कर्नाटक की रहने वाली है। उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई बेंगलुरु के एम वी जे कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से की है।
  • आश्रिता ने ये कोर्स एयर फाॅर्स टेस्ट पायलट्स स्कूल से पास किया है।

8.)हाल ही में हरियाणा के राज्यपाल ने किस अधिनियम को मंजूरी दी है ?
अ.संपत्ति के नुकसान की वसूली
ब. जमीन के नुकसान की वसूली
स. फसल के नुकसान की वसूली
द. इनमे से कोई नही
उत्तर — ( अ ) संपत्ति के नुकसान की वसूली

  • 👉हरियाणा के राज्यपाल एस.एन. आर्य ने संपत्ति के नुकसान की वसूली विधेयक को मंजूरी दी।
  • 👉 इस बिल (अब अधिनियम) के अनुसार, लोगों की दुकानों, घरों, सरकारी कार्यालयों, बसों, वाहनों और ऐसी अन्य सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई प्रदर्शनकारियों से की जाएगी।
  • 👉हरियाणा सरकार ने यह कहते हुए अधिनियम को मंजूरी दी कि राज्य में किसी भी सरकारी या निजी संपत्ति की रक्षा करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

9.)सामाजिक विज्ञानं के क्षेत्र में स्पेन के सर्वोच्च पुरस्कार ‘प्रिंसेस ऑफ़ एस्टुरियस अवार्ड’ से किस भारतीय को सम्मानित किया गया ?
अ. अमित कुमार
ब. रुद्राक्ष शाह
स.अमर्त्य सेन
द. अमित जैन
उत्तर — ( स ) अमर्त्य सेन

  • 👉भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता, अमर्त्य कुमार सेन को सामाजिक विज्ञान श्रेणी में “प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
  • 👉यह पुरस्कार स्पेन का शीर्ष पुरस्कार है।
  • 👉अमर्त्य सेन को 20 देशों के 41 उम्मीदवारों में से चुना गया हैं।
  • 👉अमर्त्य सेन को 1998 में कल्याणकारी अर्थशास्त्र की श्रेणी में आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार और 1999 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • 👉वर्तमान में, वह थॉमस डब्ल्यू लैमोंट विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर हैं।

10.)हाल ही में किस राज्य सरकार ने आकांक्षा पोर्टल को लांच किया है?
अ. केरल
ब.कर्नाटक
स. तमिलनाडु
द. उत्तर प्रदेश
उत्तर — (ब) कर्नाटक

  • 👉 कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने कार्पोरेट कंपनियों की सामाजिक सरोकार के तहत दिए जाने वाले दान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीएसआर ‘आकांक्षाÓ पोर्टल लॉन्च किया।
  • 👉आकांक्षा पोर्टल के माध्यम से अब दानदाताओं को इसकी समग्र जानकारी उपलब्ध होगी ।
  • 👉इस पोर्टल के माध्यम से ही अब निजी कंपनियां दान राशि जमा कर सकती हैं।
Join Telegram Channel

 

Download PDF Join WhatsApp Group

 

 Daily Current Affairs –  May  2021 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *