Current Affairs

Daily Current Affairs – 18 June 2021

Daily Current Affairs – 18 June 2021

1.वैश्विक पवन दिवस हर साल 15 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है।
A. 11जुन
B. 15 जून
C. 16जुन
D.13 जून

उत्तर — B.15 जून

  • 👉हर साल 15 जून को दुनिया भर में वैश्विक पवन दिवस मनाया जाता है
  • 👉वैश्विक पवन दिवस को पहली बार 2007 में पवन दिवस के रूप में मनाया गया था. बाद में, 2009 में इसका नाम बदलकर वैश्विक पवन दिवस कर दिया गया.
  • 👉वैश्विक पवन दिवस का आयोजन विंडयूरोप और ग्लोबल विंड एनर्जी काउंसिल द्वारा किया जाता है.

वैश्विक पवन ऊर्जा परिषद का मुख्यालय — ब्रुसेल्स, बेल्जियम
वैश्विक पवन ऊर्जा परिषद की स्थापना — 2005

 

2.रज महोत्सव किस राज्य का प्रसिद्ध त्योहार है जिससे मानसून की शुरुआत में मनाया जाता है?
A. ओडिसा
B. केरल
C. गोवा
D. इसमें से कोई नही

उत्तर — A.ओडिशा

  • 👉 यह रज महोत्सव ओडिशा में मनाया जाता है.
  • 👉यह 3 दिनों का अनूठा त्योहार है, जिसमें राज्य द्वारा मानसून की शुरुआत और पृथ्वी की नारीत्व का जश्न मनाया जाता है.
  • 👉यह त्योहार केक (पीठों) की किस्मों का पर्याय है.
  • 👉ओडिशा के अन्य त्यौहार

कलिंग महोत्सव
चंदन यात्रा
कोणार्क नृत्य महोत्सव
माघ सप्तमी
छऊ उत्सव
नौखाई
छतर जात्रा

3.कौनसा राज्य, 18 साल से कम उम्र के बच्चों को मुफ्त में 50 लाख दवा किट बाटेगा?
A. गुजरात
B. राजस्थान
C. उत्तर प्रदेश
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –C.उत्तर प्रदेश

  • 👉 उत्तर प्रदेशसरकार, 18 साल से कम उम्र के बच्चों को मुफ्त में 50 लाख दवा किट बांटेगी।
  • 👉उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 17 लाख मेडिकल किट (जिन्हें विभिन्न जिलों में वितरित किया जाएगा) ले जाने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाई।
  • 👉बाकी 33 लाख मेडिकल किट की आपूर्ति स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाएगी।

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री – योगी आदित्यनाथ
राज्यपाल – आनंदीबेन पटेल

4.हाल ही में तुलु भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने के लिए किन राज्यों से अभियान शुरू हुआ है?
A. केरल और कर्नाटक
B. गुजरात ओर राजस्थान
C. गोवा ओर केरल
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –A.केरल और कर्नाटक राज्य

  • 👉कर्नाटक और केरल में तुलू भाषी लोगों ने सरकार से इसे आधिकारिक भाषा का दर्ज़ा देने और संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का अनुरोध किया है।
  • 👉वर्ष 2020 में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में तुलू को शामिल करने की मांग उठी थी।
  • 👉तुलू ‘ भाषा के बारे में:
  • तुलू एक द्रविड़ भाषा है, जिसे बोलने-समझने वाले लोग मुख्यतया कर्नाटक के दो तटीय ज़िलों और केरल के कासरागोड ज़िले में रहते हैं।

5.अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने कनेक्टिकट राज्य में संघीय न्यायाधीश के रूप में किसे नामित किया है?
A. रोशनी यूरा
B. सरला विद्या नगाला
C. रवीना फेज
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –B.सरला विद्या नगाला

  • 👉अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने एक भारतीय-अमेरिकी नागरिक अधिकार अधिवक्ता, सरला विद्या नगाला को कनेक्टिकट राज्य में एक संघीय न्यायाधीश के रूप में नामित किया है।
  • 👉व कनेक्टिकट डिस्ट्रिक्ट के ज़िला न्यायालय में सेवा देने वाली दक्षिण एशियाई मूल की पहली न्यायाधीश होंगी।
  • 👉वे वर्तमान में कनेक्टिकट डिस्ट्रिक्ट में US अटॉर्नी कार्यालय में मेजर क्राइम यूनिट के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।

अमेरीका

राजधानी – वाशिंगटन, डी.सी
मुद्रा – US डॉलर
राष्ट्रपति- जो बाईडेन

6.हाल ही में किस राज्य सरकार ने 01 जुलाई से सभी सरकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए खोलने के आदेश जारी किया है?
A. गुजरात
B. पँजाब
C. माध्य प्रदेश
D.उत्तर प्रदेश

उत्तर –D. उत्तर प्रदेश

  • 👉उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 जुलाई से विद्यालयों को खोलने के निर्देश दिए हैं।
  • 👉राज्य सरकार द्वारा यह आदेश 15 जून 2021 को जारी किया गया.
  • 👉राज्य सरकार के लगभग 1.5 लाख इन विद्यालयों में सिर्फ शिक्षक और प्रशासनिक कार्यों के कर्मचारी ही उपस्थित होंगे.
  • 👉स्कूलों को नये शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले और अन्य कार्यों जैसे पठन सामग्री के वितरण, रख-रखाव और स्कूलों के सौंदर्यीकरण के लिए खोला जाएगा.

7.विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस कब मनाया गया है।
A. 17 जून
B. 15 जून
C. 16 जून
D.18 जून

उत्तर –A.17 जून

  • 👉विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस हर साल 17 जून को मनाया जाता है
  • 👉यह दिन मरुस्थलीकरण और सूखे की उपस्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने और मरुस्थलीकरण को रोकने तथा सूखे से उबरने के तरीकों पर प्रकाश डालने के लिए मनाया जाता है.
  • 👉1994 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने कठिनाई के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए 17 जून को “विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस” घोषित किया.

8.हाल ही में किस राज्य सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर बैन लगा दिया है?
A. उत्तराखण्ड
B. गुजरात
C. बिहार
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –C.बिहार

  • 👉बिहार में पॉलिथिन पर लगा प्रतिबंध अब आगे बढ़कर प्‍लास्टिक तक आ गया है।
  • 👉यह कानून लागू होने के बाद राज्‍य में सिंगल यूज प्‍लास्टिक यानी केवल एक बार इस्‍तेमाल होने वाले प्‍लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लग जाएगा।
  • 👉यह प्रतिबंध ऐसे प्‍ल‍ास्टिक के उपयोग के साथ ही ब्रिकी और निर्माण पर भी लागू होगा।
  • 👉दुकानदार और इस्‍तेमाल करने वालों को इनका प्रयोग बंद करने के लिए छह महीने का वक्‍त मिलेगा।

9.हाल ही में Beyond Here and Other Poems नामक पुस्तक लांच हुयी है इसे किसने लिखा है ?
A. रहमतु सेन
B. बिष्णुपद सेठी
C. राजा बरिया
D. इसमें से कोई नही

उत्तर –B.बिष्णुपद सेठी

  • 👉मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आई एंड पीआर) विभाग के प्रधान सचिव बिष्णुपद सेठी द्वारा लिखित पुस्तक ‘बियॉन्ड हियर एंड अदर पोएम्स’ का विमोचन किया।
  • 👉‘बियॉन्ड हियर एंड अदर पोएम्स’ 61 कविताओं का एक संग्रह है, जो विभिन्न स्थितियों और घटनाओं के बारे में लेखक की प्रतिक्रियाओं को दर्शाता है जो आसपास हुई और छाप छोड़ी।
  • 👉 पुस्तक हर आनंद प्रकाशन, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित की गई है।

10.हाल ही में दुनिया का पहला लकड़ी का बना उपग्रह किस देश ने लांच करने की घोषणा की है ?
A. न्यूजीलैंड
B. रूस
C. चिन
D. अमेरिका

उत्तर –A.न्यूजीलैंड

  • 👉रॉकेट लैब इलेक्ट्रॉन रॉकेट के साथ 2021 के अंत तक लकड़ी के उपग्रह को अंतरिक्ष में लांच किया जाएगा।
  • 👉इसे न्यूजीलैंड के माहिया पेनिनसुला लॉन्च कॉम्प्लेक्स से लॉन्च किया जाएगा।
  • 👉इस सैटेलाइट को फिनलैंड में डिजाइन और निर्मित किया गया है।
  • 👉यह उपग्रह ध्रुवीय सूर्य-समकालिक कक्षा में लगभग 500-600 किमी की ऊंचाई पर परिक्रमा करेगा। यह एक 10x10x10 सेमी नैनो उपग्रह है जिसे प्लाईवुड के मानकीकृत बक्से और सतह पैनलों का उपयोग

11.हाल ही में किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कोरोना बाल कल्याण योजना ‘ की घोषणा की है ?
A.तमिलनाड
B. राजस्थान
C. पश्चिम बंगाल
D.जम्मू कश्मीर

उत्तर –B.राजस्थान

  • 👉CM अशोक गहलोत ने आज कोरोना से अनाथ हुए बच्चों और विधवाओं के लिए बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया.
  • 👉उन्होंने मुख्यमंत्री कोरोना बाल एवं विधवा कल्याण योजना शुरू करने की घोषणा की.
  • 👉अनाथ हुए बालक, बालिका और विधवा महिला को एक लाख का अनुदान मिलेगा.

12.हाल ही में किस राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ‘इंदिरा हृदयेश’ का निधन हो गया?
A. गोवा
B.केरल
C. उत्तराखंड
D. राजस्थान

उत्तर –C.उत्तराखंड

  • 👉उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश का दिल्ली में निधन हो गया।
  • 👉इंदिरा ह्रदयेश पहली बार 1974 में अविभाजित उत्तर पद्रेश में विधान परिषद के लिए चुनी गईं।
  • 👉उत्तराखंड राज्य अलग बनने के बाद 2000 और 2002 में उत्तराखंड विधान सभा में सदस्य अंतरिम रहीं अैर नेता प्रतिपक्ष का दायित्व भी निभाया।
Join Telegram Channel Download PDF Join WhatsApp Group

 

 Daily Current Affairs –  May  2021 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *